LOADING...
सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म 'वन' की बदली रिलीज तारीख, जानिए क्यों लिया गया फैसला 
'वन' की नई रिलीज तारीख आई

सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म 'वन' की बदली रिलीज तारीख, जानिए क्यों लिया गया फैसला 

Jul 09, 2026
03:39 pm

क्या है खबर?

सिद्धार्थ मल्होत्रा की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'वन- फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' अब 28 अगस्त को नहीं आएगी। निर्माता बालाजी मोशन पिक्चर्स ने एक मोशन पोस्टर जारी करते हुए इसकी नई रिलीज तारीख का ऐलान किया है। दीपक मिश्रा और अरुणभ कुमार द्वारा निर्देशित यह फिल्म पहले रक्षाबंधन के अवसर पर सिनेमाघरों में आनी थी। चूकि उसी हफ्ते में श्रद्धा कपूर की 'ईथा' और यश की 'टॉक्सिक' रिलीज हो रही हैं। इस टकराव से बचने के लिए ये फैसला लिया गया है।

ऐलान

एकल रिलीज के साथ सिनेमाघरों में आएगी फिल्म

निर्माता एकता कपूर ने 'वन' का एनिमेटेड मोशन पोस्टर जारी किया है, जिसमें त्रिशूल लिए एक व्यक्ति खूंखार बाघ और नंदी से घिरा हुआ है। उसके चारो ओर बिजली की कड़क दिखाई गई है। पोस्ट के साथ कैप्शन दिया गया, 'बाघ की दहाड़ है... नंदी उसकी शक्ति है। और वन... उसकी कहानी।' फिल्म में सिद्धार्थ के साथ तमन्ना भाटिया मुख्य किरदार में हैं। यह अब 25 सितंबर, 2026 को सिनेमाघरों में आएगी। इसके बाद अमेजन प्राइम वीडियो पर दस्तक देगी।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट

Advertisement