सिद्धार्थ मल्होत्रा और करण जौहर ने फिर मिलाया हाथ? फिल्म पर आया बड़ा अपडेट
क्या है खबर?
सिद्धार्थ मल्होत्रा को आखिरी बार फिल्म 'परम-सुंदरी' में देखा गया था जो 2025 में रिलीज हुई। फिलहाल अभिनेता अपनी आगामी फिल्म 'ववन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' में व्यस्त चल रहे हैं जिसका ऐलान 2024 में किया गया था। इस बीच, खबर है कि सिद्धार्थ अपनी अगली फिल्म के लिए निर्माता करण जौहर से दोबारा हाथ मिला रहे हैं। अभिनेता ने आखिरी फिल्म 'योद्धा' (2024) की थी जिसका निर्माण धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले किया गया था।
फिल्म
करण जौहर के साथ नई फिल्म के लिए जुड़ेंगे सिद्धार्थ मल्होत्रा
मिड-डे के एक सूत्र के मुताबिक, सिद्धार्थ और धर्मा प्रोडक्शन के बीच एक नए सहयोग को लेकर बातचीत अंतिम चरण में चल रही है। सूत्र ने कहा, "स्टूडियो सिद्धार्थ के साथ दोबारा काम करने के लिए उत्सुक है और उसे लगता है कि यह विषय उनके व्यक्तित्व के अनुकूल है। पिछले साल जब यह विचार उनके साथ साझा किया गया था, तब उन्हें यह पसंद आया था। अब परियोजना को लेकर उनकी बातचीत अंतिम चरण में है।"
शूटिंग
इसी साल से शूटिंग शुरू होने की उम्मीद
सूत्र ने आगे बताया कि अगर सबकुछ योजना के अनुसार रहता है, तो निर्माता 2026 की गर्मियों से मुंबई में शूटिंग शुरू कर देंगे। इसके निर्देशन की जिम्मेदारी शरण शर्मा उठाएंगे जिन्हें 'गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल' (2020) और 'मिस्टर एंड मिसेज माही' (2024) जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। फिल्म एक भावनात्मक ड्रामा होगी जिसकी कहानी "जटिल रिश्तों" पर आधारित होगी। बता दें, करण ने अपनी फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ इ ईयर' से सिद्धार्थ को लॉन्च किया था।