NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / सनी और बॉबी से पहले 'कॉफी विद करण' में पहुंचीं भाई-बहन की ये लोकप्रिय जोड़ियां
    अगली खबर
    सनी और बॉबी से पहले 'कॉफी विद करण' में पहुंचीं भाई-बहन की ये लोकप्रिय जोड़ियां
    'कॉफी विद करण' में नजर आईं भाई-बहन की ये जोड़ियां

    सनी और बॉबी से पहले 'कॉफी विद करण' में पहुंचीं भाई-बहन की ये लोकप्रिय जोड़ियां

    लेखन मेघा
    Oct 31, 2023
    12:50 pm

    क्या है खबर?

    करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण 8' का आगाज हो गया और अब दर्शक इसके नए एपिसोड का इंतजार कर रहे हैं।

    पहले एपिसोड में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने शिरकत की थी तो अब सनी देओल अपने भाई और अभिनेता बॉबी देओल के साथ शो का हिस्सा बनेंगे।

    हालांकि, सनी और बॉबी से पहले भी इंडस्ट्री की कई भाई-बहन की जोड़ियां करण के चैट शो में नजर आई हैं।

    आइए उनके बारे में जानते हैं।

    #1

    अभिषेक बच्चन और श्वेता बच्चन

    'कॉफी विद करण' के छठे सीजन में कई भाई-बहन की जोडियां पहुंची थीं। इसमें अभिषेक बच्चन और श्वेता बच्चन भी शामिल थे, जो पहली बार किसी चैट शो पर आए थे।

    अभिषेक ने बताया था कि उनका अपनी मां जया बच्चन के साथ फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' के मां-बेटे जैसा रिश्ता है तो बहन श्वेता, अमिताभ बच्चन की आंखों का तारा हैं।

    दोनों ने एक-दूसरे से जुड़े कई राज भी खोले थे, जिन्हें दर्शकों ने काफी पसंद किया था।

    #2

    सोनम कपूर, रिया कपूर और हर्षवर्धन कपूर

    'कॉफी विद करण 6' में सोनम कपूर अपनी बहन रिया कपूर और भाई हर्षवर्धन कपूर के साथ आई थीं। यह इन भाई-बहनों का एक मंच पर आकर अपनी जिंदगी के बारे में बात करने का पहला मौका था।

    इस दौरान उन्होंने अपने काम के साथ ही निजी जिंदगी और पिता अनिल कपूर के बारे में बातें कीं।

    शो में तीनों के एक-दूसरे से एकदम अलग व्यक्तित्व ने एपिसोड को काफी मजेदार बना दिया था, जिसे दर्शकों ने भी पसंद किया।

    #3

    जाह्नवी कपूर और अर्जुन कपूर

    सीजन 6 में जाह्नवी कपूर पहली बार अपने भाई अर्जुन कपूर के साथ 'कॉफी विद करण' का हिस्सा बनी थीं।

    अर्जुन ने इसी शो पर बताया था कि वह सिंगल नहीं हैं और शादी के लिए तैयार हैं, वहीं जाह्नवी ने अपने फिल्मी सफर के बारे में बात की थी।

    मालूम हो कि श्रीदेवी के निधन के बाद ही अर्जुन अपनी सौतेली बहनों जाह्नवी और खुशी कपूर के करीब आए और अब वह उनका बहुत ध्यान रखते हैं।

    #4

    सलमान खान, अरबाज खान और सोहेल खान

    जब भाई-बहनों की बात हो रही है तो खान भाइयों की तिकड़ी को कैसे भूल सकते हैं।

    सलमान खान जब अपने भाइयों अरबाज खान और सोहेल खान के साथ 'कॉफी विद करण 5' में आए तो उन्होंने एक-दूसरे से जुड़े कई राज खोले थे।

    इस दौरान करण ने अरबाज और सोहेल से सलमान की शादी को लेकर सवाल पूछा, जिस पर अरबाज ने उन्हें शादी नहीं करने के लिए कहा था। अरबाज के इस बयान ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं।

    #5

    शाहिद कपूर और ईशान खट्टर

    सीजन 6 में शाहिद कपूर अपने छोटे भाई ईशान खट्टर के साथ पहुंचे थे, जिसमें दोनों खूब मस्ती मजाक करते नजर आए थे।

    शो के दौरान ईशान और शाहिद ने अपनी प्रेम कहानियों पर चुप्पी तोड़ी थी तो साथ ही दोनों भाइयों का कमाल का रिश्ता भी दिखने को मिला।

    मालूम हो कि शाहिद की मां नीलिमा अजीम ने पंकज कपूर से तलाक के बाद राजेश खट्टर से शादी की थी। ईशान, नीलिमा और राजेश के बेटे हैं।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स

    'कॉफी विद करण' की शुरुआत 2004 में हुई थी, जिसमें करण के पहले मेहमान शाहरुख खान और काजोल बने थे। इस शो में करण सितारों से अलग-अलग तरह के सवाल पूछते हैं, जिससे वे अक्सर अपने बयान की वजह से विवादों में आ जाते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    कॉफी विद करण
    करण जौहर
    सनी देओल
    शाहिद कपूर

    ताज़ा खबरें

    करियर बदलने के दौरान पैसे बचाने के लिए किन बातों का रखें ध्यान? पर्सनल फाइनेंस
    डोनाल्ड ट्रंप ने फिर लिया भारत-पाकिस्तान युद्धविराम का श्रेय, जानिए क्या दिया बयान अमेरिका
    IPL 2025, एलिमिनेटर: GT बनाम MI मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025 में खत्म हुआ गुजरात टाइटंस का सफर, आंकड़ों से जानिए कैसा रहा प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग

    कॉफी विद करण

    महिलाओं पर विवादित टिप्पणी: CoA ने हार्दिक पंड्या और केएल राहुल का निलंबन किया खत्म BCCI
    महिलाओं पर विवादित टिप्पणी: हार्दिक पंड्या, राहुल और करण जौहर पर जोधपुर में केस दर्ज करण जौहर
    SC ने रिटायर्ड जस्टिस डीके जैन को नियुक्त किया BCCI का पहला लोकपाल BCCI
    चैट शो विवाद के बाद पहली बार खुलकर बोले केएल राहुल, कहा ये क्रिकेट समाचार

    करण जौहर

    ऐसी है करण जौहर और गुनीत मोंगा की पहली फिल्म 'किल', अंतरराष्ट्रीय समीक्षकों की मिली वाहवाही गुनीत मोंगा
    करण जौहर ने की 'जवान' की समीक्षा, बोले- मैं शाहरुख की प्रशंसा में सिर झुकाता हूं शाहरुख खान
    देखिए 'रॉकी और रानी...' से कुछ ऐसे रोमांचक सीन, जिन्हें फिल्म से हटाया गया रॉकी और रानी की प्रेम कहानी
    करण जौहर का बेबाक बयान, सितारों को लॉन्च करने के लिए बनाई 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' आलिया भट्ट

    सनी देओल

    बॉक्स ऑफिस: सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' की कमाई चौथे हफ्ते में भी जारी गदर 2 फिल्म
    'गदर 2' के लिए नहीं मिला था पर्याप्त बजट, यूनिट ने ना के बराबर ली फीस गदर 2 फिल्म
    बॉक्स ऑफिस: लगातार घट रही 'गदर 2' की दैनिक कमाई, अब 'जवान' से होगा मुकाबला  गदर 2 फिल्म
    'जवान' के दस्तक देते ही 'गदर 2' की कमाई पर पड़ा असर, ऐसा रहा कारोबार  गदर 2 फिल्म

    शाहिद कपूर

    शाहिद कपूर संग बनी पूजा हेगड़े की जोड़ी, एक्शन थ्रिलर 'कोई शक' में साथ आएंगे नजर पूजा हेगड़े
    शाहिद कपूर के साथ एक्शन-कॉमेडी में नजर आएंगी रश्मिका मंदाना, अनीस बज्मी संभालेंगे निर्देशन की कमान  रश्मिका मंदाना
    फिल्म 'ब्लडी डैडी' का ट्रेलर रिलीज, शाहिद कपूर ने छुड़ाए दुश्मनों के छक्के फिल्म का ट्रेलर
    शाहिद कपूर ने 'कबीर सिंह' की सफलता पर दी प्रतिक्रिया, कहा- मेरी सबसे हिट फिल्म रही  बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025