'मिर्जापुर' के नए सीजन पर आया बड़ा अपडेट, गोलू गुप्ता उर्फ श्वेता त्रिपाठी ने बताई तैयारी
क्या है खबर?
वेब सीरीज 'मिर्जापुर' के चौथे सीजन का दर्शक लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। पिछले सीजन में गुड्डू पंडित, कालीन भैया और गोलू गुप्ता की कहानी ने कई सवाल छोड़ दिए थे। अब नए सीजन को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। अभिनेत्री श्वेता त्रिपाठी ने बताया है कि 'मिर्जापुर 4' पर काम किस स्तर पर पहुंचा है और दर्शकों को इसके लिए कितना इंतजार करना पड़ सकता है। क्या कुछ बोलीं श्वेता, आइए जानते हैं।
उत्साह
"मिर्जापुर की दुनिया में लौटने को बेताब टीम"
साहित्य आजतक 2026 में बोलते हुए श्वेता ने कहा कि 'मिर्जापुर' की दुनिया में लौटने को लेकर पूरी टीम फैंस जितनी ही उत्साहित है।
उन्होंने कहा, "इसके आने के लिए आपको थोड़ा इंतजार करना होगा... जब आप कुछ वाकई बेहतरीन तैयार कर रहे होते हैं तो पहले उसे पकने या सेट होने का वक्त देना पड़ता है। सीजन 4 की स्क्रिप्ट लिखने का काम फिलहाल चल रहा है।"
श्वेता ने अपने किरदार गोलू को लेकर भी बात की।
उत्सुकता
क्या होगा गोलू और गुड्डू का आगे?
श्वेता बोलीं, "मैं भी आप लोगों जितनी ही उत्सुक हूं; मैं भी जानना चाहती हूं कि अब मेरे किरदार गोलू का क्या होगा और गुड्डू कहां पहुंचा है।"
उन्होंने यह भी कहा कि आगे की कहानी में यह भी देखने को मिलेगा कि कालीन भैया (पंकज त्रिपाठी) का क्या हाल होता है।
'मिर्जापुर' का तीसरा सीजन साल 2024 में आया था और निर्माताओं ने सितंबर में सिनेमाघरों में रिलीज हुई 'मिर्जापुर: द फिल्म' के साथ इस फ्रेंचाइजी का विस्तार किया।