Loading...
कमल हासन-सारिका के तलाक पर बोलीं बेटी श्रुति, बताया कैसा था दोनों का रिश्ता
माता-पिता के तलाक पर श्रुति हासन का बड़ा खुलासा

कमल हासन-सारिका के तलाक पर बोलीं बेटी श्रुति, बताया कैसा था दोनों का रिश्ता

Nov 16, 2026
10:22 am

क्या है खबर?

अभिनेता कमल हासन और सारिका ने साल 1988 में शादी की थी, लेकिन 2002 में दोनों ने अलग होने का फैसला किया और 2004 में उनका तलाक हो गया। उनकी 2 बेटियां श्रुति हासन और अक्षरा हासन हैं। अभिनेत्री और गायिका श्रुति ने हाल ही में 'एसएस पॉडकास्ट' के साथ बातचीत में अपने माता-पिता के रिश्ते और उनके अलगाव के बाद आपसी संबंधों को लेकर खुलकर बात की है।

राज

श्रुति ने खोले माता-पिता के राज

श्रुति से जब पूछा गया कि बड़े होते समय उनके माता-पिता का रिश्ता उनके लिए किस तरह मिसाल बना और उन्होंने उनसे क्या-क्या सीखा, तो उन्होंने कहा, "सब जानते हैं कि मेरे माता-पिता अब साथ नहीं हैं, लेकिन जब वे साथ थे, तो उनके बीच बहुत प्यार था, बहुत गहरा प्यार। वे सच में एक-दूसरे के साथ बहुत मजा करते थे। वे साथ मिलकर काम करते थे और जिंदगी का आनंद लेते थे। वे दोनों एक-दूसरे के रचनात्मक सहयोगी थे।"

चीज

श्रुति चाहती थीं यह चीज

श्रुति ने आगे कहा, "बचपन में ही मुझे यह एहसास हो गया था कि जब मैं बड़ी होऊंगी और मेरा कोई बॉयफ्रेंड या पति होगा, तो हम भी साथ मिलकर काम करेंगे और साथ मिलकर चीजें बनाएंगे।"

श्रुति ने बताया कि उनके माता-पिता उन्हें बचपन में ज्यादा लाड़-प्यार देकर बिगाड़ना नहीं चाहते थे।

सफल कलाकारों की बेटी होने के बावजूद उनके पिता स्कूल के दिनों में उनकी हर मांग पूरी नहीं करते थे।

ADVERTISEMENT

फिल्म

श्रुति आखिरी बार इस फिल्म में आई थीं नजर

श्रुति आखिरी बार 2025 में लोकेश कनगराज की फिल्म 'कुली' में नजर आई थीं।

रजनीकांत की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म में नागार्जुन अक्किनेनी, सौबिन शाहिर, उपेंद्र, सत्यराज और रचिता राम भी अहम किरदारों में थे।

आमिर खान ने इसमें एक कैमियो किया था, जबकि पूजा हेगड़े एक खास गाने में नजर आई थीं। इस फिल्म ने 518 करोड़ की कमाई की थी।

हाल ही में वह 'पेड्डी' फिल्म में राम चरण के साथ स्पेशल अपीयरेंस में नजर आई थीं।

ADVERTISEMENT