NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / श्रिया सरन ने इन फिल्मों से बनाई हिंदी दर्शकों के बीच पहचान, जानिए कहां हैं मौजूद
    अगली खबर
    श्रिया सरन ने इन फिल्मों से बनाई हिंदी दर्शकों के बीच पहचान, जानिए कहां हैं मौजूद
    श्रिया सरन की बेहतरीन फिल्में (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@shriya_saran1109)

    श्रिया सरन ने इन फिल्मों से बनाई हिंदी दर्शकों के बीच पहचान, जानिए कहां हैं मौजूद

    लेखन मेघा
    Sep 11, 2023
    07:00 am

    क्या है खबर?

    दक्षिण भारतीय सिनेमा की अभिनेत्री श्रिया सरन आज अपना 41वां जन्मदिन मना रही हैं। 11 सितंबर 1982 को हरिद्वार में जन्मी श्रिया ने बॉलीवुड में अपनी खास जगह बनाई है।

    अभिनेत्री ने कॉलेज के दूसरे साल में ही म्यूजिक वीडियो 'थिरकती क्यूं हवा' से मनोरंजन जगत की दुनिया में कदम रख लिया था।

    इसके बाद उन्होंने तेलुगु फिल्म 'इष्टम' (2001) से बतौर अभिनेत्री शुरुआत की।

    आइए उनकी हिंदी दर्शकों के बीच पहचान बनाने वाली फिल्मों के बारे में जानते हैं।

    #1

    'छत्रपति'

    2005 में आई फिल्म 'छत्रपति' का निर्देशन एसएस राजामौली में किया था, जिसमें श्रिया के साथ प्रभास नजर आए थे।

    फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित हुई थी और इसे हिंदी में 'हुकूमत की जंग' नाम से डब किया गया था।

    इस फिल्म को 2006 में बंगाली में 'रिफ्यूजी' और 2013 में कन्नड़ में इसी नाम से बनाया गया था।

    इस साल फिल्म का हिंदी में रीमेक बना, जिसमें बेलमकोंडा श्रीनिवास दिखाई दिए थे। यह MX प्लेयर पर मौजूद है।

    #2

    'शिवाजी'

    श्रिया को असली पहचान 2007 में रजनीकांत के साथ आई फिल्म 'शिवाजी' से मिली थी, जिसे 'शिवाजी द बॉस' नाम से हिंदी में डब किया गया था।

    फिल्म में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की कहानी दिखाई गई थी, जो भारत वापस आकर देश की सेवा में लग जाता है। हालांकि, भ्रष्ट अधिकारी और राजनेता उसे रोकने की कोशिश करते हैं।

    फिल्म में रजनीकांत के साथ श्रिया को काफी पसंद किया गया था। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर देखी जा सकती है।

    #3

    'अर्जुन'

    2004 में श्रिया महेश बाबू के साथ फिल्म 'अर्जुन' का हिस्सा बनी थीं। इस फिल्म को हिंदी में 'मैदान-ए-जंग' नाम के साथ रिलीज किया गया था।

    इस एक्शन ड्रामा की कहानी एक युवक की थी, जो अपनी जुड़वां बहन की खुशी और उसे हत्यारे ससुराल वालों से बचाने के लिए अपनी जान जोखिम में डाल देता है।

    इस फिल्म में कीर्ति रेड्डी और प्रकाश राज भी मुख्य भूमिका में नजर आए थे। यह फिल्म डिज्नी+ हॉटस्टार पर उपलब्ध है।

    #5

    'दृश्यम 2'

    'दृश्यम' को मिली शानदार सफलता के बाद 2022 में फिल्म की अगली किस्त आई, जिसने भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया।

    इस फिल्म की कहानी में पहले भाग की कहानी को ही आगे बढ़ाया गया था और एक बार से विजय अपने परिवार की रक्षा करते हुए नजर आया था।

    इस फिल्म में भी अजय की पत्नी के किरदार में श्रिया के अभिनय को दर्शकों ने काफी पसंद किया था।

    यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर मौजूद है।

    #4

    'दृश्यम'

    2015 में श्रिया अजय देवगन के साथ फिल्म 'दृश्यम' का हिस्सा बनी थीं। यह क्राइम थ्रिलर फिल्म 2013 में आई इसी नाम की मलयालम फिल्म का हिंदी रीमेक थी।

    फिल्म में विजय की कहानी दिखाई है, जो अपने परिवार को एक हत्या के मामले से बचाने की कोशिश में जुटा हुआ है।

    फिल्म में तब्बू, इशिता दत्ता, रजत कपूर और मृणाल जाधव मुख्य भूमिका में शामिल थे।

    यह नेटफ्लिक्स, MX प्लेयर और डिज्नी+ हॉटस्टार पर उपलब्ध है।

    #6

    'RRR'

    राजामौली की फिल्म 'RRR' ने बीते साल सिनेमाघरों में दस्तक दी थी, जो दुनियाभर में शानदार कमाई करने में सफल रही थी।

    फिल्म में राम चरण और जूनियर एनटीआर मुख्य भूमिका में दिखे थे, वहीं अजय, आलिया भट्ट और श्रिया ने कैमियो किया था।

    इस फिल्म में भी श्रिया अजय की पत्नी के किरदार में दिखी थीं और थोड़ी ही देर में अपनी छाप छोड़ने में सफल रही थीं।

    यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर मौजूद है।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    श्रिया ने बॉलीवुड में 2003 में फिल्म 'तुझे मेरी कसम' से शुरुआत की थी। फिल्म में श्रिया ने सहायक भूमिका निभाई, वहीं रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा मुख्य भूमिकाओं में थे। हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उन्हें ज्यादा पहचान नहीं दिला पाई थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    श्रिया सरन
    बॉलीवुड समाचार
    जन्मदिन विशेष
    दक्षिण भारतीय सिनेमा

    ताज़ा खबरें

    वर्से इनोवेशन 350 कर्मचारियों की करेगी छंटनी, जानिए क्या है कारण  छंटनी
    आतंकवाद के खिलाफ गठित प्रतिनिधिमंडल में शामिल शशि थरूर बोले- यह सम्मान और कर्तव्य की बात  केंद्र सरकार
    तापसी पन्नू बनीं मुंबई में नए अपार्टमेंट की मालकिन, बहन के साथ मिलकर चुकाए इतने करोड़  तापसी पन्नू
    डोनाल्ड ट्रंप अपने बयान से फिर पलटे, कहा- भारत और पाकिस्तान का परमाणु युद्ध मैंने रुकवाया भारत-पाकिस्तान तनाव

    श्रिया सरन

    एक साल पहले मां बन चुकी हैं श्रिया सरन, सोशल मीडिया पर अब दी खुशखबरी स्पेन
    श्रिया सरन ने क्यों छिपाई थी अपनी प्रेग्नेंसी की खबर? अभिनेत्री ने बताई सच्चाई सेलिब्रिटी गॉसिप
    RRR के 'नाटू नाटू' का BTS मेंबर पर चढ़ा खुमार, लाइव सेशन में गुनगुनाते आए नजर एसएस राजामौली
    श्रिया सरन और शरमन जोशी की 'म्यूजिक स्कूल' का टीजर जारी, इस दिन होगी रिलीज शरमन जोशी

    बॉलीवुड समाचार

    शिल्पा शेट्टी की 'सुखी' का ट्रेलर जारी, जानिए कब रिलीज होगी फिल्म  शिल्पा शेट्टी
    शाहरुख खान के घर गणेश-लक्ष्मी के साथ रहती है कुरान, उन्होंने खुद कही थी ये बात शाहरुख खान
    'जवान से पहले शाहरुख ने जब-जब पहनी सेना की वर्दी, जीत लिया दर्शकों का दिल शाहरुख खान
    किशोर कुमार की बायोपिक पटरी पर लौटी, परिवारवालों से मिली मंजूरी; रणबीर भी राजी किशोर कुमार

    जन्मदिन विशेष

    जन्मदिन विशेष: 'गदर' से '3 इडियट्स तक', कई सुपरहिट फिल्में ठुकरा चुकी हैं काजोल काजोल
    जन्मदिन विशेष: जेनेलिया डिसूजा ने मासूमियत से जीता दिल, प्रशंसकों को जरूर देखनी चाहिए ये फिल्में जेनेलिया डिसूजा
    जन्मदिन विशेष: वेंकटेश प्रसाद 54 साल के हुए, जानिए उनके क्रिकेट करियर के किस्से और आंकड़े  वेंकटेश प्रसाद
    जन्मदिन विशेष: 'रॉक ऑन' से 'केदारनाथ' तक, OTT पर देखिए अभिषेक कपूर की ये बेहतरीन फिल्में बॉलीवुड समाचार

    दक्षिण भारतीय सिनेमा

    बॉक्स ऑफिस: लाखों में सिमटी चिरंजीवी की 'भोला शंकर' की दैनिक कमाई, जानिए कुल कारोबार  चिरंजीवी
    बॉक्स ऑफिस: चिरंजीवी की 'भोला शंकर' का संघर्ष जारी, लागत निकलना भी मुश्किल  चिरंजीवी
    रवि तेजा की 'टाइगर नागेश्वर राव' का टीजर जारी, हिंदी में भी रिलीज होगी फिल्म  रवि तेजा
    बॉक्स ऑफिस: चिरंजीवी की 'भोला शंकर' औंधे मुंह गिरी, फिल्म को जल्द सिनेमाघरों से हटाया जाएगा  चिरंजीवी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025