Loading...
श्रेयस तलपड़े की 'द इंडिया स्टोरी' का इंतजार? उससे पहले देख डालें अभिनेता की ये फिल्में
श्रेयस तलपड़े की देखने लायक फिल्में

श्रेयस तलपड़े की 'द इंडिया स्टोरी' का इंतजार? उससे पहले देख डालें अभिनेता की ये फिल्में

Jul 21, 2026
06:42 pm

क्या है खबर?

श्रेयस तलपड़े और काजल अग्रवाल की फिल्म 'द इंडिया स्टोरी' 24 जुलाई को सिनेमाघरों में आ रही है। चेट्टन डीके द्वारा निर्देशित ये एक सोशल ड्रामा-थ्रिलर है, जो भारत में कीटनाशकों के दुरुपयोग, खाद्य मिलावट और उससे होने वाले घातक प्रभावों पर आधारित है। यह फिल्म पेस्टिसाइड कंपनियों, भ्रष्ट अधिकारियों और सिस्टम की लापरवाही का उजागर करने का दावा करती है। इसकी रिलीज से पहले, आइए श्रेयस की उन फिल्मों पर एक नजर डालते हैं, जिन्हें आपको जरूर देखना चाहिए।

#1 

'इकबाल'

साल 2005 में रिलीज हुई फिल्म 'इकबाल' से श्रेयस ने अपना बॉलीवुड डेब्यू किया।

ये एक प्रेरणादायक स्पोर्ट्स ड्रामा है, जिसका निर्देशन नागेश कुकुनूर ने किया था। इसकी कहानी विपुल के रावल ने लिखी थी।

फिल्म में उन्होंने इकबाल नाम के एक ऐसे लड़के का किरदार निभाया है जो सुन और बोल नहीं सकता, लेकिन उसका सपना भारत के लिए क्रिकेट मैच खेलना है।

नसीरुद्दीन शाह, श्वेता प्रसाद बसु और गिरीश कर्नाड भी इस फिल्म का अहम हिस्सा हैं।

#2 & #3

'डोर' और 'वेलकम टू सज्जनपुर'

श्रेयस की दूसरी फिल्म 'डोर' 2006 में रिलीज हुई, जो 2 महिलाओं की दोस्ती और माफी की भावुक कहानी पर आधारित है। इसमें अभिनेता ने छोटा लेकिन यादगार किरदार निभाकर दर्शकों से खूब वाहवाही बटोरी थी।

गंभीर किरदारों को निभाने के बाद, फिल्म 'वेलकम टू सज्जनपुर' में श्रेयस ने कॉमिक किरदार निभाकर साबित कर दिया कि अभिनय उनके खून में बसता है।

श्याम बेनेगल द्वारा निर्देशित इस फिल्म की कहानी अशिक्षित ग्रामीण महिलाओं के इर्द-गिर्द घूमती है।

ADVERTISEMENT

#4 & #5

'ओम शांति ओम' और 'कौन प्रवीण तांबे?'

शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'ओम शांति ओम' में, श्रेयस ने सहायक किरदार निभाकर दर्शकों का खूब ध्यान खींचा था। फिल्म में वह शाहरुख के दोस्त 'पप्पू मास्टर' के किरदार में थे।

फराह खान द्वारा निर्देशित ये श्रेयस के करियर की सबसे कमाऊ और सफल फिल्मों में से एक है।

'कौन प्रवीण तांबे?' 2022 में रिलीज एक बायोपिक स्पोर्ट्स-ड्रामा है। क्रिकेटर प्रवीण तांबे के संघर्ष और सफलता पर आधारित इस बायोपिक में श्रेयस ने दमदार अभिनय किया है।

ADVERTISEMENT