श्रद्धा कपूर ने लगातार हो रही आलोचना के बीच ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब
क्या है खबर?
अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर सवाल-जवाब के सेशन के दौरान फैंस से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने ऑनलाइन आलोचना और नकारात्मक टिप्पणियों पर अपनी राय रखी। श्रद्धा ने कहा कि वह ऐसे कमेंट्स का जवाब देने में समय गंवाने के बजाय अपने काम पर ध्यान देना पसंद करती हैं। उनका यह बयान ऐसे समय आया है, जब आगामी फिल्म 'ईथा' में उनके मराठी लहजे और संवाद अदायगी को लेकर सोशल मीडिया पर आलोचना हो रही है।
जवाब
श्रद्धा आलोचनाओं से कैसे निपटती हैं?
श्रद्धा से बातचीत के दौरान जब एक फैन ने पूछा कि वह आलोचनाओं से कैसे निपटती हैं, तो श्रद्धा ने कहा, "सच कहूं तो, मैं आलोचनाओं को संभालती ही नहीं। इसमें संभालने जैसा है ही क्या? मैं तो अपना व्हाट्सएप भी ठीक से नहीं संभाल पाती हूं। मेरा कोई मैनेजर भी नहीं है और न ही मैं किसी एजेंसी से जुड़ी हूं। मेरे दोस्त, निर्देशक और निर्माता मुझे अक्सर डांटते रहते हैं कि मैं अपना फोन चेक नहीं करती हूं।"
काम
ज्यादा से ज्यादा काम करना चाहती हैं श्रद्धा
श्रद्धा ने आगे कहा, "मुझे आलोचनाओं से निपटने में कोई दिलचस्पी नहीं है। मैं बस काम करना चाहती हूं और ज्यादा से ज्यादा काम करना चाहती हूं। बस इतना ही।"
बता दें श्रद्धा जल्द ही लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी फिल्म 'ईधा' में विठाबाई नारायणगांवकर का किरदार निभा रही हैं। विठाबाई लावणी और तमाशा की एक मशहूर कलाकार थीं, जिन्होंने महाराष्ट्र के लोक मनोरंजन में अहम योगदान दिया था।
ट्विटर पोस्ट
पोस्ट यहां देखें
Shraddha Kapoor's recent response to a fan asking "How do you usually handle criticism?" shows pure maturity and simplicity: Okay, so this is a very important question, 'How do you handle criticism?
— Kartik🤠 (@patel41176) November 3, 2026
I actually don't handle criticism. What is there to handle in it? Man, I… pic.twitter.com/8xqn7zEJyR