अनन्या पांडे को नेपो नट्यम कहने वालों पर शोभा डे का पलटवार, कह दी यह बात
लेखिका शोभा डे ने अनन्या पांडे का बचाव किया है। दरअसल, 'चांद मेरा दिल' गाने में उनके भरतनाट्यम से प्रेरित डांस को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया था, जिसे लोगों ने 'नेपो नट्यम' का नाम दिया।
शोभा का तर्क है कि इस आलोचना के लिए सिर्फ अनन्या ही नहीं, बल्कि फिल्म के कोरियोग्राफर और डायरेक्टर भी जिम्मेदार हैं, जिन्होंने इस परफॉर्मेंस को आकार दिया था।
इस शख्स ने की अनन्या की जमकर तारीफ
शोभा ने साफ किया कि अनन्या कोई प्रोफेशनल क्लासिकल डांसर नहीं हैं। इसके बावजूद, उन्होंने एक चुनौतीपूर्ण रोल निभाया, जिसमें उन्हें क्लासिकल और कंटेम्परेरी डांस को एक साथ मिलाकर पेश करना था।
शोभा ने अपनी बात रखते हुए कहा, 'उन्होंने यह सब किया, उन्होंने लिप-सिंक किया, डांस किया और बढ़िया एक्सप्रेशंस भी दिखाए। क्या यह सब इतना आसान है? बिल्कुल भी नहीं, यह सब जरा भी आसान नहीं होता।'
वहीं, असिस्टेंट कोरियोग्राफर अनन्या कुरूप ने भी अनन्या की खूब तारीफ की। उन्होंने कहा कि इतने कम समय में यह रूटीन सीखने के लिए अनन्या ने बहुत मेहनत की थी।