शिवाजी ने CID के निर्माता के निधन पर जताया शोक, बोले- वह पद्म श्री के हकदार..
क्या है खबर?
'CID' और 'आहट' जैसे हिट टीवी शो बनाने वाले बीपी सिंह के निधन से पूरी इंडस्ट्री में शोक है। 'CID' में 2 दशक से ज्यादा समय तक एसीपी प्रद्युम्न का किरदार निभाने वाले अभिनेता शिवाजी साटम ने उन्हें याद करते हुए अपना पुराना साथी, मार्गदर्शक और दोस्त बताया। वैरायटी इंडिया से बातचीत में शिवाजी ने सिंह के साथ अपने रिश्ते और काम के प्रति उनके समर्पण को याद किया। इसके साथ ही उन्होंने सिंह के योगदान को भी सराहा।
तारीफ
शिवाजी ने की सिंह की तारीफ
शिवाजी ने कहा, "आज मेरी जिंदगी का सबसे बड़ा अध्याय खत्म हो गया है। वह एक महान इंसान और बहुत अच्छे दोस्त थे। मैंने उनसे ही सब कुछ सीखा है। मैं थिएटर से आया था और मुझे पता था कि स्टेज पर अभिनय कैसे करना है, लेकिन सिंह ने मुझे सिखाया कि कैमरे के सामने कैसे काम करना है और जरूरत पड़ने पर कैसे अपने अभिनय को और भी प्रभावशाली बनाना है।"
तारीफ
शिवाजी ने सिंह को बताया बेहतरीन शिक्षक
शिवाजी ने आगे कहा, "उन्होंने अभिनय को बड़ा और प्रभावशाली बनाने की कला को बहुत अच्छे से समझाया था। वह एक बेहतरीन शिक्षक थे। दोस्ती में गलतफहमियां और झगड़े तो होते ही हैं, लेकिन बात कभी उससे आगे नहीं बढ़ी। मेरे जीवन के हर उतार-चढ़ाव में वह मेरे साथ रहे। हमारे रिश्ते को किसी एक दायरे में नहीं बांधा जा सकता। वह एक बेहतरीन और अद्भुत दोस्त थे, जिनसे मैंने बहुत कुछ सीखा।"
वजह
दिल का दौरा पड़ने की वजह से हुआ सिंह का निधन
शिवाजी कहते हैं, "उनके जैसे इंसान को पद्म श्री मिलना चाहिए, लेकिन उन्हें कभी इसकी परवाह नहीं थी। वह कहते थे, 'छोड़ो भी, इससे क्या फर्क पड़ेगा? हमारे दर्शक तो हैं ही, है ना?' यह एक बड़ी उपलब्धि है।"
बता दें सिंह का 27 अक्टूबर, 2026 को दिल का दौरा पड़ने की वजह से निधन हो गया था। उन्होंन 'CID' और 'आहट' के अलावा 'एक शून्य शून्य' जैसे कई टेलीविजन प्रोजेक्ट्स पर काम किया था।