'पेड्डी' में राम चरण की अदाकारी देख शिवा राजकुमार ने कह दी यह बात
मनोरंजन
कन्नड़ सुपरस्टार शिवा राजकुमार ने 'पेड्डी' में राम चरण की अदाकारी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने तो यहां तक कह दिया कि उनकी अदाकारी नेशनल अवार्ड के काबिल है।
शिवा ने सोशल मीडिया पर राम की मेहनत और किरदार में उनके गजब के बदलाव की खुलकर तारीफ की है। उनकी इस तारीफ के बाद दोनों कलाकारों के फैंस में फिल्म को लेकर उत्सुकता और भी बढ़ गई है।
क्यों हो रही 'पेड्डी' की इतनी ज्यादा चर्चा?
'पेड्डी' में राम की भूमिका को उसकी गहराई और सच्चाई के लिए खूब सराहा जा रहा है। इस किरदार को पर्दे पर जीवंत करने के लिए उन्होंने खुद को पूरी तरह झोंक दिया है।
शिवा के इस कमेंट के बाद, सोशल मीडिया पर प्रशंसकों ने राम पर खूब प्यार लुटाया और फिल्म को लेकर उनकी उम्मीदें और भी बढ़ गईं।
इसी वजह से 'पेड्डी' इस साल की सबसे ज्यादा चर्चा वाली फिल्मों में से एक बन गई है।