NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / शिल्पा शिंदे ने 'झलक दिखला जा' के जजों पर उठाए सवाल, करण जौहर पर की टिप्पणी
    अगली खबर
    शिल्पा शिंदे ने 'झलक दिखला जा' के जजों पर उठाए सवाल, करण जौहर पर की टिप्पणी
    'झलक दिखला जा 10' से बाहर हो चुकी हैं शिल्पा शिंदे (तस्वीर: इंस्टा/@shilpa_shinde_official)

    शिल्पा शिंदे ने 'झलक दिखला जा' के जजों पर उठाए सवाल, करण जौहर पर की टिप्पणी

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Oct 27, 2022
    07:46 pm

    क्या है खबर?

    करीब छह साल के अंतराल के बाद कलर्स टीवी पर डांस रिएलिटी शो 'झलक दिखला जा' ने इस साल टीवी पर वापसी की है।

    इस बार शो के सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट्स में रुबीना दिलैक, निया शर्मा, नीति टेलर जैसे सितारे शामिल हैं।

    शो में टीवी अभिनेत्री शिल्पा शिंदे भी शामिल थीं जो अब एलिमिनेट हो चुकी हैं। अब उन्होंने शो के जज और उनकी टिप्पणियों पर सख्त लहजे में सवाल उठाए हैं।

    जानकारी

    कलर्स पर जारी है शो का दसवां सीजन

    डांस रिएलिटी शो 'झलक दिखला जा' का दसवां सीजन कलर्स पर प्रसारित हो रहा है। इस शो को करण जौहर, माधुरी दीक्षित और नोरा फतेही जज कर रहे हैं।

    बयान

    करण सर को बिल्कुल डांस नहीं आता- शिल्पा

    शिल्पा ने इस हफ्ते निया की परफॉर्मेंस पर जजों की टिप्पणी का हवाला देते हुए उन पर सवाल उठाए।

    शिल्पा ने एक इंस्टाग्राम वीडियो में कहा कि करण जौहर को डांस नहीं आता, इसलिए उन्हें डांस पर टिप्पणी करने का हक नहीं है। उन्हें प्रस्तुति की बाकी चीजें जैसे कॉस्ट्यूम, मेकअप, इन पर बात करनी चाहिए। माधुरी को डांस पर बात करनी चाहिए, लेकिन उन्हें भावनाएं भी समझनी चाहिए।

    शिल्पा ने नोरा की हिंदी पर भी सवाल उठाए।

    इंस्टाग्राम पोस्ट

    शिल्पा ने जाहिर की नाराजगी

    Instagram post

    A post shared by shilpa_shinde_official on October 27, 2022 at 6:12 pm IST

    नाराजगी

    "तीन मिनट के ऐक्ट में सिर्फ डांस ही नहीं होता"

    शिल्पा की नाराजगी इसलिए है कि जजों की टिप्पणी प्रतिभागियों पर काफी दबाव बनाती हैं। उनके अनुसार यह एक मनोरंजन का शो है। इसमें सिलेब्रिटीज को बुलाया जाता है।

    शिल्पा का कहना है कि तीन मिनट के एक ऐक्ट के लिए प्रतिभागी कड़ी मेहनत करते हैं। कई बार वे घंटों पानी नहीं पीते क्योंकि टॉयलेट नहीं जा सकते। ये सिर्फ डांस नहीं है, इसके पीछे बहुत कुछ होता है, जजों को वो भी देखना चाहिए।

    इंस्टाग्राम पोस्ट

    क्या आप हमें ऑस्कर देने वाले हो?- शिल्पा

    Instagram post

    A post shared by shilpa_shinde_official on October 27, 2022 at 7:29 pm IST

    मामला

    निया के परफॉर्मेंस से असंतुष्ट दिखे थे जज

    'झलक दिखला जा' में पिछले हफ्ते दिवाली स्पेशल एपिसोड प्रसारित किया गया था। इस एपिसोड में दूरदर्शन की रामायण में राम और सीता का किरदार निभाने वाले कलाकार अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया मेहमान बनकर आए थे।

    इस एपिसोड में सभी प्रतिभागियों ने पौराणिक कथाओं से संबंधित ऐक्ट प्रस्तुत किए थे। निया ने मां काली द्वारा रक्तबीज संहार का ऐक्ट प्रस्तुत किया था। उनकी परफॉर्मेंस को जजों की अच्छी प्रतिक्रिया नहीं मिली थी।

    शिल्पा शिंदे

    'भाभीजी...' से लोकप्रिय हुईं शिल्पा, 'बिग बॉस' की बनीं विनर

    शिल्पा टीवी की लोकप्रिय अभिनेत्री हैं। & टीवी के शो 'भाभीजी घर पर हैं' में अंगूरी भाभी का किरदार निभाकर उन्हें लोकप्रियता मिली थी। प्रोड्यूसर्स के साथ विवाद के कारण उन्होंने यह शो छोड़ दिया था।

    इसके बाद 2018 में उन्होंने 'बिग बॉस 11' में हिस्सा लिया था। वह इस शो की विनर भी बनीं। बिग बॉस के घर में शिल्पा का तेज तर्रार अंदाज देखने को मिला था। शो में अभिनेत्री हिना खान से उनका टकराव चर्चित रहा।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    झलक दिखला जा
    करण जौहर
    शिल्पा शिंदे
    टीवी जगत की खबरें

    ताज़ा खबरें

    ओला रोडस्टर X पर 10,000 रुपये फायदे घोषित, जानिए किन ग्राहकों को मिलेगा  ओला इलेक्ट्रिक
    IPL 2025, क्वालीफायर-2: MI और PBKS का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  IPL 2025
    'ऑपरेशन सिंदूर' पर भड़काऊ टिप्पणी के मामले में पुणे की छात्रा गुरुग्राम से गिरफ्तार ऑपरेशन सिंदूर
    CDS अनिल चौहान बोले- पाकिस्तान से हर बार धोखा ही मिला, बताई युद्धविराम की वजह अनिल चौहान

    झलक दिखला जा

    'झलक दिखला जा' को जज करने के लिए शाहरुख, काजोल और फराह को किया गया अप्रोच शाहरुख खान
    'झलक दिखला जा 10' को जज करेंगे करण जौहर और माधुरी दीक्षित करण जौहर

    करण जौहर

    सिद्धू मूसेवाला की हत्या के आरोपी का खुलासा, लॉरेंस बिश्नोई के निशाने पर थे करण जौहर बॉलीवुड समाचार
    रिलीज से पहले कोर्ट में चलेगी 'जुग जुग जियो', कहानी चोरी का लगा आरोप बॉलीवुड समाचार
    क्या करण जौहर की जगह रणवीर सिंह 'बिग बॉस OTT 2' को करेंगे होस्ट? सलमान खान
    असम में बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए आगे आए बॉलीवुड सितारे, मुख्यमंत्री ने जताया आभार असम

    शिल्पा शिंदे

    राहुल गांधी को मिला 'भाबीजी' का साथ, शिल्पा शिंदे की राजनीति में एंट्री बॉलीवुड समाचार
    सिद्दू के पाकिस्तान वाले बयान के समर्थन पर शिल्पा शिंदे को मिली थी रेप की धमकी बॉलीवुड समाचार
    फिर दर्शकों को हंसाने आ रहे हैं सुनील ग्रोवर, शिल्पा शिंदे भी लगाएंगी कॉमेडी का तड़का सुनील ग्रोवर
    शिल्पा शिंदे ने छोड़ा 'गैंग्स ऑफ फिल्मिस्तान', कहा- खुद को कॉमेडी किंग मानते हैं सुनील ग्रोवर सुनील ग्रोवर

    टीवी जगत की खबरें

    10 सितंबर से शुरू होगा 'द कपिल शर्मा शो', प्रोमो जारी अक्षय कुमार
    IAS बनना चाहती थीं टीवी अभिनेत्री रुबीना दिलैक, जानिए उनसे जुड़ी अनसुनी बातें सेलिब्रिटी गॉसिप
    'इंडियाज लाफ्टर चैंपियन' के विजेता बने रजत सूद, ट्रॉफी के साथ मिले 25 लाख रुपये सोनी टीवी
    'बिग बॉस' छोड़ने के बाद मिली थी बलात्कार और जान से मारने की धमकी- जैस्मिन भसीन बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025