Loading...
शिल्पा शेट्टी संभालेंगी नए रियलिटी शो की कमान, रिश्तों की उलझन सुलझाएंगे प्रतियोगियों के माता-पिता
शिल्पा शेट्टी जल्द करेंगी ये नया शो होस्ट

शिल्पा शेट्टी संभालेंगी नए रियलिटी शो की कमान, रिश्तों की उलझन सुलझाएंगे प्रतियोगियों के माता-पिता

Nov 13, 2026
02:35 pm

क्या है खबर?

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी जल्द ही नए रियलिटी शो 'प्यार का प्रेशर कुकर' को होस्ट करती नजर आएंगी। ये शो जियो हॉटस्टार और कलर्स पर प्रसारित होगा। इसमें ऐसी जोड़ियों की कहानी दिखाई जाएगी, जिनके रिश्ते लंबे समय से उलझे हुए हैं या जिनके बीच ये साफ नहीं है कि वे साथ रहना चाहते हैं या नहीं। शो में उन्हें अपने रिश्ते और भविष्य को लेकर फैसला करना होगा। इसे भारत का पहला 'रिलेशनशिप क्लैरिटी शो' बताया जा रहा है।

कॉन्सेप्ट

एक ही छत के नीचे साथ रहेंगी जोड़ियां, माता-पिता लेंगे रिश्तों का कड़ा इम्तिहान

वैराइटी इंडिया के मुताबिक, शो में नए रिश्तों से लेकर लंबे समय से साथ रह रहे ऐसे जोड़े हिस्सा लेंगे, जिन्होंने शादी का फैसला नहीं लिया है।

सभी एक घर में रहेंगे और उन मुश्किल सवालों का सामना करेंगे, जिनसे वे बचते आए हैं।

उनके माता-पिता भी आकर रिश्ते पर अपनी राय देंगे। आखिर में हर जोड़ी को भविष्य पर फैसला लेना होगा, जिसे शो की टैगलाइन 'जोड़ो या तोड़ो' में समेटा गया है।

बयान

शिल्पा बोलीं- आजकल रिश्तों में साफगोई खो गई है

शो का नाम रसोई के प्रेशर कुकर से लिया गया है, जहां किसी के सच बोलने पर 'क्लैरिटी की सीटी' बजती है। शिल्पा ने कहा कि आजकल बिना नाम वाले और उलझे हुए रिश्तों के बीच साफगोई खो गई है, इसलिए सही सवाल पूछना जरूरी है।

उनके मुताबिक, 'प्यार का प्रेशर कुकर' भारत का पहला ऐसा शो है, जहां माता-पिता रिश्तों की सच्चाई सामने लाते हैं। ये शो जोड़ों के साथ-साथ माता-पिता को भी अपना-सा लगेगा।

ADVERTISEMENT

बयान

युवाओं की जिंदगी को दर्शाने वाला नया शो

जियोस्टार के एंटरटेनमेंट हेड आलोक जैन ने कहा कि कंपनी के कार्यक्रमों के केंद्र में हमेशा युवा भारतीय रहते हैं, इसलिए वे उनकी जिंदगी और बातों को दर्शाने वाले नए विचार तलाशते हैं।

उन्होंने कहा कि आज की पीढ़ी में रिश्तों पर सबसे ज्यादा चर्चा होती है, लेकिन इस पर खुलकर बात कम ही हो पाती है, खासकर माता-पिता के साथ। 'प्यार का प्रेशर कुकर' हंसी-मजाक और साफ नजरिए के साथ दोनों पक्षों को एक मंच पर लाता है।

ADVERTISEMENT

कास्टिंग

'प्यार का प्रेशर कुकर' के लिए कास्टिंग शुरू

शो के लिए कास्टिंग शुरू हो गई है। जोड़ियां pyaarkapressurecooker.com पर अपनी कहानी भेजकर आवेदन कर सकती हैं, वहीं माता-पिता भी इसी वेबसाइट के जरिए अपने उन बच्चों का नाम भेज सकते हैं, जिन्हें वे रिश्तों में उलझा हुआ मानते हैं।

बता दें कि शिल्पा इससे पहले 'बिग बॉस' सीजन 2 को होस्ट कर चुकी हैं। इसके अलावा वे 'सुपर डांसर', 'नच बलिए' और 'झलक दिखला जा' जैसे कई बड़े रियलिटी शोज में बतौर जज नजर आ चुकी हैं।

ADVERTISEMENT