NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / राज कुंद्रा से पैसों के लिए शादी करने पर शिल्पा शेट्टी बोलीं- मुझे गूगल नहीं किया 
    अगली खबर
    राज कुंद्रा से पैसों के लिए शादी करने पर शिल्पा शेट्टी बोलीं- मुझे गूगल नहीं किया 
    शिल्पा शेट्टी ने पैसों के लिए राज कुंद्रा से शादी करने पर तोड़ी चुप्पी

    राज कुंद्रा से पैसों के लिए शादी करने पर शिल्पा शेट्टी बोलीं- मुझे गूगल नहीं किया 

    लेखन मेघा
    Mar 08, 2024
    04:37 pm

    क्या है खबर?

    शिल्पा शेट्टी बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्रियों में शुमार हैं, जो अपने शानदार अभिनय और फिटनेस के लिए जानी जाती हैं।

    अभिनेत्री हाल ही में रोहित शेट्टी की वेब सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' में नजर आई थीं, जिसमें उनके अभिनय को सराहा गया था।

    अब शिल्पा ने राज कुंद्रा के साथ अपनी शादी को लेकर खुलकर बात की। साथ ही पैसे के लिए शादी करने के आरोप लगने पर हुई उनकी आलोचना पर प्रतिक्रिया दी।

    आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा।

    बयान

    क्या कहना है शिल्पा का?

    जूम के साथ शिल्पा ने महिलाओं पर पैसों के लिए शादी करने के आरोपों के बारे में बात की और अपना अनुभव बताया।

    शिल्पा ने कहा, "जब मैंने राज से शादी की तो वह गूगल के अनुसार 108वें सबसे युवा या सबसे अमीर ब्रिटिश भारतीय व्यक्ति थे, जो अच्छा है। हालांकि, लोग उस समय गूगल पर शिल्पा को देखना भूल गए, जो खुद में भी अमीर थी। मैं अब ज्यादा अमीर हूं और अपने आयकर, GST सभी बिल भरती हूं।"

    विस्तार

    "पैसा नहीं होता जरूरी"

    शिल्पा ने आगे बताया कि यह पैसा नहीं है जो एक सफल महिला अपने साथी में तलाशती है। अभिनेत्री का कहना है कि राज उस समय बहुत अमीर थे, लेकिन पैसा कभी भी उनके जीवन में इतना जरूरी नहीं रहा।

    अभिनेत्री ने कहा, "वैसे राज से भी ज्यादा अमीर लोग थे, जो उस समय मुझे पसंद करते थे, लेकिन वास्तव में पैसा मेरे जीवन में किसी भी चीज का निर्णय लेने की वजह नहीं रहा है।"

    सुझाव

    शिल्पा ने दिया लड़कियों को दोस्त से शादी करने का सुझाव

    शिल्पा कहती हैं कि उन्होंने अपने सबसे अच्छे दोस्त से शादी की है और वह सभी लड़कियों को भी सुझाव देते हैं कि अपने दोस्त से शादी करें।

    वह मानती हैं कि उन्होंने शादी और अपने बच्चों के बाद बहुत कुछ पाया है, जिसमें राज ने उनकी मदद की है।

    अभिनेत्री ने कहा कि उन्होंने राज कैसे इंसान हैं ये देखकर शादी की थी। अगर उनके पास पैसे होते, लेकिन वह अच्छे इंसान नहीं होते तो वह शादी नहीं करतीं।

    परिवार

    2 बच्चों के माता-पिता हैं शिल्पा और राज

    शिल्पा से पहले राज ने 2003 में कविता कुंद्रा से शादी की थी, लेकिन दोनों का रिश्ता 3 साल बाद ही टूट गया।

    इसके बाद राज की मुलाकात शिल्पा से हुई। राज ने पेरिस में 5 कैरेट की हीरे की अंगूठी देकर शिल्पा को शादी के लिए प्रपोज किया था।

    दोनों ने 2009 में शादी की और अब उनके 2 बच्चे हैं। 2012 में बेटे वियान का जन्म हुआ और 2020 में सरोगेसी से बेटी समीशा इस दुनिया में आई।

    जानकारी

    'UT69' से अभिनय क्षेत्र में आए राज

    शिल्पा आखिरी बार 'इंडियन पुलिस फोर्स' में सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​के साथ नजर आई थीं, वहीं राज ने बीते साल फिल्म 'UT69' से बॉलीवुड में अपने अभिनय के सफर की शुरुआत की थी। इस फिल्म से वह अपनी जिंदगी की कहानी पर्दे पर लाए थे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    शिल्पा शेट्टी
    बॉलीवुड समाचार
    मनोरंजन
    राज कुंद्रा

    ताज़ा खबरें

    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार

    शिल्पा शेट्टी

    शिल्पा शेट्टी की 'सुखी' ऑनलाइन लीक, HD प्रिंट में डाउनलोड के लिए उपलब्ध  बॉलीवुड समाचार
    'सुखी': पहले ही दिन 'जवान' के तूफान में उड़ जाएगी फिल्म, इतना होगा कारोबार  बॉलीवुड समाचार
    सुनील शेट्टी ने किए बाबा विश्वनाथ के दर्शन, शिल्पा शेट्टी भी पहुंचीं लालबाग के राजा   सुनील शेट्टी
    बॉक्स ऑफिस: शिल्पा शेट्टी की 'सुखी' का हाल-बेहाल, रविवार को कमाए महज इतने रुपये  बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

    बॉलीवुड समाचार

    रश्मिका मंदाना नहीं चाहतीं दक्षिण बनाम बॉलीवुड की बहस, भारतीय फिल्म उद्योग कहने पर दिया जोर  रश्मिका मंदाना
    जूनियर एनटीआर के किरदार का 'वॉर 2' के बाद बनेगा स्पिन ऑफ, निभाएंगे ये भूमिका जूनियर एनटीआर
    रानी मुखर्जी ने बांधे हिंदी सिनेमा की तारीफों के पुल, बोलीं- आलोचनाओं का नहीं होता असर रानी मुखर्जी
    कंगना रनौत ने अंबानी के समारोह में नाचने-गाने वाले सितारों पर साधा निशाना, कहीं ये बातें मनोरंजन

    मनोरंजन

    शाहिद कपूर के शानदार अभिनय से सजी हैं ये फिल्में, OTT पर उठाएं लुत्फ शाहिद कपूर
    'माया दर्पण' के निर्देशक कुमार साहनी का निधन, 83 की उम्र में कहा दुनिया को अलविदा बॉलीवुड समाचार
    प्रियंका चोपड़ा बनीं ऑस्कर नामांकित डॉक्यूमेंट्री 'टू किल ए टाइगर' का हिस्सा, निभाएंगी ये जिम्मेदारी  प्रियंका चोपड़ा
    #NewsBytesExplainer: टीवी और फिल्मी सितारों को फीस मिलने में है काफी अंतर, जानिए इसकी महत्वपूर्ण बातें #NewsBytesExplainer

    राज कुंद्रा

    क्या OTT पर कदम रखने वाली हैं शिल्पा शेट्टी? बॉलीवुड समाचार
    अश्लील फिल्म मामला: राज कुंद्रा समेत तीन के खिलाफ 1,467 पन्नों की चार्जशीट दायर मुंबई
    अपने काम में व्यस्त थी, अनजान थी राज क्या कर रहे हैं- शिल्पा शेट्टी मुंबई
    अश्लील फिल्म मामला: मुंबई कोर्ट ने बिजनेसमैन राज कुंद्रा को दी जमानत मुंबई
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025