LOADING...
शिल्पा शेट्‌टी की वापसी रही असरदार, इन फिल्मों-सीरीज से फैंस के दिलों पर जमाई धाक
शिल्पा शेट्‌टी की OTT पर देखने लायक फिल्में-सीरीज

शिल्पा शेट्‌टी की वापसी रही असरदार, इन फिल्मों-सीरीज से फैंस के दिलों पर जमाई धाक

Jun 08, 2026
11:50 am

क्या है खबर?

शिल्पा शेट्‌टी 8 जून को 51 साल की हो चुकी हैं। अपने 33 साल के करियर में उन्होंने 'बाजीगर', 'धड़कन' और 'मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी' जैसी कई यादगार फिल्में कीं। 2007 में आई 'अपने' के बाद उन्होंने अभिनय की दुनिया से दूरी बना ली थी, लेकिन अब शिल्पा फिल्मों में लौट चुकी हैं और अपने अभिनय से फैंस का दिल जीत रही हैं। पिछले कुछ साल में आई उनकी फिल्मों और वेब सीरीज को OTT पर देखा जा सकता है।

#1

'हंगामा 2'

साल 2021 में आई फिल्म 'हंगामा 2' शिल्पा की बॉलीवुड में वापसी का प्रतीक है। प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित यह एक कॉमेडी फिल्म है, जिसमें उनके साथ परेश रावल मुख्य किरदार में दिखे थे। यही नहीं, फिल्म में शिल्पा ने अपने आइकॉनिक गाने 'चुरा के दिल मेरा' के रीक्रिएट वर्जन पर डांस करके फैंस को अपना फिर से दीवाना बना लिया था। जावेद जाफरी के बेटे, मिजान जाफरी भी इस फिल्म का हिस्सा थे। यह जियोहॉटस्टार पर मौजूद है।

#2

'इंडियन पुलिस फोर्स'

रोहित शेट्‌टी की पहली सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' से शिल्पा ने OTT पर डेब्यू किया। कुल 7 एपिसोड वाली यह सीरीज अमेजन प्राइम वीडियो पर मौजूद है, जिसमें अभिनेत्री ने 'तारा शेट्टी' नाम की एक निडर और जांबाज सीनियर अधिकारी का किरदार निभाया। यह शेट्‌टी के कॉप यूनिवर्स की पहली मुख्य महिला पुलिस अधिकारी वाली सीरीज है, जिसमें शिल्पा ने अपने स्टंट से सबको दीवाना बना दिया था। सीरीज में सिद्धार्थ मल्होत्रा और विवेक ओबेरॉय भी नजर आए हैं।

Advertisement

#3 & #4

'सुखी' और 'KD: द डेविल'

साल 2023 में शिल्पा अपनी फिल्म 'सुखी' लेकर आईं और महिलाओं की रोजमर्रा वाली जिंदगी को पर्दे पर उतारा। मुख्य किरदार वाली इस फिल्म में शिल्पा ने एक हाउसवाइफ का किरदार निभाया है, जो घर के कामों से छुट्‌टी लेकर अपनी सहेलियों से मिलने दिल्ली जाती है। यह महिला केंद्रित फिल्म नेटफ्लिक्स पर है। इसी साल अप्रैल में रिलीज 'KD: द डेविल' में भी शिल्पा शामिल हैं, जिसमें उन्होंने 'सत्यवती' का किरदार निभाया। यह कन्नड़ फिल्म ZEE5 पर मौजूद है।

Advertisement