Loading...
स्वरा भास्कर के डांस पर शहजाद पूनावाला का तंज- सलमान भाई ने मुड़कर भी नहीं देखा
आते ही स्वरा भास्कर पर तंज कसने लगे शहजाज पूनावाला

स्वरा भास्कर के डांस पर शहजाद पूनावाला का तंज- सलमान भाई ने मुड़कर भी नहीं देखा

Sep 27, 2026
11:42 am

क्या है खबर?

'राइज एंड फॉल सीजन 2' के पहले ही एपिसोड में भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने अभिनेत्री स्वरा भास्कर पर तीखा तंज कसा। उन्हाेंने साल 2019 में अर्पिता खान के गणपति विसर्जन समारोह का जिक्र कर कहा कि वहां डांस करने के बावजूद सलमान खान ने स्वरा को नजरअंदाज कर दिया था। उस दौरान स्वरा, डेजी शाह सहित कई कलाकार जश्न में थिरकते दिखे थे। शहजाद की टिप्पणी के बाद ये मामला सोशल मीडिया पर छा गया है।

तंज

"फुटेज खाने के लिए गणपति विसर्जन में किया डांस"

स्वरा पर चुटकी लेते हुए शहजाद ने शो में कहा, "एक बार माइलेज और फुटेज खाने के लि किसी और के गणपति विसर्जन में जाके, ऐसे डांस कर रही थीं और एक हमारे भाई (सलमान खान) जी ने नजरअंदाज कर दिया... हम भी वैसे ही इग्नोर मोड में हैं।"

स्वरा और शहज़ाद के बीच की तनातनी हमेशा चर्चा में रहती है। अलग राजनीतिक विचारधाराओं के कारण दोनों के बीच पहले भी कई बार तीखी ज़ुबानी जंग हो चुकी है।

खटास

स्वरा ने शहजाद को 'हेलो' बोलने से किया इनकार

शहजाद और स्वरा के बीच ये असहजता तब भी साफ नजर आई,, जब स्वरा ने 'राइज एंड फॉल सीजन 2' के पेंटहाउस में एंट्री ली।

शहजाद ने जहां साथ आए बाकी प्रतियोगियों का स्वागत किया, वहीं उन्होंने स्वरा का अभिवादन करने से परहेज किया। बाद में 'स्प्लिट्सविला X6' की विजेता रहीं कायरा ने स्वरा से बार-बार शहजाद को हेलो बोलने के लिए कहा, लेकिन अभिनेत्री ने शुरुआत में साफ इनकार कर दिया।

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

शहजाद पूनावाला ने साधा स्वरा भास्कर पर निशाना

ADVERTISEMENT

शो के प्रतियोगी

'राइज एंड फॉल सीजन 2' में शामिल ये प्रतियोगी

बता दें कि 'राइज एंड फॉल सीजन 2' में स्वरा और शहजाद के अलावा करण पटेल, तेज प्रताप यादव, निहारिका तिवारी, प्रियंका चाहर चौधरी, गौतम गुलाटी, सारा गुरपाल, सिवेट तोमर, कायरा अनु, मनीष कश्यप, काजल राघवानी, राज ग्रोवर, इरिना रुदाकोवा और अनीष भगत नजर आ रहे हैं।

शो को वीरेंद्र सहवाग होस्ट कर रहे हैं। इसमें प्रतियोगियों को 'राइजर्स' और 'फॉलर्स' में बांटा जाता है। उन्हें रणनीति, टास्क और वोटिंग के जरिए गेम में आगे बढ़ना होता है।

ADVERTISEMENT