Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
हॉलीवुड समाचार
बॉलीवुड समाचार
लेटेस्ट वेब सीरीज
लेटेस्ट फिल्में
आर्यन खान
पुनीत राजकुमार
सुष्मिता सेन
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'बिग बॉस 15' में बतौर मेहमान नजर आ सकती हैं शहनाज गिल
मनोरंजन

'बिग बॉस 15' में बतौर मेहमान नजर आ सकती हैं शहनाज गिल

'बिग बॉस 15' में बतौर मेहमान नजर आ सकती हैं शहनाज गिल
लेखन चंद्रशेखर कुमार
Dec 03, 2021, 08:30 pm 3 मिनट में पढ़ें
'बिग बॉस 15' में बतौर मेहमान नजर आ सकती हैं शहनाज गिल
क्या 'बिग बॉस 15' में नजर आएंगी शहनाज गिल?

'बिग बॉस' ने हमेशा लोगों का मनोरंजन किया है। इस रियलिटी शो ने कई हस्तियों को पहचान दी है। शो को अभिनेता सलमान खान होस्ट करते हैं। पिछले कुछ सप्ताह से 'बिग बॉस 15' को खास प्रतिक्रिया नहीं मिल रही है। यही वजह है कि मेकर्स शो में तड़का लगाने के लिए कई हथकंड़े अपना रहे हैं। अब चर्चा चल रही है कि 'बिग बॉस' की पूर्व प्रतिभागी और अभिनेत्री शहनाज गिल बतौर मेहमान 'बिग बॉस 15' में नजर आएंगी।

रिपोर्ट
मेहमान के रूप में एक सप्ताह शो में रहेंगी शहनाज

मिस्टर खबरी की रिपोर्ट के मुताबिक, 'बिग बॉस 15' में एक मेहमान के रूप में शहनाज की एंट्री हो सकती है। मिस्टर खबरी ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में इसकी जानकारी दी है। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए नोट में मिस्टर खबरी ने लिखा, 'शहनाज को कुछ समय के लिए 'बिग बॉस 15' में शामिल होने के लिए अप्रोच किया गया है।' इस नोट में आगे बताया गया है कि वह मेहमान के तौर पर एक सप्ताह शो में रहेंगी।

लोकप्रियता
'बिग बॉस 13' में शहनाज ने जीता था दिल

खबरों की मानें तो दर्शकों का ध्यान खींचने के लिए मेकर्स ने शो में शहनाज को लाने की योजना बनाई है। शहनाज 'बिग बॉस 13' की सबसे लोकप्रिय प्रतिभागियों में से एक थीं। मेकर्स ने उनकी लोकप्रियता को भुनाने के लिए उन्हें अप्रोच किया है। अब देखना है कि कब इस संबंध में आधिकारिक जानकारी सामने आती है। 'बिग बॉस 13' में उन्होंने एक चुलबुली और नटखट लड़की के तौर पर दर्शकों का दिल जीता था।

रिश्ता
अधूरी रह गई सिडनाज की जोड़ी

दिवंगत अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला 'बिग बॉस 13' में शहनाज के साथ दिखे थे। दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने पसंद किया था। इसके बाद उनकी दोस्ती काफी गहरी हो गई थी। शहनाज और सिद्धार्थ शो में एक-दूसरे का ख्याल रखते थे। उन्हें दर्शकों ने 'सिडनाज' की उपाधि दी थी। दोनों को कई म्यूजिक वीडियो में साथ देखा गया है। पूर्व 'बिग बॉस' प्रतिभागी अबू मलिक ने एक साक्षात्कार में खुलासा किया था कि दोनों एक-दूसरे के प्यार में पागल थे।

असफलता
TRP हासिल करने में फेल रहा 'बिग बॉस 15'

शो को फॉलो करने वाले दर्शकों का कहना है कि मौजूदा सीजन 'बिग बॉस' के इतिहास का सबसे बोरिंग सीजन है। आम जनता ही नहीं, बल्कि कश्मीरा शाह और देवोलिना भट्टाचार्जी भी इस शो को लेकर कुछ ऐसी ही बातें कह चुकी हैं। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, दर्शकों के बीच 'बिग बॉस 15' की लोकप्रियता कम होती जा रही है। गिरती TRP के चलते मेकर्स ने अब इस शो को फरवरी से पहले ही खत्म करने का फैसला किया है।

न्यूजबाइट्स प्लस (बोनस इंफो)
2006 में आया था 'बिग बॉस' का पहला सीजन

'बिग बॉस' का प्रसारण कलर्स चैनल पर होता है। यह लोकप्रिय शो अमेरिकी टीवी रियलिटी शो 'बिग ब्रदर' के प्रारूप का अनुसरण करता है। घर के मालिक को 'बिग बॉस' के नाम से जाना जाता है, जिनकी घर में उपस्थिति उनकी आवाज से है। 'बिग बॉस' की सफलता अब 15वें सीजन में कदम रख चुकी है। बता दें कि रुबीना दिलैक शो के पिछले सीजन की विजेता थीं। 'बिग बॉस' का पहला सीजन 2006 में आया था।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
चंद्रशेखर  कुमार
चंद्रशेखर कुमार
Twitter
मीडिया के क्षेत्र में मुझे करीब दो साल से अधिक का अनुभव है। मैंने आईआईएमसी से हिन्दी जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है। कविता और लेख लिखने का शौक बचपन से रहा है। देश की कई चर्चित पत्र-पत्रिकाओं में मेरी कविताएं और लेख प्रकाशित हुए हैं। लाइफस्टाइल, हेल्थ और एंटरटेनमेंट पर लिखना पसंद है।
ताज़ा खबरें
बिग बॉस
कलर्स TV
बिग बॉस 15
सिद्धार्थ शुक्ला
शहनाज गिल
ताज़ा खबरें
रिटायर हुई बजाज की CT100 मोटरसाइकिल, निर्माण कार्य किया बंद
रिटायर हुई बजाज की CT100 मोटरसाइकिल, निर्माण कार्य किया बंद ऑटो
IPL 2022: दूसरा क्वालीफायर जीतकर फाइनल में राजस्थान, बटलर ने लगाया शतक
IPL 2022: दूसरा क्वालीफायर जीतकर फाइनल में राजस्थान, बटलर ने लगाया शतक खेलकूद
साइकोलॉजी के क्षेत्र में बनाएं करियर, इन जगहों पर कर सकते हैं काम
साइकोलॉजी के क्षेत्र में बनाएं करियर, इन जगहों पर कर सकते हैं काम करियर
लड़कियों की दोस्ती वाली पांच बेहतरीन हॉलीवुड फिल्में
लड़कियों की दोस्ती वाली पांच बेहतरीन हॉलीवुड फिल्में मनोरंजन
क्या है क्वाड फेलोशिप प्रोग्राम और इसके लिए कैसे करें आवेदन?
क्या है क्वाड फेलोशिप प्रोग्राम और इसके लिए कैसे करें आवेदन? करियर
बिग बॉस
क्या तेजस्वी प्रकाश ने ठुकराया टी-सीरीज की फिल्म का प्रस्ताव?
क्या तेजस्वी प्रकाश ने ठुकराया टी-सीरीज की फिल्म का प्रस्ताव? मनोरंजन
सलमान के शो 'बिग बॉस 15' के सेट पर लगी आग, कोई हताहत नहीं
सलमान के शो 'बिग बॉस 15' के सेट पर लगी आग, कोई हताहत नहीं मनोरंजन
राखी सावंत ने किया पति रितेश सिंह से अलग होने का ऐलान
राखी सावंत ने किया पति रितेश सिंह से अलग होने का ऐलान मनोरंजन
आज तक के सभी 'बिग बॉस' विजेता अब क्या कर रहे हैं?
आज तक के सभी 'बिग बॉस' विजेता अब क्या कर रहे हैं? मनोरंजन
'बिग बॉस 15': तेजस्वी प्रकाश के विजेता बनने पर विरोध क्यों कर रहे लोग?
'बिग बॉस 15': तेजस्वी प्रकाश के विजेता बनने पर विरोध क्यों कर रहे लोग? मनोरंजन
और खबरें
कलर्स TV
'हुनरबाज' के प्रतिभागी बृजवासी ब्रदर्स को करण ने दिया फिल्म में गाने का ऑफर
'हुनरबाज' के प्रतिभागी बृजवासी ब्रदर्स को करण ने दिया फिल्म में गाने का ऑफर मनोरंजन
तेजस्वी प्रकाश अभिनती 'नागिन 6' को 130 करोड़ रुपये के बजट में बनाएंगी एकता कपूर?
तेजस्वी प्रकाश अभिनती 'नागिन 6' को 130 करोड़ रुपये के बजट में बनाएंगी एकता कपूर? मनोरंजन
टीवी अभिनेत्री तेजस्वी प्रकाश ने जीता 'बिग बॉस 15' का खिताब
टीवी अभिनेत्री तेजस्वी प्रकाश ने जीता 'बिग बॉस 15' का खिताब मनोरंजन
एकता कपूर के शो 'नागिन 6' में नजर आएंगी माहिरा शर्मा
एकता कपूर के शो 'नागिन 6' में नजर आएंगी माहिरा शर्मा मनोरंजन
कलर्स के शो 'हुनरबाज' से टीवी पर डेब्यू करेंगी परिणीति चोपड़ा
कलर्स के शो 'हुनरबाज' से टीवी पर डेब्यू करेंगी परिणीति चोपड़ा मनोरंजन
और खबरें
बिग बॉस 15
'बिग बॉस 15' फेम अफसाना ने साज से रचाई शादी, सामने आई तस्वीरें
'बिग बॉस 15' फेम अफसाना ने साज से रचाई शादी, सामने आई तस्वीरें मनोरंजन
जल्द शादी कर लेंगे करण-तेजस्वी, अभिनेता के पिता ने लगाई मुहर
जल्द शादी कर लेंगे करण-तेजस्वी, अभिनेता के पिता ने लगाई मुहर मनोरंजन
'बिग बॉस 15' के फिनाले में शामिल नहीं होंगी देवोलीना भट्टाचार्जी, कराएंगी सर्जरी
'बिग बॉस 15' के फिनाले में शामिल नहीं होंगी देवोलीना भट्टाचार्जी, कराएंगी सर्जरी मनोरंजन
जानिए कब होगा सलमान के शो 'बिग बॉस 15' का फिनाले
जानिए कब होगा सलमान के शो 'बिग बॉस 15' का फिनाले मनोरंजन
एकता कपूर के शो 'नागिन 6' में तेजस्वी प्रकाश को लाने की तैयारी
एकता कपूर के शो 'नागिन 6' में तेजस्वी प्रकाश को लाने की तैयारी मनोरंजन
और खबरें
सिद्धार्थ शुक्ला
दिवंगत सिद्धार्थ शुक्ला के नए गाने पर भड़के फैंस, मेकर्स ने दी सफाई
दिवंगत सिद्धार्थ शुक्ला के नए गाने पर भड़के फैंस, मेकर्स ने दी सफाई मनोरंजन
निधन के बाद चैरिटी में चली गई इन कलाकारों की संपत्ति
निधन के बाद चैरिटी में चली गई इन कलाकारों की संपत्ति मनोरंजन
क्या आप जानते हैं? इस कारण घर से भाग गई थीं शहनाज गिल
क्या आप जानते हैं? इस कारण घर से भाग गई थीं शहनाज गिल मनोरंजन
दिलीप कुमार समेत इन सितारों की जिंदगी का आखिरी साल साबित हुआ 2021
दिलीप कुमार समेत इन सितारों की जिंदगी का आखिरी साल साबित हुआ 2021 मनोरंजन
सिद्धार्थ शुक्ला की नहीं थी हीरो बनने में दिलचस्पी, जानिए उनसे जुडीं रोचक बातें
सिद्धार्थ शुक्ला की नहीं थी हीरो बनने में दिलचस्पी, जानिए उनसे जुडीं रोचक बातें मनोरंजन
और खबरें
शहनाज गिल
आयुष के बाद अब शहनाज गिल भी छोड़ने वाली हैं सलमान की 'कभी ईद कभी दीवाली'?
आयुष के बाद अब शहनाज गिल भी छोड़ने वाली हैं सलमान की 'कभी ईद कभी दीवाली'? मनोरंजन
कंगना के रियलिटी शो 'लॉक अप' में नजर आएंगी शहनाज गिल
कंगना के रियलिटी शो 'लॉक अप' में नजर आएंगी शहनाज गिल मनोरंजन
क्या नेटफ्लिक्स की सुपरहिट हॉलीवुड सीरीज 'लूसिफर' से OTT पर कदम रख रहीं शहनाज गिल?
क्या नेटफ्लिक्स की सुपरहिट हॉलीवुड सीरीज 'लूसिफर' से OTT पर कदम रख रहीं शहनाज गिल? मनोरंजन
क्या सलमान की गैर-मौजूदगी में 'बिग बॉस 15' को होस्ट करेंगी शहनाज गिल?
क्या सलमान की गैर-मौजूदगी में 'बिग बॉस 15' को होस्ट करेंगी शहनाज गिल? मनोरंजन
प्रभास को मिला दुनिया की नंबर एक दक्षिण ऐशियाई हस्ती का खिताब
प्रभास को मिला दुनिया की नंबर एक दक्षिण ऐशियाई हस्ती का खिताब मनोरंजन
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Entertainment Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स भाजपा समाचार कोरोना वायरस #NewsBytesExclusive
कोरोना वायरस वैक्सीन उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव पंजाब विधानसभा चुनाव उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 विधानसभा चुनाव ट्रैवल टिप्स हिजाब विवाद यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022