शहनाज गिल ने ट्रोलर्स को दिया जवाब, बोलीं- मेरी वजह से बेचारों को व्यूज आ जाएं
क्या है खबर?
अभिनेत्री शहनाज गिल अक्सर ट्रोलर्स का शिकार हो जाती हैं। पंजाबी फिल्म 'सिंह वर्सेस कौर 2' में नजर आ चुकीं शहनाज के बारे में अक्सर तरह-तरह की अफवाहें उड़ती रही हैं। इसके साथ ही उनका नाम भी कई अभिनेताओं के साथ जोड़ा जाता है। वहीं हाल ही में बातचीत के दौरान उन्होंने खुद बताया कि ऐसी अफवाहों से निपटने का उनका तरीका काफी मजेदार है।
ट्रोलर्स
शहनाज ने ट्रोलर्स के लिए कही ये बात
शहनाज ने कहा, "जो लोग हेडलाइन बना रहे हैं, मैं उनकी मंशा समझी हूं, क्योंकि वे व्यूज चाहते हैं, वरना वो बेचारे न्यूज कैसे बेचेंगे अगर खराब हेडलाइन नहीं लगाएंगे। अगर मेरी जुबान फिसल जाती है और वह हेडलाइन बन जाती है, तो मैं बस प्रार्थना करती हूं कि बेचारों को व्यूज आ जाएं। हालांकि, हिंदी मीडिया से भी मुझे पंजाबी मीडिया जितना ही प्यार मिलता है, लेकिन उनके साथ मेरा एक अलग ही जुड़ाव है।"
बात
मीडिया से कैसे निपटती हैं शहनाज?
शहनाज ने आगे कहा, "मैंने कभी किसी को खुद पर हावी नहीं होने दिया और न ही यह बताने दिया कि मीडिया के सामने कैसे बात करनी है। मुझे बहुत सी बातें कही गईं, लेकिन मेरा मानना है कि आप जैसे हैं, वैसे ही रहें। अगर आप खुद के प्रति सच्चे रहते हैं, तो लोग आपको अपनाएंगे। वे दूसरों को तो देख ही सकते हैं, लेकिन आपको भी देखेंगे। हर कोई अलग होता है और सबकी अपनी-अपना व्यक्तित्व होती है।"