शत्रुघ्न सिन्हा ने क्यों दी थी प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की अग्रिम बधाई? खुद बताया कारण
क्या है खबर?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर उन्हें दुनियाभर से बधाइयां मिल रही हैं। हालांकि, दिग्गज अभिनेता व राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने प्रधानमंत्री को एक दिन पहले ही अग्रिम बधाई देकर सोशल मीडिया पर चर्चा बटोर ली। 16 सितंबर को अभिनेता ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर प्रधानमंत्री मोदी के साथ 2 पुरानी तस्वीरें साझा की थीं। अपनी पोस्ट में उन्होंने एक कैप्शन भी लिखा और बताया कि एक दिन पहले बधाई देने के पीछे उनकी क्या मंशा थी।
पोस्ट
प्रधानमंत्री मोदी का ध्यान खींचना चाहते थे अभिनेता
शत्रुघ्न ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की अग्रिम बधाई दी।
उन्होंने लिखा, 'कल शुभकामनाओं की बाढ़ में खो जाने से पहले ही आपको अग्रिम शुभकामनाएं। आपको यह विचार कैसा लगा सर जी? हमारे मित्र, समाज के मित्र, माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्री मोदी को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। ईश्वर आपको उत्तम स्वास्थ्य, प्रेम, सुख, शांति और दीर्घायु प्रदान करें। ईश्वर आपका भला करे! जन्मदिन की शुभकामनाएं।'
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
Wishing you in advance before it gets lost in the flood of good well wishes tomorrow. How do you like the idea Sirji?
— Shatrughan Sinha (@ShatruganSinha) September 16, 2026
Many happy returns of the day for our friend, friend of society, hon'ble PM @narendramodi. May you be blessed with great well-being,love, happiness, peace & a… pic.twitter.com/oL57QKRQnv
जन्मदिन
अक्षय कुमार ने भी दी प्रधानमंत्री को बधाई
अक्षय कुमार ने प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा, 'आज हमारे प्रधानमंत्री जी का जन्मदिन है और इस दिन को सेवा संकल्प के साथ मनाया जा रहा है। मुझे लगता है जन्मदिन मनाने का इससे खूबसूरत कोई और तरीका नहीं हो सकता। हम किसी और के काम आएं, किसी ज़रूरतमंद की मदद करें, किसी चेहरे पर मुस्कान लाएं... बस इतना सा संकल्प।'
आखिर में अभिनेता ने प्रधानमंत्री माेदी से राष्ट्र को प्रेरित करने का आह्वान भी किया।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
आज हमारे प्रधानमंत्री जी का जन्मदिन है और इस दिन को सेवा संकल्प के साथ मनाया जा रहा है। मुझे लगता है जन्मदिन मनाने का इससे खूबसूरत कोई और तरीका नहीं हो सकता। हम किसी और के काम आएँ, किसी ज़रूरतमंद की मदद करें, किसी चेहरे पर मुस्कान लाएँ… बस इतना सा संकल्प।
— Akshay Kumar (@akshaykumar) September 17, 2026
Happy Birthday…