NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / शत्रुघ्न सिन्हा ने खत्म किया बेटी सोनाक्षी संग मनमुटाव, बोले- शादी से पहले तनाव आम बात 
    अगली खबर
    शत्रुघ्न सिन्हा ने खत्म किया बेटी सोनाक्षी संग मनमुटाव, बोले- शादी से पहले तनाव आम बात 
    शत्रुघ्न सिन्हा और सोनाक्षी के बीच था तनाव?

    शत्रुघ्न सिन्हा ने खत्म किया बेटी सोनाक्षी संग मनमुटाव, बोले- शादी से पहले तनाव आम बात 

    लेखन पलक
    Jun 22, 2024
    11:33 am

    क्या है खबर?

    सोनाक्षी सिन्हा की निजी जिंदगी इन दिनों लगातार खबरों में बनी हुई है।

    जहां चर्चा है कि सोनाक्षी अपने बॉयफ्रेंड और अभिनेता जहीर इकबाल से शादी कर रही हैं, वहीं कहा जा रहा था कि इस वजह से उनके पिता शत्रुघ्न सिन्हा उनसे नाराज हैं।

    दावा किया जा रहा था कि सिन्हा परिवार उनकी शादी में शामिल नहीं होगा। हालांकि, अब शत्रुघ्न ने इन खबरों पर विराम लगा दिया है।

    इसके साथ ही रिसेप्शन की तारीख का भी खुलासा किया।

    मतभेद

    सुलझ गए शत्रुघ्न और सोनाक्षी के मतभेद

    टाइम्स नाउ को दिए इंटरव्यू में शत्रुघ्न ने स्वीकार किया कि उनके परिवार में सोनाक्षी की शादी को लेकर तनाव था।

    वह बोले, "शादी से पहले झगड़े परिवार में झगड़े और तनाव आम बात है। हालांकि, अब जो भी तनाव था उसे सुलझा लिया गया है और सबकुछ ठीक है। सिर्फ इसलिए कि वह शत्रुघ्न की बेटी हैं, इसका मतलब यह नहीं है कि सोनाक्षी को जीवन में वह नहीं मिल सकता जो वह चाहती है।"

    बयान

    "पारिवारिक मामले को दी जा रही तवज्जो"

    शत्रुघ्न बोले, "मेरे परिवार से किसी भी सदस्य ने शादी के बारे में कुछ नहीं कहा। कुछ मीडिया संस्थान सिर्फ अनुमान लगा रहे हैं। यह हमारा पारिवारिक मामला है और मुझे लगता है एक निजी पारिवारिक मामले को बहुत ज्यादा तवज्जो दी जा रही है। शादियां सबके घर होती हैं। शादी से पहले झगड़े होना भी आम बात है।"

    अभिनेता ने कहा कि वह और उनकी पत्नी पूनम सिन्हा अपनी बेटी की खुशियों में शरीक होंगे और खूब मजे करेंगे।

    पार्टी

    23 जून को होगा रिसेप्शन- शत्रुघ्न

    शत्रुघ्न ने यह भी स्पष्ट किया कि 23 तारीख को शादी नहीं बल्कि एक ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी रखी गई है।

    उन्होंने कहा, "नहीं, शादी नहीं है। यह शादी का रिसेप्शन है, जिसमें हम सभी 23 जून की शाम को शामिल हो रहे हैं।"

    बता दें, बीते दिन सोनाक्षी को जहीर के नाम की मेहंदी लगी थी, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

    एक तस्वीर में सोनाक्षी और जहीर अपने परिवार और दोस्तों के साथ दिख रहे हैं।

    घर

    दुल्हन की तरह सजाया गया 'रामायण'

    मनमुटाव खत्म होने की खबरों के बीच, जहीर और सोनाक्षी की शादी से पहले शत्रुघ्न का जुहू स्थित 'रामायण' बंगला दुल्हन की तरह सजाया गया है।

    लाइटों से जगमग बंगले की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।

    खबरों के अनुसार, दोनों ने कोर्ट मैरिज करने का फैसला किया है, जिसके बाद वे 23 जून को मुंबई में शिल्पा शेट्टी के रेस्टोरेंट बैस्टियन में अपनी शादी का रिसेप्शन देंगे।

    इस रिसेप्शन में इंडस्ट्री की नामी हस्तियां शामिल होंगी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    सोनाक्षी सिन्हा
    शत्रुघ्न सिन्हा
    जहीर इकबाल
    बॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    विदेशी निवेशकों ने एक दिन में बेचे 6,450 करोड़ रुपये के शेयर, जानिए आंकड़े  शेयर बाजार समाचार
    हॉलीवुड में बॉलीवुड का डंका बजा चुकीं ये अभिनेत्रियां, अब दिशा पाटनी की बारी प्रियंका चोपड़ा
    अंकिता भंडारी हत्याकांड: वॉट्सऐप चैट ने कैसे खोले राज? कहा था- क्या 10,000 में बिक जाऊंगी?  उत्तराखंड
    हार्वर्ड विश्वविद्यालय जाने वालों के लिए ट्रंप प्रशासन का नया फरमान, जानिए क्या है मामला  डोनाल्ड ट्रंप

    सोनाक्षी सिन्हा

    हुमा कुरैशी का बॉडी शेमिंग पर छलका दर्द, 'डबल XL' की असफलता पर भी की बात हुमा कुरैशी
    सोनाक्षी सिन्हा बनीं नए घर की मालकिन, जानिए कीमत बॉलीवुड समाचार
    संजय लीला भंसाली की 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' की पहली झलक आई सामने संजय लीला भंसाली
    'शैतान' से पहले भी कई रीमेक कर चुके अजय देवगन, एक ने कमाए 200 करोड़ रुपये अजय देवगन

    शत्रुघ्न सिन्हा

    कांग्रेस की टिकट पर पटना साहिब से चुनाव लड़ सकते हैं भाजपा के बागी शत्रुघ्न सिन्हा नरेंद्र मोदी
    बिहार में NDA उम्मीदवारों का ऐलान, शत्रुघ्न सिन्हा का टिकट कटा, रविशंकर प्रसाद लड़ेंगे चुनाव बिहार
    कांग्रेस का हाथ थामेंगे शत्रुघ्न सिन्हा, पटना साहिब से लड़ सकते हैं चुनाव बिहार
    भारी दिल के साथ भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए शत्रुघ्न सिंहा, मोदी-शाह से थे नाराज बिहार

    जहीर इकबाल

    जहीर इकबाल के साथ म्यूजिक वीडियो में नजर आएंगी सोनाक्षी सिन्हा सेलिब्रिटी गॉसिप
    जहीर इकबाल ने प्रोड्यूसर मुदस्सर अजीज के साथ साइन की तीन फिल्मों की डील बॉलीवुड समाचार
    सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल 23 जून को करेंगे शादी- रिपोर्ट  सोनाक्षी सिन्हा
    सोनाक्षी सिन्हा के होने वाले पति जहीर इकबाल कौन हैं?  सोनाक्षी सिन्हा

    बॉलीवुड समाचार

    'चंदू चैंपियन' की रिलीज के बाद 'भूल भुलैया 3' की तैयारी में जुटे कार्तिक आर्यन कार्तिक आर्यन
    कियारा आडवाणी ने एयरहोस्टेस के साथ अपनाया खराब रवैया, खूब हो रही अभिनेत्री की आलोचना  कियारा आडवाणी
    हैदराबाद बलात्कार मामले पर फिल्म बनाएंगी मेघना गुलजार, करीना कपूर-आयुष्मान खुराना आएंगे साथ  करीना कपूर
    ईद-उल-अजहा के मौके पर सलमान खान ने प्रशसंकों से की मुलाकात, सामने आया वीडियो  सलमान खान
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025