LOADING...
शरमन जोशी की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में, एक ने रचा था इतिहास
शरमन जोशी की सबसे कमाऊ और यादगार फिल्में

शरमन जोशी की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में, एक ने रचा था इतिहास

Apr 28, 2026
12:06 pm

क्या है खबर?

अपनी बहुमुखी प्रतिभा के लिए जाने जाने वाले शरमन जोशी 28 अप्रैल को 47 साल के हो गए हैं। बॉलीवुड में उनका शुरुआती सफर कुछ खास नहीं रहा, लेकिन धीरे-धीरे उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी धाक जमाई और कई यादगार किरदारों से खुद को साबित किया। उन्होंने करियर की शुरुआत आर्ट फिल्म 'गॉडमदर' (1999) से की, लेकिन उन्हें पहचान 'स्टाइल' (2001) ने दिलाई। चलिए एक नजर डालते हैं उनकी सबसे कमाऊ फिल्मों पर, जिनमें शरमन ने यादगार किरदार निभाए हैं।

#1

'गोलमाल: फन अनलिमिटेड'

रोहित शेट्‌टी द्वारा निर्देशित फिल्म 'गोलमाल: फन अनलिमिटेड' (2006) में शरमन ने 'लक्ष्मण' का किरदार निभाया है। यह कहानी लक्ष्मण और उसके 3 दोस्तों, गोपाल (अजय देवगन), माधव (अरशद वारसी) और लकी (तुषार कपूर) के इर्द-गिर्द घूमती है जो अपनी शरारतों और ठगी के कारण एक बड़ी मुसीबत में फंस जाते हैं। इसने वर्ल्डवाइड 46.70 करोड़ रुपये कमाए थे और उस समय की बड़ी हिट साबित हुई थी। इसकी 4 किस्तें बन चुकी हैं और 5वीं किस्त 2027 में आएगी।

#2 & #3

'रंग दे बसंती' और 'लाइफ इन ए मेट्रो'

आमिर खान की कल्ट क्लासिक फिल्म 'रंग दे बसंती' में शरमन ने 'शिवराम राजगुरु उर्फ सुखी' का किरदार निभाया है। इसकी कहानी देशभक्ति और सिस्टम के खिलाफ युवाओं के संघर्षों पर आधारित है। इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन करीब 96.90 करोड़ रुपये था। शरमन, अनुराग बसु की फिल्म 'लाइफ इन ए मेट्रो' का हिस्सा भी रहे हैं, जिसमें उन्होंने 'राहुल' का किरदार निभाया है। यह फिल्म शहरी जीवन और रिश्तों की जटिलताओं पर आधारित है। इसने वर्ल्डवाइड 24.15 करोड़ रुपये कमाए थे।

Advertisement

#4 & #5

'3 इडियट्स' और 'फरारी की सवारी'

राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित '3 इडियट्स' (2009) में, शरमन को 'राजू रस्तोगी' के किरदार में देखा गया। 3 दोस्तों की प्रेरणादायक कहानी पर आधारित यह ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म है, जिसने वर्ल्डवाइड लगभग 460 करोड़ रुपये कमाते हुए इतिहास रच दिया था। फिल्म 'फरारी की सवारी' में, शरमन को रुस्तम नाम के एक RTO क्लर्क के किरदार में देखा गया था। यह फिल्म पिता और बेटे के भावनात्मक रिश्ते पर आधारित है। इसने वर्ल्डवाइड लगभग 25 करोड़ रुपये कमाए थे।

Advertisement