Loading...
शक्ति कपूर के ये किरदार बने उनकी पहचान, आज भी दर्शकों के जहन में हैं जिंदा
बॉलीवुड के वो किरदार जिन्हें शक्ति कपूर ने बना दिया यादगार

शक्ति कपूर के ये किरदार बने उनकी पहचान, आज भी दर्शकों के जहन में हैं जिंदा

Sep 03, 2026
01:20 pm

क्या है खबर?

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता शक्ति कपूर 3 सितंबर को अपना 74वां जन्मदिन मना रहे हैं। कॉमेडी से लेकर खलनायक तक, उन्होंने हर तरह के किरदार को शानदार अंदाज में पर्दे पर उतारा है। उनकी बेहतरीन अदाकारी ने दर्शकों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ी। उनके कई किरदार इतने लोकप्रिय हुए कि आज भी लोगों के बीच याद किए जाते हैं और चेहरे पर मुस्कान ला देते हैं। ऐसे में इस खास मौके पर आइए उनके यादगार किरदारों को याद करें।

#1 & #2

'कुली नंबर 1' (रंगीला) और 'चालबाज' (बटुकनाथ)

1995 की सुपरहिट फिल्म 'कुली नंबर 1' में शक्ति ने 'रंगीला' का किरदार निभाया था। उनकी बेहतरीन कॉमेडी ने दर्शकों को प्रभावित किया और गोविंदा, करिश्मा कपूर और कादर खान जैसे सितारों के साथ फिल्म की लोकप्रियता को और बढ़ाया।

'चालबाज' में शक्ति ने 'बटुकनाथ' नाम के एक अजीबोगरीब वकील का किरदार निभाया था। उनके मजेदार अभिनय और उनके डायलॉग बोलने के तरीके ने सबको खूब हंसाया था।

#3 & #4

'मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी' (गोली) और 'अंदाज अपना अपना' (क्राइम मास्टर गोगो)

अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म 'मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी' में शक्ति ने 'गोली' नाम के एक कॉमिक विलेन का किरदार निभाया था। इस फिल्म को देखने के बाद लोगों ने उनके अभिनय की जमकर तारीफ की थी।

'अंदाज अपना अपना' फिल्म में शक्ति ने 'क्राइम मास्टर गोगो' का किरदार निभाया था। एक विलेन के किरदार में उनके कॉमिक अंदाज ने इस किरदार को मजेदार और यादगार बना दिया था।

ADVERTISEMENT

जानकारी

#5 'राजा बाबू' (नंदू)

गोविंदा और करिश्मा की फिल्म 'राजा बाबू' में शक्ति ने 'नंदू' का किरदार निभाया था। उनकी कॉमेडी, डायलॉग बोलने का अंदाज और हाव-भाव ने उन्हें फिल्म के सबसे मजेदार किरदारों में से एक बना दिया था।

ADVERTISEMENT