Loading...
सलमान ने कराया था गैर-कानूनी इलाज, निर्माता शैलेंद्र सिंह का दावा- आधा बॉलीवुड जाता है वहां
निर्माता शैलेंद्र सिंह का सलमान खान पर बड़ा दावा

सलमान ने कराया था गैर-कानूनी इलाज, निर्माता शैलेंद्र सिंह का दावा- आधा बॉलीवुड जाता है वहां

Jul 31, 2026
10:10 am

क्या है खबर?

सुपरस्टार सलमान खान को लेकर एक हैरान करने वाला दावा सामने आया है। 'सनबर्न फेस्टिवल' के सह-संस्थापक और फिल्म निर्माता शैलेंद्र सिंह का कहना है कि जब बाल उगाने के लिए कराया जाने वाला 'प्लेटलेट-रिच प्लाज्मा' (PRP) ट्रीटमेंट जब भारत में गैर-कानूनी था, तब सलमान ये थेरेपी ले रहे थे। एक हालिया पॉडकास्ट में शैलेंद्र ने खुलासा किया कि सालों पहले सलमान के घर पर ही उन्होंने खुद अभिनेता को इस प्रक्रिया से गुजरते देखा था।

खुलासा

रेशमा शेट्टी ने बालों के लिए टोका तो चिंतित हो उठे सलमान

साइरस ब्रोचा के पॉडकास्ट में शैलेंद्र सिंह ने बताया कि सलमान के बालों के झड़ने (बाल झड़ने की समस्या) पर चर्चा तब शुरू हुई, जब सेलिब्रिटी मैनेजर रेशमा शेट्टी ने उन्हें टोका कि उनके बाल कम हो रहे हैं। इस बात से चिंतित होकर वो इसका इलाज ढूंढने लगे। इसी दौरान एक मीटिंग के सिलसिले में वो सलमान के घर पहुंचे, जहां उन्होंने कुछ ऐसा देखा, जिसने उनके होश उड़ा दिए।

घटना

बिरयानी खाते वक्त सलमान के सिर में लगे इंजेक्शन

शैलेंद्र ने बताया कि सलमान मजे से बिरयानी खा रहे थे, तभी पीछे से एक शख्स आया। उसने हाथों में ग्लव्स पहने, सिरिंज निकाली और सीधे सलमान के सिर में चुभाने लगा।

ये देख शैलेंद्र सन्न रह गए और सोच में पड़ गए कि आखिर उनके घर में ये क्या चल रहा है।

शैलेंद्र के मुताबिक, सलमान ने उनकी हैरान कर देने वाली प्रतिक्रिया देख ली थी और मुस्कुराते हुए बोले, "भाई, स्टार बनने के लिए कीमत चुकानी पड़ती है।"

ADVERTISEMENT

दावा

भारत में बैन होने के बावजूद सलमान ने कराया ये इलाज

शैलेंद्र ने दावा किया कि सलमान जो इलाज करवा रहे थे, वो PRP थेरेपी थी। उन्होंने उस दौर का जिक्र करते कहा, "उस समय भारत में येह प्रक्रिया पूरी तरह गैर-कानूनी थी।"

इलाज का तरीका समझाते हुए शैलेंद्र ने बताया, "इसमें वे आपका खून लेते हैं, उसे लैब में तैयार करते हैं... उस समय यह सब गैर-कानूनी था।"

उन्होंने खुलासा कर कहा कि आधे से ज्यादा बॉलीवुड खार स्थित स्पर्श क्लिनिक के डॉक्टर दिनेश जैन से ये इलाज करवाता है।

ADVERTISEMENT

PRP थेरेपी

जानिए क्या है PRP थेरेपी?

मेयो क्लिनिक के अनुसार, प्लेटलेट-रिच प्लाज्मा थेरेपी एक आधुनिक इलाज है, जो शरीर के हिस्सों को ठीक करने के लिए मरीज के खुद के खून का इस्तेमाल करता है।

इस तरीके में व्यक्ति का थोड़ा सा खून निकालकर खास मशीन में घुमाया जाता है, जिससे खून में मौजूद मुख्य तत्वों को अलग और गाढ़ा किया जा सके। फिर इसे सिर की त्वचा में सुई से लगाते हैं, जिससे बालों की जड़ें मजबूत होती हैं और नए बाल उगने लगते हैं।

परिचय

शैलेंद्र सिंह कौन हैं?

शैलेंद्र सिंह भारत के जाने-माने एंटरटेनमेंट बिजनेसमैन, फिल्म निर्माता और लेखक हैं। वो मशहूर मीडिया कंपनी 'पर्सेप्ट लिमिटेड' के सह-संस्थापक रह चुके हैं।

अपने करीब 30 साल के करियर में उन्होंने एशिया के सबसे बड़े म्यूजिक फेस्टिवल 'सनबर्न' की शुरुआत की। इसके साथ ही उन्होंन 'भूल भुलैया', 'पेज 3' और 'मालामाल वीकली' जैसी 70 से ज्यादा फिल्मों का निर्माण किया।

उन्होंने 'पर्सेप्ट टैलेंट' के जरिए बॉलीवुड और क्रिकेट जगत की कई बड़ी हस्तियों का काम भी संभाला है।

ADVERTISEMENT