क्या बनेगा शाहरुख खान की फिल्म 'रा.वन' का सीक्वल? अर्जुन रामपाल ने दिया बड़ा संकेत
क्या है खबर?
शाहरुख खान की फिल्म 'रा.वन' के रिलीज होने के 15 साल बाद भी अभिनेता अर्जुन रामपाल को इसकी कहानी और विचार पर पूरा भरोसा है। फिल्म में मुख्य विलेन का किरदार निभाने वाले अर्जुन का मानना है कि यह सुपरहीरो फिल्म अपने समय से काफी आगे थी और आज भी नई पीढ़ी के दर्शकों को पसंद आ सकती है। हाल ही में उन्होंने फिल्म के संभावित सीक्वल को लेकर भी अपनी राय साझा की है।
पसंद
अर्जुन के बेटे को पसंद है फिल्म 'रा.वन'
वैरायटी इंडिया से खास बातचीत में अर्जुन कहते हैं, "मुझे लगता है कि यह अपने समय से बहुत आगे थी। इसका विचार बहुत शानदार था। उस समय जो युवा पीढ़ी सामने आ रही थी, उस पर इस फिल्म का इतना गहरा असर पड़ा था कि आज भी वह कायम है। मेरे बेटे ने इसे देखा है और उसे यह फिल्म बहुत पसंद है। वह मुझसे कहता है कि यह मेरी सबसे बेहतरीन फिल्म है।"
बात
अर्जुन ने की 'रा.वन 2' के बारे में बात
अर्जुन से जब पूछा गया कि क्या वह 'रा.वन 2' के विचार के लिए तैयार हैं, तो उन्होंने कहा कि यह फैसला निर्माताओं को लेना है, लेकिन उन्हें लगता है कि कहानी को आगे बढ़ाने की गुंजाइश है।
वह कहते हैं, "यह तय करना मेरे हाथ में नहीं है। मुझे लगता है कि यह फैसला निर्माताओं को ही लेना होगा। मुझे लगता है कि इसका सीक्वल जरूर बन सकता है और यह आज की पीढ़ी को भी पसंद आएगा।"
फिल्म
'रा.वन' को मिली थी कैसी प्रतिक्रया?
साल 2011 को रिलीज हुई 'रा.वन' का निर्देशन अनुभव सिन्हा ने किया था, जबकि गौरी खान ने रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के बैनर तले इसे निर्मित किया था।
फिल्म में शाहरुख दोहरी भूमिका में नजर आए थे। अपने शानदार विजुअल इफेक्ट्स और तकनीक आधारित कहानी के चलते यह उस दौर की महत्वाकांक्षी हिंदी फिल्मों में शामिल थी।
हालांकि, रिलीज के बाद फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी।