Loading...
'कॉफी विद करण 9' में होगा धमाका, शाहरुख खान के साथ दिखेंगे करण जौहर के बच्चे
'कॉफी विद करण 9' के फिनाले में शाहरुख खान का धमाका

'कॉफी विद करण 9' में होगा धमाका, शाहरुख खान के साथ दिखेंगे करण जौहर के बच्चे

Nov 16, 2026
01:28 pm

क्या है खबर?

'कॉफी विद करण' सीजन 9 की शुरुआत सलमान खान के साथ हुई थी और अब इसके आखिरी एपिसोड में शाहरुख खान नजर आएंगे। वैरायटी इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, शाहरुख इसके पूरे एपिसोड में नहीं, बल्कि एक हिस्से में दिखाई देंगे। गौरतलब है कि सलमान सीजन के शुरुआती एपिसोड में अकेले मेहमान थे, जबकि शाहरुख के साथ अन्य मेहमान भी नजर आ सकते हैं। हालांकि, इसका आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है।

यादें

शाहरुख के शो में आने से पुरानी यादें होंगी ताजा

इस एपिसोड की एक और खास बात यह है कि करण जौहर के जुड़वां बच्चे रूही और यश पहली बार टेलीविजन पर नजर आएंगे।

गौरतलब है कि साल 2004 में शो की शुरुआत शाहरुख और काजोल के साथ हुई थी।

ऐसे में फिनाले में शाहरुख की वापसी करण और शो, दोनों के लिए पुरानी यादें ताजा करने वाला खास पल होगा। जानकारी के मुताबिक, इस एपिसोड की शूटिंग भी पूरी हो चुकी है।

नजर

सुहाना भी आ सकती हैं शो में नजर

शाहरुख इन दिनों दिसंबर में रिलीज होने वाली अपनी फिल्म 'किंग' की तैयारियों में व्यस्त हैं, जिसके चलते उनके पास समय की कमी है।

यही वजह है कि वह शो के अन्य मेहमानों की तरह पूरे एपिसोड में नजर नहीं आएंगे।

खबरों के मुताबिक, सुहाना खान भी इस एपिसोड का हिस्सा बन सकती हैं और हो सकता है कि उनका यह हिस्सा उनकी आने वाली फिल्म की थीम से जुड़ा हो।

ADVERTISEMENT

जानकारी

'कॉफी विद करण' में कौन से महमान आएंगे नजर

इस बीच 'कॉफी विद करण' सीजन 9 के आने वाले कुछ एपिसोड्स में सारा अली खान और इब्राहिम अली खान तथा आलिया भट्ट और शाहीन भट्ट नजर आएंगी। वहीं एक एपिसोड में डिंपल कपाड़िया और ट्विंकल खन्ना भी दिखाई देंगी।

ADVERTISEMENT