शाहिद कपूर ने खोली पोल, बोले- खरीदी हुई लोकप्रियता से नहीं बनता स्टारडम; असली होना जरूरी
क्या है खबर?
अभिनेता शाहिद कपूर का कहना है कि बनावटी स्टारडम का दौर अब खत्म हो चुका है, क्योंकि आज के दर्शक असली और खरीदी हुई लोकप्रियता के बीच का फर्क बखूबी समझते हैं। उनका मानना है कि लोगों से जुड़ने का एकमात्र जरिया प्रामाणिकता ही है। मनोरंजन जगत में पेड PR हथकंडों और सोशल मीडिया अभियानों के बढ़ते चलन पर बात करते हुए शाहिद ने कहा कि आज ये सब बातें एक खुला राज बन चुकी हैं।
बयान
"पैसे देकर अपना प्रचार 30 साल पहले भी कराया जाता था"
'वी द वुमन' कार्यक्रम में शाहिद ने कहा कि आज हर कोई जानता है कि पैसे देकर PR कराया जा सकता है और ये 30 साल पहले भी जरूर होता होगा। उन्होंने कहा कि तब वो नहीं थे, इसलिए तरीका अलग रहा होगा और सोशल मीडिया नहीं था, पर मीडिया तब भी था।
शाहिद के मुताबिक, पेड PR एक जानी-मानी सच्चाई है और इसमें छिपाने जैसा कुछ भी नहीं है।
दो टूक
आज के दर्शक असली-नकली का फर्क जानते हैं- शाहिद
शाहिद बोले कि खुद को या अपने काम का प्रचार करने के लिए पैसे खर्च करना गलत नहीं है।
उन्होंने बताया कि पेड PR कोई नई बात नहीं है और आज हर जगह इसका इस्तेमाल हो रहा है।
उनके मुताबिक, दर्शकों को पता होता है कि कौन-सी खबर पैसे देकर छपवाई गई है और कौन-सी अपने आप सामने आई है, इसलिए नकली लोकप्रियता दिखाने के बजाय असली और आम लोगों से जुड़ा रहना ज्यादा जरूरी है।
राज
शाहिद ने बताया दर्शकों का दिल जीतने का राज
अभिनेता ने कहा कि आज गढ़ी हुई छवि से ज्यादा असली होना मायने रखता है।
शाहिद के मुताबिक, सबसे अच्छा यही है कि आप प्रामाणिक रहें, क्योंकि दर्शक परफेक्शन नहीं, बल्कि जुड़ाव और सच्चाई चाहते हैं और इसी से लोगों से रिश्ता बनता है।
उन्होंने आगे कहा कि पैकेजिंग से लोग अब ऊब चुके हैं और आगे बढ़ गए हैं। एक कलाकार के तौर पर ये समझना बेहद जरूरी है कि आप किससे बात कर रहे हैं।