'कॉकटेल 2' को सेंसर बोर्ड से मिली ये रेटिंग, इन दर्शकों के लिए नहीं होगी फिल्म
क्या है खबर?
शाहिद कपूर इन दिनों अपनी फिल्म 'कॉकटेल 2' का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। होमी अदजानिया द्वारा निर्देशित इस रोमांटिक ड्रामा में रश्मिका मंदाना और कृति सैनन भी नजर आएंगी। ताजा अपडेट है कि केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) ने फिल्म को बिना किसी काट-छांट के पास कर दिया है। हालांकि बोर्ड ने ऑडियो, संवाद और उपशीर्षक में बदलाव करने का अनुरोध किया गया है। यही नहीं, फिल्म को 'ए' प्रमाणपत्र देकर हरी झंडी दिखाई गई है।
बदलाव
फिल्म में अग्नि शब्द को दिया में बदला गया
मनी कंट्रोल के मुताबिक, फिल्म के सभी रोमांटिक और अंतरंग दृश्यों को बरकरार रखा गया है। हालांकि उपशीर्षक में प्रयुक्त एक अपशब्द को हटाया गया है। इसके अलावा, जहां भी 'अग्नि' शब्द आया है, उसे 'दीया' से बदला गया है। एक अन्य बदलाव में 'भागते हुए यहूदी' के संदर्भ को सेंसर करना शामिल था। इन बदलावों के बाद, फिल्म को 'ए' प्रमाणपत्र मिला है, जिसका मतलब है कि 'कॉकटेल 2' 18 साल से कम उम्र वालों के लिए नहीं है।
अवधि
'कॉकटेल 2' की कुल अवधि भी आई सामने
'कमीने', 'उड़ता पंजाब', 'कबीर सिंह' और 'ओ रोमियो' के बाद, यह शाहिद के करियर की 5वीं एडल्ट फिल्म है। वहीं 'एनिमल' के बाद रश्मिका की दूसरी और कृति की पहली एडल्ट फिल्म है। इसकी कुल अवधि 149.19 मिनट है। यह 2 घंटे, 29 मिनट और 19 सेकंड लंबी होगी। इसका निर्माण दिनेश विजान की मैडॉक फिल्म्स और लव रंजन व अंकुर गर्ग की लव फिल्म्स ने मिलकर किया है। फिल्म 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
#Cocktail2 – Certified 🅰️ by CBFC .
— Updates🔔2.O (@bolly_updates66) June 16, 2026
Runtime: 149.19 Mts. pic.twitter.com/LLBVDTVtr5