NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'पवित्र रिश्ता' के दूसरे सीजन में सुशांत सिंह राजपूत की जगह ले सकते हैं शाहीर शेख
    अगली खबर
    'पवित्र रिश्ता' के दूसरे सीजन में सुशांत सिंह राजपूत की जगह ले सकते हैं शाहीर शेख

    'पवित्र रिश्ता' के दूसरे सीजन में सुशांत सिंह राजपूत की जगह ले सकते हैं शाहीर शेख

    लेखन नेहा शर्मा
    Jun 15, 2021
    01:48 pm

    क्या है खबर?

    धारावाहिक 'पवित्र रिश्ता' की निर्माता एकता कपूर ने यह फैसला किया था कि सुशांत सिंह राजपूत की याद में वह अपने इस सीरियल का दूसरा सीजन बनाएंगी।

    इस खबर के सामने आने के बाद से हर किसी के मन में यही सवाल था कि आखिर इसमें मानव का किरदार कौन अदा करेगा।

    अब चर्चा है कि टीवी के जाने-माने अभिनेता शाहीर शेख शो में उनकी जगह ले सकते हैं।

    आइए जानते हैं इस बारे में और क्या जानकारी मिली है।

    रिपोर्ट

    अंकिता लोखंडे के साथ बनेगी शाहीर की जोड़ी

    पिंकविला ने अपनी ताजा रिपोर्ट में दावा किया है कि 'पवित्र रिश्ता 2.0' में शाहीर शेख मानव की भूमिका में नजर आएंगे, वहीं, इसमें अर्चना के रूप में अंकिता लोखंडे की वापसी होगी।

    मतलब यह कि पर्दे पर इस बार अंकिता और शाहीर की जोड़ी देखने को मिलेगी। इसमें दिखाया जाएगा कि आखिर सात साल बाद मानव और अर्चना की जिंदगी में क्या-क्या बदलाव आया है।

    जल्द ही 'पवित्र रिश्ता 2.0' के बाकी कलाकारों को फाइनल कर लिया जाएगा।

    चर्चा

    क्या शाहीर से पहले हर्षद चोपड़ा को मिला था शो का ऑफर?

    शाहीर से पहले इस शो का प्रस्ताव अभिनेता हर्षद चोपड़ा को दिया गया था, लेकिन उनके साथ बात नहीं बन पाई।

    फिल्मी बीट की रिपोर्ट में कहा गया था कि शो के लिए हर्षद को शॉर्टलिस्ट कर दिया गया है। इस सिलसिले में निर्माताओं के साथ उनकी बातचीत जारी है।

    सुशांत के साथ हर्षद की काफी अच्छी बातचीत थी। धारावाहिक 'किस देश में है मेरा दिल में' सुशांत ने हर्षद के छोटे भाई का किरदार निभाया था।

    शुुरुआत

    2009 में शुरू हुआ था 'पवित्र रिश्ता' का प्रसारण

    'पवित्र रिश्ता' की शुरुआत 2009 में हुई थी। एकता कपूर ने इसके लगभग 1,500 एपिसोड बनाए थे।

    इस शो से मिली पहचान ने सुशांत और अंकिता को वो सब कुछ दिया, जिसकी चाहत हर कलाकार को होती है। इसी के साथ दोनों के करियर की शुरुआत हुई थी।

    हालांकि, सुशांत इससे पहले एकता के अन्य शो 'किस देश में है मेरा दिल' में नजर आए थे, लेकिन स्टारडम उन्हें 'पवित्र रिश्ता' से मिला था।

    जानकारी

    2011 में हितेन तेजवानी ने निभाया था मानव का किरदार

    सुशांत ने 2011 में 'पवित्र रिश्ता' को अलविदा कह दिया था। इसके बाद अभिनेता हितेन तेजवानी उनकी जगह नजर आए थे।

    हितेन ने सुशांत की कमी भरने की कोशिश तो पूरी की, लेकिन वह दर्शकों के बीच वैसा जादू नहीं चला पाए, जो मानव बन सुशांत ने चलाया था।

    इस वाकये के तीन साल बाद यह धारावाहिक बंद कर दिया गया था। अब देखना होगा कि मानव के रूप में शाहीर दर्शकों के दिलों पर राज कर पाएंगे या नहीं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मनोरंजन
    सुशांत सिंह राजपूत

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: PBKS ने क्वालीफायर-2 में MI को हराया, फाइनल में किया प्रवेश  IPL 2025
    नॉर्वे शतरंज 2025: डी गुकेश ने मैग्नस कार्लसन अपने करियर में पहली बार दी मात शतरंज
    इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को दूसरे वनडे में हराया, सीरीज में हासिल की अजेय बढ़त  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, एबी डिविलियर्स को पछाड़ा इंडियन प्रीमियर लीग

    मनोरंजन

    विद्या, नुसरत और शेफाली के बाद शिल्पा शेट्टी ने साइन की विक्रम मल्होत्रा की फिल्म मुंबई
    क्या जोया अख्तर की फिल्म के लिए साथ आ रहे हैं रणवीर और कैटरीना? मनोरंजन
    कपिल शर्मा के साथ फिर दिखने की खबरों को सुनील ग्रोवर ने नकारा बॉलीवुड समाचार
    डेटिंग ऐप पर अनुराग कश्यप की बेटी आलिया की फर्जी प्रोफाइल, बोलीं- रिपोर्ट करें अनुराग कश्यप

    सुशांत सिंह राजपूत

    बॉलीवुड की इन पांच फिल्मों के लिए 2020 में किए गए सबसे ज्यादा ट्वीट दीपिका पादुकोण
    बॉलीवुड ड्रग्स मामला: NCB ने दो प्रमुख सप्लायरों को दबोचा, 2.5 करोड़ रुपये की ड्रग्स बरामद बॉलीवुड समाचार
    देखना न भूलें साल 2020 में आई बॉलीवुड की ये पांच बेहतरीन फिल्में राजकुमार राव
    भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में दिखाई जाएगी सुशांत की 'छिछोरे', 'सांड की आंख' भी हुई शामिल बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025