LOADING...
मध्य पूर्व तनाव का असर, शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' का दुबई दौरा हुआ रद्द
फिल्म 'किंग' का दुबई दौरा रद्द

मध्य पूर्व तनाव का असर, शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' का दुबई दौरा हुआ रद्द

Mar 30, 2026
11:44 am

क्या है खबर?

दिसंबर, 2023 में आई 'डंकी' के बाद, शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' का हर किसी को इंतजार है। निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने फिल्म की रिलीज पहले ही बता दी है, जिसके अनुसार यह क्रिसमस, 2026 पर आएगी। फिल्म की दिलचस्प बढ़ाने की एक और वजह है कि इसमें सुहाना खान पहली बार पिता शाहरुख के साथ दिखेंगी। इस बीच खबर है कि मध्य पूर्व तनाव के कारण 'किंग' का एक्शन सीक्वेंस रद्द हो गया है जो दुबई में होना था।

शूटिंग

मुंबई में फिल्माया जाएगा एक्शन सीक्वेंस?

बताया जाता है कि सुहाना और अनिल कपूर का एक भव्य रेगिस्तानी एक्शन सीक्वेंस दुबई में शूट होना तय था। मिड-डे के मुताबिक, पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के चलते निर्माताओं को अंतरराष्ट्रीय दौरा रद्द करना पड़ा और मुंबई में इसे फिर से शूट करना पड़ेगा। रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि दुबई शेड्यूल काफी पहले तय हो चुका था। प्रोडक्शन से जुड़े सूत्र ने बताया कि निर्माताओं के पास अमीरात में शूटिंग करने की अनुमति थी।

फैसला

सुरक्षा में जोखिम न लेने का फैसला

सूत्र ने आगे बताया कि तय शेड्यूल दुबई में 9 अप्रैल से शुरू होकर एक हफ्ते चलना था, लेकिन मौजूदा हालात को देखते हुए निर्माताओं ने कलाकारों और क्रू की सुरक्षा को लेकर जोखिम न लेने का फैसला किया है। निर्माता मुंबई के विले पार्ले स्थित एक स्टूडियो में एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग पूरी कर सकते हैं। इसके लिए रेगिस्तानी परिदृश्य तैयार किया गया है। 'किंग' में दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, जैकी श्रॉफ और जयदीप अहलावत समेत कई सितारे हैं।

Advertisement