NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / शाहरुख ने अब वैष्णो देवी के दरबार में लगाई हाजिरी, देखें वायरल वीडियो
    मनोरंजन

    शाहरुख ने अब वैष्णो देवी के दरबार में लगाई हाजिरी, देखें वायरल वीडियो

    शाहरुख ने अब वैष्णो देवी के दरबार में लगाई हाजिरी, देखें वायरल वीडियो
    लेखन नेहा शर्मा
    Dec 12, 2022, 11:50 am 1 मिनट में पढ़ें
    शाहरुख ने अब वैष्णो देवी के दरबार में लगाई हाजिरी, देखें वायरल वीडियो
    शाहरुख ने अब वैष्णो देवी के दरबार में लगाई हाजिरी

    शाहरुख खान इन दिनों खूब चर्चा में हैं और वो इसलिए कि उनकी फिल्म 'पठान' रिलीज होने वाली है। ना सिर्फ शाहरुख, बल्कि उनके प्रशंसक भी इस फिल्म की राह बड़ी बेसब्री से देख रहे हैं। फिल्म से शाहरुख की उम्मीदें जुड़ी हैं। शाहरुख इन दिनों तीर्थ स्थलों की यात्रा करने में व्यस्त हैं। बीते दिनों वह उमराह करने को लेकर चर्चा में थे और हाल ही में वह अपने साथियों के साथ मां वैष्णो देवी के दरबार में पहुंचे।

    आधी रात को पहुंचे वैष्णो देवी

    शाहरुख हाल ही में उमराह करने पवित्र शहर मक्का पहुंचे थे। पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर 'पठान' को लेकर बायकॉट अभियान चलाया जा रहा था। कहा जा रहा है कि फिल्म को सफल बनाने के लिए शाहरुख उमराह करने के बाद आधी रात को वैष्णो माता के दरबार पहुंचे। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें शाहरुख ने काले रंग का हुडी पहन रखा है। उनके आगे पीछे कुछ पुलिसवाले भी दिखाई दे रहे हैं।

    11 दिसंबर की रात मंदिर पहुंचे थे शाहरुख

    मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, शाहरुख रविवार 11 दिसंबर की रात मंदिर पहुंचे थे। माता वैष्णो के दरबार में उन्होंने माथा टेका। इसके बाद वह कटरा के एक होटल पहुंचे, जहां उन्होंने आराम किया। फिर वह तारकोट के रास्ते से आदिकुंवारी के लिए रवाना हो गए।

    यहां देखिए वीडियो

    Shah Rukh Khan reached Maa Vaishno Devi Temple to seek blessings 🤍#ShahRukhKhan𓀠 pic.twitter.com/M8OZpmlvz0

    — Troll SRK Haters (@trollsrkhaters5) December 12, 2022

    2 दिसंबर को मक्का गए थे शाहरुख

    इससे पहले शाहरुख 2 दिसंबर को मक्का भी गए थे। उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे थे, जिनमें वह सफेद कपड़ों में चेहरे पर मास्क लगाकर उमराह करते दिख रहे थे। उनके एक फैन क्लब ने ट्विटर पर उनकी तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा था, 'किंग खान मक्का शरीफ में उमराह करते हुए।' सऊदी अरब में अपनी फिल्म 'डंकी' की शूटिंग पूरी करने के बाद शाहरुख मक्का पहुंचे थे।

    यहां देखिए तस्वीरें

    Instagram post

    A post shared by viralbhayani on December 12, 2022 at 1:00 pm IST

    न्यूजबाइट्स प्लस

    आमिर खान फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' के रिलीज होने से पहले गोल्डन टेंपल पहुंचे हुए थे। अक्षय कुमार 'पृथ्वीराज' की रिलीज से पहले गुजरात के सोमनाथ मंदिर गए थे। आलिया को 'ब्रह्मास्त्र' की रिलीज से पहले दिल्ली के बंगला साहिब गुरुद्वारे में देखा गया था।

    इन फिल्मों में नजर आएंगे शाहरुख

    शाहरुख आखिरी बार 2018 में आई फिल्म 'जीरो' में नजर आए थे, लेकिन इसके बाद वह किसी भी फिल्म में बतौर मुख्य कलाकार दिखाई नहीं दिए। 'पठान' उनकी कमबैक फिल्म है। इसके अलावा वह फिल्म 'डंकी' में नजर आएंगे। राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में उनके साथ तपासी पन्नू दिखाई देंगी। वह एटली के निर्देशन में बनी फिल्म 'जवान' में भी काम कर रहे हैं। फिल्म 'टाइगर 3' में भी उन्हें मेहमान भूमिका में देखा जाएगा।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    शाहरुख खान
    वैष्णो देवी
    टाइगर 3
    पठान फिल्म

    ताज़ा खबरें

    'तारक मेहता...' के डायरेक्टर मालव राजदा ने किया अपने नए शो का ऐलान  तारक मेहता का उल्टा चश्मा
    फॉरेस्ट बाथिंग क्या है? जानिए इससे मिलने वाले फायदे त्वचा की देखभाल
    हॉकी विश्व कप: जर्मनी और नीदरलैंड सेमीफाइनल में पहुंचे, इंग्लैंड और दक्षिण कोरिया का सपना टूटा हॉकी विश्व कप
    एयरटेल ने महंगा किया बेसिक प्लान, सिम चालू रखने के लिए करना होगा इतने का रिचार्ज एयरटेल प्लान

    शाहरुख खान

    लद्दाख: 'पठान' दुनिया के सबसे ऊंचाई वाले सिनेमाघर में दिखाई गई पठान फिल्म
    'पठान' पर विरोध: कहीं जलाए शाहरुख-दीपिका के पोस्टर तो कहीं पढ़ी हनुमान चालीसा पठान फिल्म
    'पठान' रिव्यू: शाहरुख खान की वापसी का जश्न है फिल्म, एक्शन के ओवरडोज ने बिगाड़ा खेल दीपिका पादुकोण
    'पठान' का विरोध: बिहार के भागलपुर में जलाए गए फिल्म के पोस्टर, देखें वीडियो पठान फिल्म

    वैष्णो देवी

    माता वैष्णो के दरबार में पहुंचीं जैकलीन फर्नांडिस, भक्ति के रंग में रंगी आईं नजर जैकलीन फर्नांडिस
    हिमाचल समेत कई राज्यों में आफत बनकर बरसी बारिश, 31 लोगों की मौत ओडिशा
    कटरा आग हादसा: आतंकियों के लगाए बम के कारण लगी थी बस में आग- रिपोर्ट जम्मू-कश्मीर
    जम्मू कश्मीर: वैष्णो देवी भवन में भगदड़ मचने से 12 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल नरेंद्र मोदी

    टाइगर 3

    'पठान' और 'टाइगर' का होगा क्रॉसओवर? YRF ने की स्पाई यूनिवर्स की घोषणा शाहरुख खान
    शाहरुख-दीपिका, सलमान-कैटरीना; इस साल पर्दे पर फिर दिखेंगी ये दिग्गज जोड़ियां पठान फिल्म
    सलमान खान फिर शुरू करेंगे 'टाइगर 3' की शूटिंग, एक्शन से भरपूर होगा आखिरी शेड्यूल कैटरीना कैफ
    जन्मदिन विशेष: सलमान खान की आने वाली हैं एक से बढ़कर एक ये पांच फिल्में सलमान खान

    पठान फिल्म

    'पठान' ने बनाया एक और रिकॉर्ड, पहली स्क्रीनिंग के बाद जोड़े गए 300 शो शाहरुख खान
    'पठान' हुई ऑनलाइन लीक, यशराज फिल्म्स ने सोशल मीडिया पर की ये अपील यशराज फिल्म्स
    'पठान' से पहले गणतंत्र दिवस पर शानदार कमाई करने वालीं बॉलीवुड फिल्में बॉलीवुड समाचार
    पठान: पहले वीकेंड में 200 करोड़ कमा सकती है फिल्म, जानिए क्या कहते हैं आंकड़े #NewsBytesExplainer

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023