NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / फिल्म 'किंग' में अपने अवतार से चौंकाएंगे अभिषेक बच्चन, शाहरुख खान से लेंगे टक्कर
    अगली खबर
    फिल्म 'किंग' में अपने अवतार से चौंकाएंगे अभिषेक बच्चन, शाहरुख खान से लेंगे टक्कर
    शाहरुख खान और अभिषेक बच्चन के बीच होगा टकराव

    फिल्म 'किंग' में अपने अवतार से चौंकाएंगे अभिषेक बच्चन, शाहरुख खान से लेंगे टक्कर

    लेखन नेहा शर्मा
    Jul 15, 2024
    07:19 pm

    क्या है खबर?

    शाहरुख खान को पिछले साल 3 फिल्मों में देखा गया। शुरुआत हुई 'पठान' से, जो ब्लॉकबस्टर रही। इसके बाद आई 'जवान' ने अंधाधुन कमाई की।

    साल के अंत में शाहरुख 'डंकी' के साथ सिनेमाघरों में हाजिर हुए। उनकी यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर हिट रही, लेकिन 'पठान' और 'जवान' जितनी नहीं।

    बहरहाल, उनकी आने वाली फिल्म 'किंग' को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।

    अब खबर है कि इसमें शाहरुख अभिनेता अभिषेक बच्चन के साथ दो-दो हाथ करते दिखेंगे।

    रिपोर्ट

    अभिषेक बनेंगे फिल्म में खलनायक

    पीपिंगमून के मुताबिक, थ्रिलर फिल्म 'किंग' से अभिषेक भी जुड़ गए हैं। खास बात है कि वह फिल्म में विलेन यानी खलनायक की भूमिका निभाएंगे। उधर शाहरुख एक गैंगस्टर का किरदार अदा करने वाले हैं।

    बताया जा रहा है कि फिल्म में अभिषेक एक अनदेखे अवतार में नजर आएंगे। उन्हें अपने करियर में कभी किसी कमर्शियल फिल्म में इतने बड़े पैमाने पर खलनायकी करते नहीं देखा गया।

    अभिषेक अपने हैरतअंगेज अवतार से दर्शको को चौंकाने की पूरी तैयारी में हैं।

    रजामंदी

    अभिषेक ने फौरन कर दी फिल्म के लिए हां

    फिल्म के निर्देशक सुजॉय घोष तो निर्माता सिद्धार्थ आनंद हैं। निर्माता-निर्देशक ने जब अभिषेक को विलेन का किरदार सौंपा तो उन्हें भरोसा नहीं हुआ।

    वह इस प्रस्ताव से हैरान थे, लेकिन उन्होंने इसे झट से स्वीकार कर लिया। वजह यह कि वह अपने किरदार की गहराई से बेहद प्रभावित थे। उन्हें पूरी उम्मीद है कि दर्शकों को उनकी भूमिका पसंद आएगी।

    बताया जा रहा है कि फिल्म में खासतौर से अभिषेक की भूमिका पर जोर दिया जा रहा है।

    पिछली फिल्में

    अभिषेक-शाहरुख ने इस फिल्म में किया था साथ काम

    अभिषेक और शाहरुख ने पहली बार फिल्म 'कभी अलविदा ना कहना' में साथ काम किया था। इसमें दोनों के काम को सराहा गया था और बॉक्स ऑफिस पर भी यह फिल्म सफल रही थी।

    इसके बाद दोनों फराह खान के निर्देशन में बनी फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' में साथ दिखे और दोनों के अभिनय से सजी यह फिल्म भी टिकट खिड़की पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी।

    यह पहला मौका होगा, जब अभिषेक-शाहरुख पर्दे पर एक-दूसरे के खिलाफ खड़े नजर आएंगे।

    आगाज

    2025 में रिलीज होगी फिल्म

    शाहरुख का इस वक्त पूरा ध्यान इसी फिल्म पर है। इस एक्शन थ्रिलर फिल्म में सुहाना खान एक युवा लड़की का किरदार निभा रही हैं, जिसके लिए काफी चीजें अचानक बदल जाती हैं और वो खुद को मुसीबत में पाती हैं।

    शाहरुख का किरदार सुहाना को पर्दे पर प्रशिक्षण देता दिखेगा।

    फिलहाल फिल्म के प्री-प्रोडक्शन का काम चल रहा है। अक्टूबर-नवंबर में इसकी शूटिंग शुरू होगी। 2025 में निर्माता इस फिल्म को रिलीज करने की योजना बना रहे हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    शाहरुख खान
    अभिषेक बच्चन
    बॉलीवुड समाचार
    सुजॉय घोष

    ताज़ा खबरें

    उत्तर प्रदेश: हरदोई में अनियंत्रित होकर पलटी बारातियों से भरी कार; 6 की मौत, 5 घायल उत्तर प्रदेश
    एलन मस्क के एक्स में फिर आई समस्या, यूजर्स को हुई दिक्कत  सोशल मीडिया
    डोनाल्ड ट्रंप ने विदेशी स्टील और एल्यूमिनियम पर टैरिफ को बढ़ाकर किया 50 प्रतिशत अमेरिका
    मिस वर्ल्ड बनकर दुनियाभर में भारत का नाम रोशन कर चुकीं ये हसीनाएं, एक बनीं डॉक्टर मिस वर्ल्ड

    शाहरुख खान

    शाहरुख खान को अस्पताल से मिली छुट्टी, जानिए अब कैसी है तबीयत अहमदाबाद
    बॉलीवुड के इन अभिनेताओं ने उम्र का फासला भूल किया अभिनेत्रियों के साथ रोमांस अमिताभ बच्चन
    करीना कपूर की 'जाने जां' पड़ी 'जवान' पर भारी, नेटफ्लिक्स पर बनीं नबर-1 फिल्म करीना कपूर
    करण जौहर को निर्देशक नहीं बनाना चाहते थे पिता यश जौहर, जानिए उनसे जुड़ीं अनसुनी बातें  करण जौहर

    अभिषेक बच्चन

    अभिषेक ने सिक्स पैक एब्स बनाने वाले अभिनेताओं पर साधा निशाना, बोले- अभिनय पर ध्यान दो  आगामी फिल्में
    अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर करते हैं तारीफ तो ऐसा महसूस करते हैं अभिषेक बच्चन अमिताभ बच्चन
    'धूम 4' पर अभिषेक बच्चन का खुलासा, टूट जाएगा प्रशंसकों का दिल बॉलीवुड समाचार
    अमिताभ को भाग्यशाली मानते हैं आर बाल्की, बताया बेटे अभिषेक में है उनका कौन सा गुण अमिताभ बच्चन

    बॉलीवुड समाचार

    तेजस्वी प्रकाश के स्टाइलिश बैग पर टिकीं सबकी नजरें, कीमत 2 लाख रुपये से भी अधिक  तेजस्वी प्रकाश
    सोनाक्षी सिन्हा शादी के बाद आए बदलाव पर बोलीं- अब हम अस्पताल नहीं जा सकते सोनाक्षी सिन्हा
    यशराज के जासूसी जगत की कहानियां रहीं सुपरहिट, अब इन सितारों के हाथ में कमान यशराज फिल्म्स
    रणवीर सिंह चुराते थे निर्माताओं के फाेन नंबर, कॉलेज के दिनों में बेच चुके चिकन रणवीर सिंह

    सुजॉय घोष

    मर्दानी और डोर जैसी फिल्मों का संपादन कर चुके संजीव दत्ता का निधन बॉलीवुड समाचार
    सुजॉय घोष की आगामी फिल्म में नजर आ सकते हैं अभिनेता शाहिद कपूर मुंबई
    सुजॉय घोष की फिल्म में इस अभिनेत्री के साथ रोमांस करेंगे शाहिद कपूर मनोरंजन
    सोनम कपूर की 'ब्लाइंड' OTT पर होगी रिलीज, स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म से चल रही बातचीत बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025