NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / वैलेंटाइन वीक पर सिनेमाघरों में देखें 'DDLJ', ये फिल्में भी फिर से हो रहीं रिलीज 
    मनोरंजन

    वैलेंटाइन वीक पर सिनेमाघरों में देखें 'DDLJ', ये फिल्में भी फिर से हो रहीं रिलीज 

    वैलेंटाइन वीक पर सिनेमाघरों में देखें 'DDLJ', ये फिल्में भी फिर से हो रहीं रिलीज 
    लेखन नेहा शर्मा
    Feb 10, 2023, 11:20 am 1 मिनट में पढ़ें
    वैलेंटाइन वीक पर सिनेमाघरों में देखें 'DDLJ', ये फिल्में भी फिर से हो रहीं रिलीज 
    वैलेंटाइन वीक पर फैंस को शाहरुख खान की DDLJ का तोहफा

    शाहरुख खान इन दिनों हर कहीं चर्चा में हैं। उनका सुर्खियों में होना भी बनता है, क्योंकि उनकी फिल्म 'पठान' ने सिनेमाघरों और बॉक्स ऑफिस को फिर आबाद कर दिया है। हालांकि, शाहरुख ने कई बेहतरीन और यादगार फिल्मों में काम किया है और 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' भी उनकी शानदार फिल्मों में शुमार है। अब इस फिल्म को वैलेंटाइन वीक के मौके पर एक बार फिर रिलीज कर दिया गया है। आइए जानते हैं क्या जानकारी मिली है।

    एक हफ्ते तक फिल्म का लुत्फ उठा पाएंगे दर्शक

    'DDLJ' ने आज यानी 10 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। यह फिल्म केवल नेशनल थिएटर चेन (मल्टीप्लेक्स) में एक सप्ताह तक चलेगी। फिल्म मुंबई, पुणे, अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा, गुड़गांव, फरीदाबाद, लखनऊ, नोएडा, देहरादून, दिल्ली, चंडीगढ़, कोलकाता, गुवाहाटी, बेंगलुरु, हैदराबाद, इंदौर, चेन्नई, वेल्लोर और त्रिवेंद्रम सहित भारत के 37 शहरों में रिलीज हुई है। यशराज फिल्म्स ने ट्विटर पर लिखा, 'आइए और एक बार फिर DDLJ के प्यार में पड़िए, लेकिन सिर्फ एक हफ्ते के लिए।'

    प्रशंसकों की मांग पर फिल्म रिलीज हुई फिल्म 

    यशराज फिल्म्स के डिस्ट्रीब्यूशन वाइस प्रेसिडेंट रोहन मल्होत्रा ने कहा, "DDLJ सिनेमा के इतिहास में सबसे लंबे समय तक चलने वाली फिल्म है, जो अपनी ऐतिहासिक रिलीज के बाद से ही भारत और भारतीयों के लिए रोमांस का दूसरा नाम बन गई है।" उन्होंने बताया, "बीते काफी समय से प्रशंसक इस फिल्म को दोबारा रिलीज करने की मांग करते रहे हैं और 10 फरवरी से यह सिनेमाघरों में फिर आ रही है, जहां यह फिल्म सिर्फ एक हफ्ते तक रहेगी।"

    इम्तियाज की रोमांटिक फिल्में भी हो रहीं फिर से रिलीज 

    वैलेंटाइन वीक पर ना सिर्फ 'DDLJ' आपका मनोरंजन करेगी, बल्कि इम्तियाज अली की दो रोमांटिक फिल्में भी फिर से रिलीज हो रही हैं। रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण अभिनीत 'तमाशा' और 'जब वी मेट' का भी इस हफ्ते आप सिनेमाघरों में लुत्फ उठा सकते हैं।

    28 साल से लगातार मुंबई के मराठा मंदिर में चल रही 'DDLJ'

    'DDLJ' अपनी रिलीज के बाद से लगातार 28 साल से लगातार मुंबई के मराठा मंदिर में चल रही है, जो कि अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड है। शाहरुख की इस रोमांटिक फिल्म को दर्शक आज भी देखना पसंद करते हैं। इस फिल्म ने 10 फिल्मफेयर पुरस्कार अपने नाम किए थे। इसमें शाहरुख के साथ काजोल ने मुख्य भूमिका निभाई थी। राज और सिमरन की जोड़ी को खूब पसंद किया गया था। फिल्म का निर्देशन आदित्य चोपड़ा ने किया था।

    कार्तिक के लिए राहत की बात

    शाहरुख की इस फिल्म की रिलीज के बाद बेशक अभिनेता कार्तिक आर्यन ने राहत की सांस ली होगी क्योंकि उनकी फिल्म 'शहजादा' पहले 10 फरवरी को ही आने वाली थी, लेकिन 'पठान' की बॉक्स ऑफिस पर तूफानी रफ्तार देख इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ाकर 17 फरवरी कर दी गई। अब फिर कार्तिक का शाहरुख और उनकी फिल्म से सामना होते-होते होते बच गया, क्योंकि जब 'शहजादा' सिनेमाघारों में एंट्री करेगी, उसी दिन 'DDLJ' सिनेमाघरों से विदा ले रही होगी।

    न्यूजबाइट्स प्लस 

    अगर आप घर बैठे शाहरुख की फिल्मों का लुत्फ उठाना चाहते हैं तो उनकी फिल्म 'चकदे इंडिया', 'वीर जारा', 'कल हो न हो' और 'कुछ कुछ होता है' को आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं, वहीं 'चेन्नई एक्प्रेस' और 'डॉन' नेटफ्लिक्स पर हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    शाहरुख खान
    दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे
    वैलेंटाइन डे
    यशराज फिल्म्स

    शाहरुख खान

    सान्या मल्होत्रा ने बताया क्यों 'जवान' को लेकर साध रखी थी चुप्पी, बोलीं- अब मिली राहत सान्या मल्होत्रा
    शाहरुख खान ने पूरी की कैंसर पीड़िता की आखिरी इच्छा, दरियादिली के कायल हुए प्रशंसक  बॉलीवुड समाचार
    शाहरुख खान ने सबकुछ उजड़ जाने के बाद खड़ा किया अपना परिवार- मनोज बाजपेयी मनोज बाजपेयी
    शाहरुख खान को अपना ब्रांड एंबेसडर बना सकती है रियलमी, ऐड शूट की तस्वीरें हुई लीक  रियलमी

    दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे

    'दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे' का नहीं बनना चाहिए रीमेक- काजोल काजोल
    शाहरुख खान के जन्मदिन पर दोबारा रिलीज हुई DDLJ की कितनी हुई कमाई? शाहरुख खान
    शाहरुख खान के जन्मदिन पर फिर से सिनेमाघरों में दिखेगी 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' शाहरुख खान
    DDLJ के 27 साल: कैसे करीब तीन दशक बाद भी लोगों के दिलों में है फिल्म? बॉलीवुड समाचार

    वैलेंटाइन डे

    कौन हैं प्रतीक बब्बर की गर्लफ्रेंड प्रिया बनर्जी, जिन पर दिल हार बैठे अभिनेता? प्रतीक बब्बर
    पंजाब: लुधियाना पुलिस ने वैलेंटाइन डे पर 20 जोड़ों के झगड़े सुलझाए, मूवी टिकट दिया पंजाब
    गोवा में वैलेंटाइन डे मनाने पहुंचा प्रेमी जोड़ा पालोलेम बीच पर डूबा, मौत गोवा
    हरियाणा: वैलेंटाइन डे पर शादीशुदा दंपति पर हमला करने पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की पिटाई हरियाणा

    यशराज फिल्म्स

    शाहरुख खान की 'जवान' से जुड़े आदित्य चोपड़ा, अंतरराष्ट्रीय बाजार में यशराज फिल्म्स ने संभाली कमान शाहरुख खान
    'टाइगर 3' में शाहरुख खान के कैमियो पर खर्च होंगे 35 करोड़, सलमान संग करेंगे एक्शन शाहरुख खान
    यशराज फिल्म्स की नई फिल्म 'विजय 69' से जुड़े अनुपम खेर, पोस्टर जारी  अनुपम खेर
    यशराज फिल्म्स की नई फिल्म से जुड़ीं रानी मुखर्जी, वैभवी मर्चेंट करेंगी निर्देशन रानी मुखर्जी

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023