Loading...
शाहरुख खान बोले- भारत शांति और सद्भाव की मिसाल, आम आदमी की ताकत कभी न भूलें
शाहरुख खान बोले- भारत शांति और सद्भाव की मिसाल

शाहरुख खान बोले- भारत शांति और सद्भाव की मिसाल, आम आदमी की ताकत कभी न भूलें

Nov 22, 2026
01:26 pm

क्या है खबर?

शाहरुख खान ने शनिवार को मुंबई में आयोजित 'ग्लोबल पीस ऑनर्स' कार्यक्रम में एक बेहद प्रभावशाली भाषण दिया। इस दौरान उन्होंने नफरत को प्यार में बदलने के लिए हिंसा की जगह संवाद और डर की जगह भरोसे को चुनने का आह्वान किया। शाहरुख ने कहा कि शांति एक 'निर्णय और वादा' है, जिसे हर किसी को रोजाना निभाना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने पहलगाम आतंकी हमलों के पीड़ितों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी और सुरक्षाकर्मियों की शहादत को सलाम किया।

स्पीच

शाहरुख ने बताया नफरत को प्यार में बदलने का मंत्र

अभिनेता बोले, "एक दिन मेरे छोटे बेटे ने मुझसे पूछा कि नफरत को प्यार में कैसे बदला जा सकता है। मैंने उससे कहा कि ये बहुत आसान है। अगर हम सभी हिंसा के बजाय संवाद, डर के बजाय भरोसे को चुनने और सद्भाव के साथ मिलकर रहने का फैसला कर लें तो प्यार की हमेशा जीत होगी। शांति की शुरुआत हमारे अपने दिलों से होती है। ये एक निर्णय, जिम्मेदारी और वादा है, जिसे हमें रोज निभाना चाहिए।"

संदेश

"हम भले ही नादानियां करें, पर किसी को तकलीफ न दें"

शाहरुख ने कहा, "आम आदमी की ताकत को कभी मत भूलिए। हम सभी साधारण लोग हैं और हम सबको एक साथ आना होगा, इसलिए आज आइए हम एक छोटा सा वादा करें। ये जरूरी नहीं है कि हम हर बात से सहमत हों, लेकिन हमें हर व्यक्ति की कहानी समझने की कोशिश करनी चाहिए। हम भले ही कई नादानियां कर लें, लेकिन हमें किसी को तकलीफ नहीं पहुंचानी चाहिए। हमारा देश भारत शांति, सद्भाव और सद्भावना की एक मिसाल है।"

ADVERTISEMENT

श्रद्धांजलि

आतंकी हमलों के पीड़ितों को शाहरुख का नमन

शाहरुख ने देश के सैनिकों और सुरक्षाकर्मियों के लिए भी एक खास संदेश साझा किया।

उन्होंने कहा, "26/11 के आतंकी हमले, पहलगाम आतंकी हमले और हाल ही में हुए दिल्ली धमाकों में अपनी जान गंवाने वाले निर्दोष लोगों को मेरी विनम्र श्रद्धांजलि, और इन हमलों में शहीद हुए हमारे बहादुर सुरक्षाकर्मियों को मेरा सादर सलाम। आज मुझे देश के बहादुर सैनिकों और जवानों के लिए ये चार खूबसूरत पंक्तियां सुनाने के लिए कहा गया है।"

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

क्या बोले शाहरुख खान?

ADVERTISEMENT