Loading...
शाहरुख खान और सलमान खान ने प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन पर दी बधाई, जानिए क्या कहा
शाहरुख खान-सलमान खान ने प्रधानमंत्री मोदी के लिए पोस्ट लिखा

शाहरुख खान और सलमान खान ने प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन पर दी बधाई, जानिए क्या कहा

Sep 17, 2026
06:29 pm

क्या है खबर?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके 76वें जन्मदिन पर देश और दुनिया से बधाइयां मिल रही हैं। अक्षय कुमार, कंगना रनौत और अनुपम खेर समेत कई मशहूर हस्तियों ने भी उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं भेजीं। अब इस सूची में बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान और सलमान खान का नाम भी जुड़ गया है। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन पर अपनी हार्दिक शुभकामनाएं भेजी हैं। उनका दिल छू लेने वाला पोस्ट फैंस का ध्यान खींच रहा है।

पोस्ट

शाहरुख ने प्रधानमंत्री के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की

शाहरुख ने अपने एक्स अकाउंट (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट लिखकर प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की बधाई दी है।

उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, 'माननीय प्रधानमंत्री जी, आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। @नरेंद्र मोदी जी, आपको अनेक वर्षों तक अच्छा स्वास्थ्य, सुख और समृद्धि प्राप्त हो। ईश्वर करे आप में देश को प्रेरित करने की शक्ति और सकारात्मकता सदा बनी रहे।'

उनकी पोस्ट पर फैंस भी प्रतिक्रिया देते हुए अपना प्यार लुटा रहे हैं।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट

ADVERTISEMENT

बधाई

सलमान खान ने भी लिखा पोस्ट

अभिनेता सलमान ने भी प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर उनको याद करना नहीं भूला। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक बधाई संदेश जारी किया है।

अभिनेता ने अपनी पोस्ट में लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो माननीय प्रधानमंत्री साहब, नरेंद्र भाई मोदी को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं! जय हिंद।'

सलमान की अपनापन और सादगीभरी इस पोस्ट ने लोगों का तुरंत ध्यान खींच लिया। वहीं, कुछ फैंस अभिनेता की पोस्ट पर रिप्लाई करते हुए प्रधानमंत्री को बधाई दे रहे हैं।

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट

ADVERTISEMENT