NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / शबाना आजमी को 'फ्रीडम ऑफ सिटी ऑफ लंदन पुरस्कार' से किया जाएगा सम्मानित, बोलीं- गर्व है
    अगली खबर
    शबाना आजमी को 'फ्रीडम ऑफ सिटी ऑफ लंदन पुरस्कार' से किया जाएगा सम्मानित, बोलीं- गर्व है
    शबाना आजमी को क्यों दिया जा रहा है सम्मान?

    शबाना आजमी को 'फ्रीडम ऑफ सिटी ऑफ लंदन पुरस्कार' से किया जाएगा सम्मानित, बोलीं- गर्व है

    लेखन पलक
    May 05, 2024
    11:02 am

    क्या है खबर?

    शबाना आजमी गुजरे जमाने की शानदार अभिनेत्रियों में शुमार हैं। अभिनेत्री अब भी पर्दे पर सक्रिय हैं और लगातार दर्शकों को अपने अभिनय से प्रभावित कर रही हैं।

    अभिनेत्री ने इंडस्ट्री में अपना जौहर दिखाकर कई पुरस्कार अपने नाम किए हैं। इसी कड़ी में एक और खबर आ रही है, जिसे सुनकर अभिनेत्री के प्रशंसक खुशी से झूम उठेंगे।

    शबाना को एक बार फिर सम्मानित किया जाने वाला है, वो भी लंदन में।

    आइए जानते हैं पूरी खबर।

    पुरस्कार

    लंदन में मिलेगा ये सम्मान

    शबाना को भारतीय सिनेमा में उनके उल्लेखनीय योगदान और महिला अधिकारों के लिए एक प्रचारक के रूप में सिटी ऑफ लंदन कॉरपोरेशन द्वारा 'फ्रीडम ऑफ सिटी ऑफ लंदन पुरस्कार' से सम्मानित किया जाएगा।

    अभिनेत्री के इंडस्ट्री में 50 साल पूरे करने की खुशी में उन्हें यह पुरस्कार इस साल UK एशियाई फिल्म महोत्सव में दिया जाएगा। बता दें, यह महोत्सव एशिया के बाहर दुनिया का सबसे लंबे समय तक चलने वाला दक्षिण एशियाई महोत्सव है।

    गर्व

    सम्मानित महसूस कर रही हैं शबाना

    शबाना ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह निश्चित तौर पर उनके लिए सम्मान की बात है।

    जब शबाना से पूछा गया कि क्या वह इतने सम्मान पाकर बोर नहीं हुईं?

    उन्होंने जवाब दिया, "नहीं, मैं पुरस्कार पाकर बोर नहीं होती। मुझे आश्चर्य होता है, जब कलाकार कहते हैं कि वे पुरस्कारों से बोर हो गए है। मुझे हर सम्मान के साथ ऐसा लगता है कि मैंने कुछ ऐसा किया है, जो मुझे प्रासंगिक बनाता है।"

    जानकारी

    राष्ट्रीय पुरस्कारों जितना महत्वपूर्ण है यह पुरस्कार

    अभिनेत्री ने आगे कहा कि "सिटी ऑफ लंदन कॉरपोरेशन द्वारा दिया जाने वाला यह 'फ्रीडम ऑफ सिटी ऑफ लंदन पुरस्कार' मेरे 5 राष्ट्रीय पुरस्कारों से ठीक ऊपर है, जिन पर मुझे बहुत गर्व है।" बता दें, शबाना ने 5 बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीते हैं।

    तारीख

    कब दिया जाएगा शबाना को सम्मान?

    शबाना का कहना है कि 'फ्रीडम ऑफ द सिटी ऑफ लंदन पुरस्कार' को पाकर वह बहुत गर्व महसूस कर रही हैं।

    यह सम्मान ना केवल सिनेमा में उनके योगदान का जश्न मनाता है बल्कि कला और सक्रियता के बीच आंतरिक संबंध पर भी जोर देता है। वह इस विशिष्टता से अभिभूत हैं और आगे भी उत्सुकता के साथ कहानी कहने के माध्यम से सामाजिक मुद्दों पर आवाज उठाना चाहती हैं।

    यह समारोह 10 मई को लंदन के गिल्डहॉल में होगा।

    जानकारी

    क्यों दिया जाता है 'फ्रीडम ऑफ द सिटी ऑफ लंदन पुरस्कार'?

    माना जाता है कि लोगों को 'फ्रीडम ऑफ द सिटी ऑप लंदन पुरस्कार' से सार्वजनिक जीवन में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए श्रद्धांजलि के रूप में दिया जाता है। इतना ही नहीं इसे किसी महत्वपूर्ण उपलब्धि का जश्न मनाने के लिए भी दिया जाता है।

    फिल्में

    इन फिल्मों में दिखेंगी शबाना 

    शबाना को आखिरी बार में करण जौहर की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में देखा गया था। फिल्म में उनके और धर्मेंद्र के बीच रोमांस काफी सुर्खियों में रहा था।

    अभिनेत्री आने वाले समय में फिल्म 'बन टिक्की' में दिखाई देंगी। इस फिल्म में उनके साथ जीनत अमान और अभय देओल जैसे कलाकार नजर आएंगे।

    इसके अलावा शबाना अपनी वेब सीरीज 'डब्बा कार्टेल' के लिए भी चर्चा में हैं। इस सीरीज का निर्देशन शोनाली बोस कर रही हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    लंदन
    शबाना आजमी
    बॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    बांग्लादेश: शेख हसीना के खिलाफ आज से सुनवाई, इतिहास में पहली बार होगा सीधा प्रसारण बांग्लादेश
    रेंज रोवर मसारा स्पेशल एडिशन भारत में लॉन्च, जानिए क्या है इसमें खास  जगुआर लैंड रोवर
    रूस: 2 रेलवे पुलों के टूटने से पटरी से उतरी ट्रेनें; 7 की मौत, 69 घायल रूस समाचार
    रिहाना के पिता रोनाल्ड फेंटी का निधन, कुछ साल पहले गायिका ने किया था केस रिहाना

    लंदन

    एयर इंडिया फ्लाइट में मारपीट करने वाले यात्री पर लगा 2 साल का प्रतिबंध एयर इंडिया
    15 साल से छुट्टी पर रहे कर्मचारी ने वेतन नहीं बढ़ाने पर कंपनी पर किया मुकदमा अजब-गजब खबरें
    हिंदुजा समूह के चेयरमैन श्रीचंद परमानंद हिंदुजा का निधन, लंदन में ली अंतिम सांस देश
    राजकुमार विलियम और कैथरीन मिडलटन के वेडिंग केक का एक टुकड़ा 1 लाख रुपये में बिका अजब-गजब खबरें

    शबाना आजमी

    समलैंगिक रिश्तों पर बन रही 'शीर खुरमा' में स्वरा-दिव्या के बाद इस अभिनेत्री की एंट्री बॉलीवुड समाचार
    सुषमा स्वराज का वह बड़ा फैसला, जिसने बॉलीवुड को साहूकारों-अंडरवर्ल्ड से दिलवाया था छुटकारा सुषमा स्वराज
    अयोध्या: नसीरुद्दीन-शबाना समेत 100 मुस्लिम हस्तियों का बयान- पुनर्विचार याचिका से मुस्लिमों को होगा नुकसान रंजन गोगोई
    इस कारण शाहरुख की 'ओम शांति ओम' के गाने 'दीवानगी दीवानगी' का आमिर नहीं थे हिस्सा दीपिका पादुकोण

    बॉलीवुड समाचार

    'ब्रह्मास्त्र' ही नहीं, ये बॉलीवुड फिल्में भी VFX के मामले में हॉलीवुड को देती हैं टक्कर  ब्रह्मास्त्र फिल्म
    'सावरिया' से 'दिलवाले' तक, फ्लॉप होने के बाद भी इन फिल्मों के गानों ने मचाया धमाल रणबीर कपूर
    'राज' से 'विजय' तक, इन किरदारों से लोगों के दिलों में जिंदा हैं ऋषि कपूर    ऋषि कपूर
    'फिर आई हसीन दिलरुबा' के निर्देशक ने किया नई फिल्म का ऐलान, IPL घोटाले पर होगी आधारित आगामी फिल्में
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025