Page Loader
अजय ना मिले होते तो क्या शाहरुख खान से शादी करतीं काजोल? अभिनेत्री ने दिया जवाब

अजय ना मिले होते तो क्या शाहरुख खान से शादी करतीं काजोल? अभिनेत्री ने दिया जवाब

Nov 27, 2019
12:11 pm

क्या है खबर?

काजोल और शाहरुख खान की जोड़ी बॉलीवुड की हिट जोड़ियों में से एक है। फैन्स को भी ये जोड़ी काफी पसंद है, लोग इन दोनों को साथ देखना काफी ज्यादा पसंद करते हैं। 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' से लेकर 'कभी खुशी कभी गम' तक में ये जोड़ी भी कभी दर्शकों के दिलों में जादू बिखेरने में नाकामयाब नहीं रही। वहीं, हाल ही में एक फैन ने काजोल से शाहरुख को लेकर एक सवाल किया।

डाटा

क्या शाहरुख से शादी करतीं काजोल?

दरअसल, इंस्टाग्राम में 'आस्क मी एनीथिंग' सेसन के दौरान फैन ने काजोल से पूछा क्या अगर वह अजय देवगन से नहीं मिली होतीं तो शाहरुख से शादी कर लेतीं? इस पर काजोल ने जवाब दिया कि क्या आदमी को प्रपोज नहीं करना चाहिए?

जवाब

शाहरुख के साथ अगली बार कब करेंगी काजोल काम?

जब एक फैन ने काजोल से पूछा कि अजय और शाहरुख में से अच्छा को-स्टार कौन है? इस पर काजोल ने कहा, 'यह स्थिति पर निर्भर करता है।' काजोल का शाहरुख के साथ बॉन्ड कैसा है? इसके पर अभिनेत्री ने कहा, 'वह दोनों बहुत अच्छे दोस्त हैं।' काजोल ने शाहरुख को 'ऑइकॉनिक' भी बताया। एक फैन ने जब काजोल से यह पूछा कि वह अगली बार शाहरुख के साथ कब काम करेंगी। इस पर उन्होंने कहा, ये शाहरुख से पूछो।

बयान

अजय थे काजोल के फर्स्ट क्रश

काजोल से आस्क मी एनीथिंग के दौरान एक फैन ने पूछा कि उनका फर्स्ट क्रश कौन था तो इस पर अभिनेत्री ने बताया कि पहले क्रश से ही उनकी शादी हुई है। इसका मतलब काजोल के फर्स्ट क्रश अजय ही थे।

इंस्टाग्राम पोस्ट

पति और बच्चों के साथ काजोल

फिल्म

'तानाजी: अनसंग वॉरियर' में दिखेंगी काजोल

काजोल के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनकी आने वाली फिल्म 'तानाजी: अनसंग वॉरियर' है। इसमें काजोल के अलावा अजय, सैफ अली खान, शरद केलकर और पकंज त्रिपाठी भी हैं। काजोल इसमें तानाजी की पत्नी का किरदार निभा रही हैं। तानाजी के किरदार में अजय दिखाई देंगे। सैफ फिल्म में विलेन के रोल में दिखाई देंगे। इस फिल्म को ओम राउत ने डायरेक्ट किया है। 'तानाजी: अनसंग वॉरियर', 10 जनवरी, 2020 को रिलीज होगी।