स्काउट ओपी की मां ने लव गिल पर लगाए आरोप, ऐसे किया काशवी हीरानंदानी का बचाव
क्या है खबर?
'बिग बॉस 20' में स्काउट ओपी और लव गिल के बीच चल रहे विवाद पर अब स्काउट की मां सस्मिता सिंह ने प्रतिक्रिया दी है। हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने सवाल उठाया कि क्या लव ने स्काउट के भोलेपन का फायदा उठाया है। उन्होंने हालिया एपिसोड में लव के रोने और पूरे मामले को नाटकीय बनाने के पीछे की वजह पर भी सवाल किए। इसके साथ ही उन्होंने सकाउट की गर्लफ्रेंड काशवी हीरानंदानी का समर्थन भी किया है।
आरोप
सकाउट की मां ने लव पर लगाया आरोप
टेली चक्कर से बातचीत में स्काउट की मां ने कहा, "स्काउट इतना मासूम है कि कोई भी उसे फंसा सकता है। अगर लव ने आसिफ खान से अपनी पीठ की मालिश करने के लिए कहा होता, तो वह शायद ऐसा नहीं करते, क्योंकि वह समझदार हैं। लव ने मसाज के लिए स्काउट को ही क्यों चुना? उन्होंने पहले ही समझ लिया था कि यह मासूम है और मैं जो भी कहूंगी, वह मान लेगा।"
सवाल
सकाउट की मां ने उठाए ये सवाल
स्काउट के लिए यंग डीएसए की टिप्पणियों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, "यंग ने बोला, 'स्काउट तुम्हें सीढ़ी बना के चढ़ रहे हैं लोग।'
सस्मिता ने एपिसोड के दौरान लव की भावनात्मक प्रतिक्रिया पर भी सवाल उठाया और कहा कि उनके आंसू उन्हें बनावटी लगे।
उन्होंने कहा, "वहां रोने की कोई वजह नहीं है, यह सब मुझे बनावटी लग रहा है।"
स्काउट की मां ने पूछा, "किस बात के लिए इतना रोना?"
समर्थन
सस्मिता ने किया काशवी का समर्थन
सस्मिता ने लव के खिलाफ बोलने पर हो रही आलोचना के बीच काशवी का भी बचाव किया।
उन्होंने कहा, "काशवी की कोई गलती नहीं है। काशवी ने कुछ ज्यादा नहीं बोला। इसको लोग ऐसे बना रहे हैं। अगर उसने कुछ भी समझा, तो दोनों की अच्छी के लिए समझा।"
बता दें पिछले वीकेंड का वार में स्काउट की गर्लफ्रेंड काशवी आई थीं। इस दौरान उन्होंने स्टाउट और लव की दोस्ती पर नाराजगी जताई थी।