'वेटिंग है' का मजा दोगुना करना है तो पहले देख डालें स्कैम पर बनी ये फिल्में
क्या है खबर?
दिव्येंदु शर्मा और भुवन अरोड़ा की नई वेब सीरीज 'वेटिंग है' आखिरकार अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हो गई है। सीरीज में देश में होने वाले ऑनलाइन रेलवे टिकट घोटाले और उसके पीछे काम करने वाले नेटवर्क की कहानी दिखाई गई है। इससे पहले भी कई भारतीय फिल्मों में अलग-अलग तरह के घोटालों और ठगी को कहानी का आधार बनाया जा चुका है। ऐसे में आइए जानते हैं, कौन-कौन सी फिल्में स्कैम पर आधारित हैं।
#1 & #2
'रेड' और 'खट्टा मीठा'
साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म 'रेड' को लोगों ने खूब पसंद किया था। इस फिल्म को आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं। यह ईमानदार आयकर अधिकारी की एक सच्ची घटना पर आधारित क्राइम थ्रिलर फिल्म है।
साल 2010 में आई कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 'खट्टा मीठा' को प्रियदर्शन ने निर्देशित किया है, जिसमें अक्षय कुमार और तृषा कृष्णन मुख्य भूमिकाओं में हैं। आप इस फिल्म को MX प्लेयर पर देख सकते हैं।
#3 & #4
'स्पेशल 26' और 'बदमाश कंपनी'
'स्पेशल 26' और 'बदमाश कंपनी' क्राइम-थ्रिलर फिल्म 'स्पेशल 26' साल 2013 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अक्षय और अनुपम खेर मुख्य भूमिका में नजर आए थे। इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
फिल्म 'बदमाश कंपनी' साल 2010 में आई थी। इस फिल्म में शाहिद कपूर और अनुष्का शर्मा मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म का लुफ्त आप प्राइम वीडियो पर उठा सकते हैं।
जानकारी
#5 'गब्बर इज बैक'
'गब्बर इज बैक' साल 2015 में आई एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जो समाज में फैले भ्रष्टाचार के खिलाफ एक आदमी की लड़ाई की कहानी है। इसमें अक्षय और श्रुति हासन मुख्य भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।