NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / जल्द आएगा 'ससुराल गेंदा फूल' का दूसरा सीजन, जय सोनी के साथ दिखेंगी शगुन शर्मा
    अगली खबर
    जल्द आएगा 'ससुराल गेंदा फूल' का दूसरा सीजन, जय सोनी के साथ दिखेंगी शगुन शर्मा
    शगुन शर्मा और जय सोनी

    जल्द आएगा 'ससुराल गेंदा फूल' का दूसरा सीजन, जय सोनी के साथ दिखेंगी शगुन शर्मा

    लेखन नेहा शर्मा
    Oct 23, 2021
    12:45 pm

    क्या है खबर?

    काफी समय से धारावाहिक 'ससुराल गेंदा फूल' का दूसरा सीजन चर्चा में है। पहला सीजन दर्शकों को बेहद पसंद आया था। यही वजह है नए सीजन को लेकर दर्शक बेसब्र हैं।

    पहले सीजन की पूरी स्टारकास्ट को नए सीजन में शामिल किया गया है, लेकिन इस बार अभिनेत्री रागिनी खन्ना शो में नजर नहीं आएंगी। उनकी जगह इसमें अभिनेत्री शगुन शर्मा दिखाई देंगी। उन्होंने खुद इस खबर पर अपनी मुहर लगा दी है।

    आइए जानते हैं शगुन ने क्या कहा।

    जानकारी

    पहले से ज्यादा दिलचस्प होगा दूसरा सीजन

    इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, पहले सीजन की सफलता के बाद अब निर्माता 'ससुराल गेंदा फूल 2' के साथ शानदार वापसी करने वाले हैं।

    नया सीजन और धमाकेदार होने वाला है। इसका प्रसारण स्टार भारत चैनल पर होगा। शो की शूटिंग शुरू हो चुकी है।

    शूट शुरू करने से पहले शो के सेट पर एक पूजा समारोह रखा गया था। सेट से शो की कास्ट की कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

    एंट्री

    शगुन की हुई शो में एंट्री

    शो में यूं तो सभी पुराने कलाकारों ने वापसी की है, लेकिन इसक स्टारकास्ट से एक नई अभिनेत्री जुड़ गई है। इसमें अभिनेत्री शगुन की एंट्री पक्की हो गई है।

    निर्माताओं ने रागिनी की जगह शगुन को शो में जोड़ा है। शगुन पिछली बार धारावाहिक 'इश्क पर जोर नहीं' में नजर आई थीं।

    इसके अलावा वह 'कुछ तो है तेरे मेरे दरमियां', 'गंगा', 'इस प्यार को क्या नाम दूं' और 'तू आशिकी' में भी नजर आ चुकी हैं।

    बयान

    शो से जुड़कर फूली नहीं समा रहीं शगुन

    शगुन ने कहा, "मैं सातवें आसमान पर हूं। मेरे लिए 'ससुराल गेंदा फूल 2' से जुड़ना सम्मान की बात है। जैसे ही मुझे इसकी स्क्रिप्ट दी गई, मैंने उसी पल तय कर लिया कि मैं इसका हिस्सा बनूंगी।"

    उन्होंने कहा, "शो की कहानी इतनी दिलचस्प थी कि ना कहने का तो सवाल ही नहीं था। मैं शो की टीम के साथ काम करने43 के लिए बेहद उत्साहित हूं। उम्मीद है कि नए सीजन को भी दर्शकों का भरपूर प्यार मिलेगा।"

    लोकप्रियता

    लोकप्रिय धारावाहिकों में शुमार है 'ससुराल गेंदा फूल'

    'ससुराल गेंदा फूल' का प्रसारण स्टार प्लस पर 1 मार्च, 2010 से शुरू हुआ था। पहले सीजन में सुधीर पांडे, अनीता कंवल, सुलभा आर्य, रागिनी खन्ना, जय सोनी, रिद्धिमा तिवारी, श्रुति उल्फत, सुप्रिया पिलगांवकर जैसे कलाकार नजर आए थे।

    रवि ओझा शो के निर्माता-निर्देशक हैं। इस शो ने रागिनी और जय सोनी को अपार लोकप्रियता दी। उन्हें एक कपल के रूप में खूब प्यार मिला। शो का पूरा परिवार दर्शकों की कसौटी पर खरा उतरा।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    टीवी शो
    टीवी जगत की खबरें

    ताज़ा खबरें

    शुभमन गिल ने जड़ा IPL 2025 में अपना छठा अर्धशतक, 5,000 टी-20 रन भी पूरे इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: GT ने DC को 10 विकेट से हराया, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: GT ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बनाए रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: साई सुदर्शन ने जड़ा IPL करियर का दूसरा शतक, बने 'प्लयेर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    टीवी शो

    'कसौटी जिंदगी की 2' के फेम साहिल आनंद बनने वाले हैं पिता मुंबई
    क्या टीवी पर फिर से लौटेगा 'बूगी वूगी'? जाफरी ब्रदर्स ने कही ये बात मनोरंजन
    टीवी शो 'नागिन' में नजर आ सकती हैं रुबीना, एकता कपूर ने दिया ऑफर! एकता कपूर
    सुंदरलाल के बाद 'तारक मेहता....' के 'भिड़े' भी मिले कोरोना वायरस से संक्रमित सेलिब्रिटी गॉसिप

    टीवी जगत की खबरें

    टीवी सीरियल 'चीकू की मम्मी दूर की' में हो सकती है गोविंदा की एंट्री मनोरंजन
    'बिग बॉस 15 OTT' से बेघर हुए जीशान खान, बाहर आकर मांगा जनता से इंसाफ मनोरंजन
    किश्वर मर्चेंट ने दिया बेटे को जन्म, सोशल मीडिया पर दिखाई बच्चे की झलक सोशल मीडिया
    ड्रग्स मामला: NCB ने अभिनेता गौरव दीक्षित को किया गिरफ्तार, घर से बरामद हुए थे ड्रग्स बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025