LOADING...
'धुरंधर' ने खोली सारा अर्जुन की किस्मत, सीधे संजय लीला भंसाली की ये फिल्म लगी हाथ
सारा अर्जुन फिल्मी पर्दे पर बनेंगी मधुबाला

'धुरंधर' ने खोली सारा अर्जुन की किस्मत, सीधे संजय लीला भंसाली की ये फिल्म लगी हाथ

Apr 09, 2026
06:01 pm

क्या है खबर?

रणवीर सिंह की जासूसी-फ्रैंचाइजी फिल्म 'धुरंधर' ने अभिनेत्री सारा अर्जुन को रातों-रात लोकप्रिय बना दिया है। फिल्म में उन्होंने पाकिस्तानी लड़की 'यालीना जमाली' का किरदार निभाया है। इसमें रणवीर के साथ उनकी जोड़ी को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। अब खबर है कि वो अपने करियर का सबसे बड़ा और चुनौतीपूर्ण किरदार निभाने के लिए कमर कस रही हैं। सारा को निर्माता जसमीत के. रीन की बायोपिक फिल्म में देखा जाएगा, जिसका निर्माण संजय लीला भंसाली करेंगे।

फिल्म

इस दिग्गज अभिनेत्री की बायोपिक में नजर आएंगी सारा अर्जुन

पिंकविला के मुताबिक, सारा को हिंदी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री मधुबाला के किरदार में देखा जाएगा। रिपोर्ट में कहा गया है कि फिलहाल फिल्म के प्री-प्रोडक्शन का काम चल रहा है। इसकी शूटिंग इस साल के आखिर तक शुरू की जा सकती है। फिल्म का निर्माण भंसाली प्रोडक्शन के बैनर तले किया जाएगा। इस खबर ने आते ही हलचल मचा दी है, क्याेंकि सारा को भारतीय सिनेमा की सबसे मशहूर और रहस्यमयी अभिनेत्री मधुबाला के किरदार में देखा जाएगा।

फिल्म

फिल्म के लिए खास तैयारी में जुटे निर्माता

आलिया भट्‌ट की फिल्म 'डार्लिंग्स' की निर्देशक रहीं जसमीत, बायोपिक के लिए खास तैयारी में जुटी हैं। सूत्र ने बताया, "सारा, मधुबाला की गरिमा और आकर्षण को पर्दे पर चित्रित करने के लिए व्यापक शारीरिक परिवर्तन से गुजरेंगी। पोशाक की बारीकियों से लेकर बोली प्रशिक्षण और लुक टेस्ट तक, निर्माता उस दशक को सटीकता से पर्दे पर लाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।" फिलहाल निर्माताओं की ओर से बायोपिक के लिए सारा के नाम का आधिकारिक ऐलान होना बाकी है।

Advertisement