LOADING...
डेविड बेकहम ने सारा अली खान से की बात, बताईं दिलचस्प बातें
वायरल हो रही सारा और बेकहम की बातचीत

डेविड बेकहम ने सारा अली खान से की बात, बताईं दिलचस्प बातें

Nov 16, 2023
10:13 pm

क्या है खबर?

पूर्व ब्रिटिश फुटबॉलर डेविड बेकहम 15 नवंबर को हुए भारत और न्यूजीलैंड के बीच हुए क्रिकेट विश्व कप के सेमीफाइनल मुकाबले का लुत्फ लेते हुए देखे गए थे। इसके बाद सोनम कपूर ने उनके लिए एक पार्टी का आयोजन किया, जिसमें बॉलीवुड के कई सितारे नजर आए। बेकहम एक कार्यक्रम के लिए मुंबई में मेटा के ऑफिस पहुंचे थे। यहां सारा अली खान ने मंच पर उनसे बात की। यहां बेकहम ने अपनी निजी जिंदगी के पहलुओं को भी बताया।

बातचीत

बेकहम की इस बात से प्रभावित हैं सारा

अब सोशल मीडिया पर सारा और बेकहम की बातचीत का वीडियो साझा किया जा रहा है। इस बातचीत में सारा ने बेकहम के कामकाज और परिवार के बीच सामंजस्य पर उनकी तारीफ की। सारा बेकहम से कहती हैं, "कोई आपके जितनी मशहूर हस्ती है, तो उसे इंसान की तरह देखना मुश्किल हो जाता है। मुझे लगता है कि आपके परिवार और बच्चों के पास एक खूबसूरत निजी समय होता है।" बेकहम ने कहा कि सारा का विवरण बिल्कुल उचित है।

ट्विटर पोस्ट

सारा और बेकहम की बातचीत

माता-पिता

बेकहम ने सारा को अपने माता-पिता के बारे में बताया

इस बातचीत में बेकहम ने अपनी जिंदगी के विभिन्न पहलुओं पर बात की। बेकहम ने बताया कि वह मशहूर फुटबॉलर बन गए थे, इसके बाद भी उनके माता-पिता काम करते रहे थे। उन्होंने बताया, "मेरी मां एक हेयर ड्रेसर थीं और 70 साल की उम्र तक वह काम करती रहीं। वह अब भी कुछ बुजुर्ग महिलाओं के बाल काटने का काम करती हैं। मेरे पिता ने भी 75 साल की उम्र तक काम किया था।"

डॉक्युमेंट्री 

डॉक्युमेंट्री के लिए हामी भरने में लगे 7-8 साल

नेटफ्लिक्स ने बेकहम की जिंदगी पर एक डॉक्युमेंट्री बनाई थी। इसके बारे में बेकहम ने बताया कि उन्होंने 10 साल पहले फुटबॉल से संन्यास लिया था। तभी से लोग उनसे उन पर डॉक्युमेंट्री बनाने की बात करने लगे थे। उस समय वह इसके लिए तैयार नहीं थे। डॉक्युमेंट्री के लिए हामी भरने में उन्हें 7-8 साल लग गए। इसके बाद सही निर्माता और निर्देशक की तलाश थी। इसके बाद इस डॉक्युमेंट्री को शूट करने में करीब ढाई साल लग गए।

पार्टी 

सोनम कपूर ने की थी बेकहम की मेहमाननवाजी

बेकहम के लिए रखी गई सोनम कपूर की पार्टी सुर्खियों में है। पार्टी से पहले सोनम के पति आनंद आहूजा ने बेकहम के साथ वानखेड़े स्टेडियम में भारत-न्यूजीलैंड का मैच देखा था। इस पार्टी में अर्जुन कपूर, संजय कपूर, करिश्मा कपूर, शाहिद कपूर, मीरा राजपूत मौजूद थे। ईशा अंबानी, श्लोका मेहता, रितेश सिधवानी, फरहान अख्तर भी इस पार्टी में बेकहम के स्वागत के लिए मौजूद थे। बेकहम UNICEF के गुडविल एंबेसडर के तौर पर भारत दौरे पर हैं।

जानकारी

न्यूजबाइट्स प्लस

डेविड बेकहम पूर्व ब्रिटिश फुटबॉलर हैं। वह विश्व के महानतम फुटबॉल खिलाड़ियों में गिने जाते हैं। बेकहम ने अपने करियर में 719 मुकाबले खेले हैं और 129 गोल दागे हैं। जुलाई, 1999 को उन्होंने चर्चित स्पाई गर्ल बैंड की गायिका विक्टोरिया से शादी की थी।