सारा अली खान की इन फिल्मों पर फिदा हुए थे फैंस, अब OTT पर देखें
क्या है खबर?
बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान 12 अगस्त, 2026 को अपना 31वां जन्मदिन मना रही हैं। उन्होंने साल 2018 में फिल्म 'केदारनाथ' से बॉलीवुड में कदम रखा और इसके बाद अपनी दमदार अदाकारी से दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई। अपने अब तक के करियर में सारा ने कई फिल्मों में शानदार अभिनय किया है, जिन्हें दर्शकों ने खूब पसंद किया। अगर आप भी उनकी फिल्में देखना चाहते हैं, तो आइए जानते हैं कौन-सी फिल्म किस OTT प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है।
#1 & #2
'स्काई फोर्स' और 'कुली नंबर 1'
'स्काई फोर्स' में सारा के साथ-साथ अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म में सारा जांबाज वायुसेना अधिकारी की पत्नी के रूप में नजर आती हैं। इसे आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
डेविड धवन के निर्देशन में बनी 'कुली नंबर 1' में सारा और वरुण धवन की जोड़ी को लोगों ने खूब पसंद किया था। इसमें उनके अलावा परेश रावल, राजपाल यादव और जॉनी लीवर भी हैं। यह प्राइम वीडियो पर मौजूद है।
#3 & #4
'मेट्रो इन दिनों' और 'अतरंगी रे'
अनुराग बसु की फिल्म 'मेट्रो इन दिनों' में सारा के साथ-साथ आदित्य रॉय कपूर, पंकज त्रिपाठी, अली फजल और फातिमा सना शेख मुख्य भूमिकाओं में हैं। आप इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
आनंद एल राय की फिल्म 'अतरंगी रे' में सारा के साथ साउथ सुपरस्टार धनुष और अक्षय मुख्य किरदार में हैं। इस फिल्म को देखने के बाद सारा के अभिनय की खूब तारीफ हुई थी। आप इस फिल्म को जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।
जानकारी
#5 'गैसलाइट'
साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म 'गैसलाइट' में सारा के साथ विक्रांत मैसी, अक्षय ओबेरॉय, राहुल देव और चित्रांगदा सिंह अहम किरदारमें हैं। इस फिल्म में डर और सस्पेंस को शानदार तरीके से दिखाया गया है। आप इसका जियो हॉटस्टार पर लुफ्त उठा सकते हैं।