NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    मणिपुर
    राहुल गांधी
    भारत बनाम वेस्टइंडीज क्रिकेट
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / सपना चौधरी ने दिया बेटे को जन्म, सीक्रेट रखी थी शादी और प्रेगनेंसी
    सपना चौधरी ने दिया बेटे को जन्म, सीक्रेट रखी थी शादी और प्रेगनेंसी
    मनोरंजन

    सपना चौधरी ने दिया बेटे को जन्म, सीक्रेट रखी थी शादी और प्रेगनेंसी

    लेखन भावना साहनी
    October 07, 2020 | 12:26 pm 1 मिनट में पढ़ें
    सपना चौधरी ने दिया बेटे को जन्म, सीक्रेट रखी थी शादी और प्रेगनेंसी

    अपने डांसिंग स्टाइल से पूरे देश का दिल जीतने वाली सपना चौधरी के चाहने वालों के एक खुशखबरी आई है। दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सपना रविवार को मां बन गई हैं। उन्होंने बेटे को जन्म दिया है। इसकी जानकारी उनके पति वीर साहू ने दी है। हालांकि, अब इस खबर से सपना के फैंस जितने खुश हैं, उतने ही हैरान भी हैं। क्योंकि ज्यादातर लोगों को इस बात की भी खबर नहीं थी सपना ने शादी कब की।

    वीर साहू दिखे सोशल मीडिया यूजर्स से काफी नाराज

    हिसार के रहने वाले वीर साहू पिता बनने की जानकारी देते हुए मंगलवार को फेसबुक पर लाइव आए। यहां वह काफी नाराज दिखे। उन्होंने इस दौरान उन लोगों को फटकार लगाई जो सपना चौधरी के मां बनने को लेकर कमेंट्स कर रहे थे। उन्होंने वीडियो में कहा, 'मेरे छोटे और बड़े भाईयों आपके लिए खुशी की बात है। आज आपका भाई पिता बन गया है। आज मैं कोई सिंगर नहीं, बल्कि एक जिम्मेदार शख्स बात कर रहा हूं।'

    जनवरी में हुई थी वीर और सपना की शादी

    रिपोर्ट्स के अनुसार, सपना चौधरी और वीर साहू पिछले चार सालों से रिलेशनशिप में थे। इसके बाद ये दोनों इसी साल जनवरी में शादी के बंधन में बंध गए। कहा जा रहा है कि वीर के परिवार में किसी का निधन होने की वजह से इस शादी को बहुत साधारण किया गया था और बाद में भी सीक्रेट रखा गया। अब रविवार को सपना ने एक निजी अस्पताल में अपने बेटे को जन्म दिया।

    मीडीया में आई थीं सगाई की खबरें

    गौरतलब है कि इससे कुछ समय पहले ही सपना और वीर साहू की सगाई की खबरें मीडिया में आई थीं। हालांकि, तब भी सपना या वीर की ओर इसे लेकर कोई पुष्टि नहीं की गई थी।

    जानिए कौन हैं वीर साहू

    सपना की तरह ही वीर भी हरियाणवी इंडस्ट्री का एक जाना माना नाम है। पेशे से वह एक परफॉर्मर, सिंगर, कंपोजर, एक्टर और प्रोड्यूसर हैं। उन्होंने खासतौर पर अपनी सिंगिंग के दम पर इंडस्ट्री में पहचान बनाई है। उन्हें हरियाणा का बब्बू मान भी कहते हैं। वीर एक किसान परिवार से ताल्लुक रखते हैं। केंद्र सरकार द्वारा कृषि को लेकर पारित विधेयक पर देश के विभिन्न हिस्सों में किए जा रहे विरोध प्रदर्शन में वीर साहू भी शामिल हुए थे।

    ऐसा रहा है सपना का करियर

    सपना चौधरी के करियर की बात करें तो उन्होंने अपने करियर की शुरुआत हरियाणा की एक ऑर्केस्ट्रा टीम का हिस्सा बनकर की थी। शुरुआत में वह रागनी कलाकारों के साथ रहती थीं। उन्होंने हरियाणा की अलग-अलग जगहों पर कई कार्यक्रम और पार्टीयों में परफॉर्मेंस देनी शुरू की। इसके बाद उन्होंने कई स्टेज शोज किए। सपना चौधरी 'बिग बॉस 11' का भी हिस्सा रह चुकी हैं। इसके बाद उन्होंने कई बॉलीवुड फिल्मों में आइटम नंबर भी दिए हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    मनोरंजन
    बिग बॉस 11

    बॉलीवुड समाचार

    पांच बेहतरीन पंजाबी कॉमेडी फिल्में, जिन्हें देखकर हो जाएंगे लोटपोट पंजाबी फिल्में
    शुद्ध शाकाहारी हैं बॉलीवुड के ये पांच मशहूर अभिनेता आमिर खान
    नीति टेलर ने कोरोना काल में गुपचुप रचाई शादी, दो महीने बाद किया खुलासा टीवी शो
    अजय देवगन के भाई अनिल देवगन का निधन, कई फिल्मों में कर चुके हैं साथ काम मनोरंजन

    मनोरंजन

    जानिए कौन हैं 'बिग बॉस 14' में नजर आ रहीं निक्की तंबोली टीवी शो
    'मिर्जापुर 2' का जबरदस्त ट्रेलर हुआ रिलीज, देखें वीडियो अमेजॉन प्राइम
    शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं काजल अग्रवाल, जानिए कौन है दूल्हा बॉलीवुड समाचार
    ऋचा चड्ढा ने पायल के खिलाफ दर्ज किया मानहानि का मुकदमा, 7 अक्टूबर को होगी सुनवाई बॉम्बे हाई कोर्ट

    बिग बॉस 11

    बेनफ्शा के साथ रिश्ता कंफर्म करने के बाद पहली बार बोले प्रियांक, कही ये बातें टीवी शो
    सपना चौधरी ने "हरियाणा के बब्बू मान" से की गुपचुप सगाई! जल्द हो सकती है शादी हरियाणा
    क्या 'बिग बॉस 13' में मास्टरमाइंड विकास गुप्ता की जल्द होगी एंट्री? बॉलीवुड समाचार
    हिना खान से श्रीसंत तक, जानें 'बिग बॉस' के अब तक के हाइएस्ट पेड सेलिब्रिटीज़ बॉलीवुड समाचार
    अगली खबर

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023