LOADING...
'पगलैट' बनकर सान्या मल्होत्रा करेंगी दमदार वापसी, सीक्वल के मिली हरी झंडी
सान्या मल्होत्रा की फिल्म 'पगलैट' का आएगा सीक्वल

'पगलैट' बनकर सान्या मल्होत्रा करेंगी दमदार वापसी, सीक्वल के मिली हरी झंडी

Apr 30, 2026
06:20 pm

क्या है खबर?

सान्या मल्होत्रा ने अपने करियर में हमेशा अलग-अलग तरह की भूमिका निभाकर दर्शकों को प्रभावित किया है। साल 2021 में उनकी फिल्म 'पगलैट' आई थी जो एक डार्क कॉमेडी ड्रामा थी। इस फिल्म में अभिनेत्री ने एक ऐसा चुनौतीपूर्ण किरदार निभाया था जो शादी के तुरंत बाद विधवा हो जाती है। ताजा खबर है कि नेटफ्लिक्स पर आई यह फिल्म सीक्वल के साथ दोबारा दर्शकों का मनोरंजन करने लौटेगी। यह सिखिया एंटरटेनमेंट और नेटफ्लिक्स इंडिया की साझेदारी का प्रतीक होगी।

वापसी

सीक्वल के साथ सान्या मल्होत्रा की वापसी 

वैरायटी इंडिया के मुताबिक, सिखिया एंटरटेनमेंट और नेटफ्लिक्स इंडिया अपनी डार्क ड्रामा-कॉमेडी फिल्म के सीक्वल 'पगलैट 2' के लिए साथ आ रहे हैं। सीक्वल पर काम शुरू हो चुका है और सान्या अपने किरदार 'संध्या गिरी' के रूप में वापसी करेंगी। मूल फिल्म के निर्देशक उमेश बिष्ट ही सीक्वल का निर्देशन करेंगे और कहानी को एक नए दृष्टिकोण से आगे बढ़ाएंगे। हालांकि यह तय नहीं हुआ है कि सीक्वल पहले भाग की कहानी को आगे बढ़ाएगा या नई कहानी लाएगा।

शूटिंग

साल की दूसरी छमाही में शुरू हाेगी शूटिंग

रिपोर्ट के अनुसार, निर्माताओं द्वारा सीक्वल में पहले भाग की तरह ही हास्य और भावनात्मक गहराई का अनूठा मिश्रण बरकरार रखा जाएगा। फिल्म की शूटिंग अगस्त या अक्टूबर, 2026 के आसपास से शुरू होने की उम्मीद है। काम की बात करें, तो सान्या को आखिरी बार राजकुमार राव की फिल्म 'टोस्टर' में देखा गया था। यह फिल्म हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। आने वाले दिनाें में अभिनेत्री बॉबी देओल की फिल्म 'बंदर' (5 जून, 2026) में दिखेंगी।

Advertisement