LOADING...
परेश रावल के लाडले संग जमेगी सान्या मल्होत्रा की जोड़ी, लगेगा सस्पेंस और रोमांस का तड़का
सान्या मल्होत्रा की अब इनके साथ जमेगी जोड़ी

परेश रावल के लाडले संग जमेगी सान्या मल्होत्रा की जोड़ी, लगेगा सस्पेंस और रोमांस का तड़का

Mar 16, 2026
07:00 pm

क्या है खबर?

अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा एक बार फिर पर्दे पर धमाका करने को तैयार हैं। इस बार उनकी जोड़ी दिग्गज अभिनेता परेश रावल के बेटे आदित्य रावल के साथ जमने वाली है। ये दोनों कलाकार एक रोमांटिक थ्रिलर फिल्म में मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे। सस्पेंस और रोमांस के जबरदस्त तड़के से भरपूर इस फिल्म में दर्शकों को एक नई केमिस्ट्री देखने को मिलेगी। पहली बार एक साथ आ रही इस जोड़ी ने अभी से फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ा दी है।

कहानी

सच्ची कहानी पर बन रही 'सुंदर पूनम'

वैराइटी इंडिया को मिली जानकारी के मुताबिक, इस फिल्म का नाम फिलहाल 'सुंदर पूनम' रखा गया है। फिल्म का निर्देशन पुलकित कर रहे हैं, जो इससे पहले भूमि पेडनेकर की 'भक्षक' और राजकुमार राव की 'मालिक' जैसी दमदार फिल्में बना चुके हैं। सूत्रों का कहना है कि ये सच्ची घटनाओं से प्रेरित फिल्म है। सान्या और आदित्य इस फिल्म में ऐसे किरदार निभाते नजर आएंगे, जो उनके पिछले किरदारों से बिल्कुल अलग और चुनौतीपूर्ण होंगे।

शूटिंग

इन जगहों पर शूट होगी फिल्म

इसी साल अप्रैल के मध्य में फिल्म की शूटिंग शुरू होगी। शूटिंग कश्मीर, राजस्थान, दिल्ली और मुंबई की खूबसूरत जगहों पर की जाएगी। इस फिल्म का निर्माण विक्रम मल्होत्रा की कंपनी अबंडैंशिया एंटरटेनमेंट कर रही है, जो अपनी बेहतरीन कहानियों के लिए जानी जाती है। 'शकुंतला देवी' (2020) के बाद इस बैनर के साथ सान्या की ये दूसरी तो आदित्य की तीसरी फिल्म है। इससे पहले वो विक्रम मल्होत्रा संग 'दलदल' और 'सूबेदार' जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं।

Advertisement

अन्य फिल्में

सान्या की ये फिल्में भी कतार में

बता दें कि सान्या के लिए ये साल काफी बड़ा होने वाला है। फिल्म 'सुंदर पूनम' के अलावा उनकी 2 और बड़ी फिल्में इस साल सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार हैं। सान्या मशहूर निर्देशक डेविड धवन की इस फिल्म में नजर आएंगी, जिसमें उनका एक अलग और मजेदार अंदाज देखने को मिल सकता है। इसके अलावा वो निर्देशक अनुराग कश्यप की फिल्म 'बंदर' में भी अपने अभिनय का जलवा दिखाएंगी।

Advertisement

प्रतिभा

अभिनेता के साथ कुशल लेखक भी हैं आदित्य रावल

आदित्य रावल बॉलीवुड के उन उभरते हुए कलाकारों में से हैं, जिन्होंने अपनी पहचान स्टार किड होने के बजाय अपने संजीदा अभिनय से बनाई है। उन्हाेंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2020 में फिल्म 'बमफाड़' से की थी। आदित्य केवल अभिनय तक सीमित नहीं हैं। उन्होंने विदेश में थिएटर की पढ़ाई की है। बहुत कम लोग जानते हैं कि वो एक कुशल पटकथा लेखक भी हैं। उन्होंने जाने-माने निर्देशक गोवारिकर की फिल्म 'पानीपत' के स्क्रीनप्ले में सहयोग दिया था।

Advertisement