NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / सान्या मल्होत्रा ​​और अभिमन्यु दसानी की फिल्म 'मीनाक्षी सुंदरेश्वर' का ट्रेलर रिलीज
    अगली खबर
    सान्या मल्होत्रा ​​और अभिमन्यु दसानी की फिल्म 'मीनाक्षी सुंदरेश्वर' का ट्रेलर रिलीज
    सान्या मल्होत्रा और अभिमन्यु दसानी

    सान्या मल्होत्रा ​​और अभिमन्यु दसानी की फिल्म 'मीनाक्षी सुंदरेश्वर' का ट्रेलर रिलीज

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Oct 22, 2021
    02:41 pm

    क्या है खबर?

    सान्या मल्होत्रा और अभिमन्यु दसानी काफी समय से फिल्म 'मीनाक्षी सुंदरेश्वर' को लेकर चर्चा में रहे हैं। मशहूर फिल्म निर्माता करण जौहर ने इस फिल्म का निर्माण किया है।

    हाल में फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान किया गया था। यह फिल्म 5 नवंबर को स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

    अब इस फिल्म का ट्रेलर जारी कर दिया गया है। इसमें सान्या और अभिमन्यु को एक कपल के रूप में फिल्माया गया है।

    ट्विटर पोस्ट

    सान्या ने शेयर किया ट्रेलर

    लीड कलाकार सान्या ने फिल्म का ट्रेलर अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है।

    उन्होंने अपने ट्विटर पोस्ट में लिखा, 'सुंदर को देखते ही पता चल गया था कि वह मेरे लिए बना है। लेकिन क्या दूरियां इसको बदल देंगी? 'मीनाक्षी सुंदरेश्वर' 5 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर आ रही है।'

    फिल्म में सान्या और अभिमन्यु ने एक ऐसे नवविवाहित जोड़े का किरदार निभाया है, जो मीलों दूर रहकर एक-दूसरे से अपना रिश्ता बनाते हैं।

    ट्विटर पोस्ट

    यहां देखिए सान्या का ट्विटर पोस्ट

    Sundar ko dekhte hi pata chal gaya tha. He’s the one for me! But would distance change that? #MeenakshiSundareshwar coming to Netflix on November 5. 🥰 https://t.co/h6JeCOv6PD

    — Sanya Malhotra (@sanyamalhotra07) October 21, 2021

    ट्रेलर

    दिलचस्प है फिल्म का ट्रेलर

    फिल्म का निर्देशन विवेक सोनी ने किया है। इस फिल्म में सान्या को मीनाक्षी, जबकि अभिमन्यु को सुंदरेश्वर के किरदार में देखा जाएगा।

    ट्रेलर के शुरुआत में सान्या सुंदरेश्वर से पूछती हैं कि रिश्ते के लिए उनके नाम पर विचार क्यों किया जाना चाहिए। इसके जवाब में वह अपने इंजीनियर होने का हवाला देते हैं।

    वह कहते हैं कि इजीनियर आसानी से हार नहीं मानते और एक बार निर्णय ले लेते हैं, तो उसे पूरा करते हैं।

    कहानी

    ऐसी है फिल्म की कहानी

    ट्रेलर में दिखाया गया है कि सान्या का कैरेक्टर फिल्म में साउथ सुपरस्टार रजनीकांत का फैन है। इसके बाद सान्या और अभिमन्यु की शादी होती है। शादी होते ही अभिमन्यु की जॉब बैंगलुरु में लग जाती है।

    इसके बाद फिल्म की कहानी में ट्विस्ट आता है। फिल्म में दिखाया जाएगा कि कैसे एक नवविवाहित जोड़े को जिंदगी की आपाधापी में एक-दूसरे से दूर रहने के लिए मजबूर किया जाता है।

    यह फिल्म तमिलनाडु के मदुरै की पृष्ठभूमि पर आधारित होगी।

    OTT डेब्यू

    फिल्म के साथ OTT प्लेटफॉर्म पर डेब्यू करेंगे अभिमन्यु

    इस फिल्म के साथ अभिमन्यु OTT प्लेटफॉर्म पर डेब्यू करने जा रहे हैं। अभिमन्यु अपने जमाने की दिग्गज अभिनेत्री भाग्यश्री के बेटे हैं। इस फिल्म से विवेक अपनी निर्देशकीय पारी शुरू करने जा रहे हैं।

    फिल्म का निर्माण धर्मैटिक एंटरटेनमेंट के बैनर तले किया गया है। सान्या नेटफ्लिक्स की फिल्म 'लूडो' में नजर आई थीं। यह फिल्म काफी सफल हुई थी और इसका निर्देशन अनुराग बसु ने किया था।

    फिल्म में फातिमा सना शेख और पंकज त्रिपाठी भी दिखे थे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    नेटफ्लिक्स
    बॉलीवुड समाचार
    फिल्म का ट्रेलर
    सान्या मल्होत्रा

    ताज़ा खबरें

    माइक्रोसॉफ्ट बिल्ड कॉन्फ्रेंस में AI टूल्स समेत क्या कुछ हुआ पेश? माइक्रोसॉफ्ट
    कौन हैं साई धनशिका, जो तमिल अभिनेता विशाल कृष्णा से जल्द रचाएंगी शादी?  तमिल सिनेमा
    मध्य प्रदेश पुलिस ने मंत्री विजय शाह के बयान की जांच के लिए SIT गठित की मध्य प्रदेश
    भारतीय सेना के अधिकारी का दावा- पूरा पाकिस्तान हमारे हथियारों की रेंज में है भारतीय सेना

    नेटफ्लिक्स

    तापसी पन्नू 'हसीन दिलरुबा' के लिए नहीं थी पहली पसंद, अभिनेत्री ने किया खुलासा बॉलीवुड समाचार
    नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज 'चूना' में नजर आएंगे जिमी शेरगिल और नमित दास बॉलीवुड समाचार
    'हसीन दिलरुबा' में तापसी के साथ इंटिमेट सीन के दौरान डरे हुए थे विक्रांत और हर्षवर्धन बॉलीवुड समाचार
    अब आधे डाउनलोड किए गए नेटफ्लिक्स शो भी स्ट्रीम कर पाएंगे एंड्रॉयड यूजर्स एंड्रॉयड

    बॉलीवुड समाचार

    कार्तिक आर्यन और कृति सैनन की फिल्म 'शहजादा' की शूटिंग शुरू, इस दिन होगी रिलीज मनोरंजन
    फिल्म 'स्पिरिट' में करीना कपूर खान के साथ बन सकती है प्रभास की जोड़ी प्रभास
    आर बाल्की की क्रिकेट पर आधारित फिल्म में दिख सकते हैं अभिषेक बच्चन मनोरंजन
    तापसी को नहीं मिली ऊषा मेहता की बायोपिक, बोलीं- ऐसा होता तो सपना सच हो जाता मनोरंजन

    फिल्म का ट्रेलर

    दमदार है 'मेरे प्यारे प्राइम मिनिस्टर' का ट्रेलर, बच्चे का मां की खातिर प्रधानमंत्री को खत बॉलीवुड समाचार
    विद्युत जामवाल की फिल्म 'सनक' का ट्रेलर जारी, एक्शन में दिखे अभिनेता डिज्नी+ हॉटस्टार

    सान्या मल्होत्रा

    क्या सान्या का 'डांस इंडिया डांस' में रिजेक्शन का कारण खोल रहा रियलिटी शोज की पोल? बॉलीवुड समाचार
    'दिलबर' से लेकर 'लंबरगिनी' तक, देखें सान्या मल्होत्रा के पांच बेहतरीन डांस वीडियो बॉलीवुड समाचार
    बॉबी, सान्या मल्होत्रा और विक्रांत मैसी बने थ्रिलर फिल्म 'लव हॉस्टल' का हिस्सा, शाहरुख करेंगे प्रोड्यूस बॉलीवुड समाचार
    सान्या मल्होत्रा ​​की फिल्म 'पगलैट' नेटफ्लिक्स पर होगी रिलीज मुंबई
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025