मोहनलाल संग संजू सैमसन की खास सेल्फी, क्या पक रही है कोई बड़ी खिचड़ी?
भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी संजू सैमसन और मलयालम फिल्मों के सुपरस्टार मोहनलाल ने इंस्टाग्राम पर एक साथ एक सेल्फी साझा की है।
इस पोस्ट के साथ संजू की टीम ने बताया कि कुछ खास आने वाला है। संजू ने खुद इस तस्वीर को साझा करते हुए लिखा कि 'लालैट्टन' (मोहनलाल) जैसे महान कलाकार के साथ ऐसा करना उनके लिए एक बेहद खास अनुभव था।
इस पोस्ट ने उनके फैंस के बीच जबरदस्त उत्सुकता जगा दी है।
प्रशंसक लगा रहे हैं ये अनुमान
संजू ने हाल ही में भारत के T20 वर्ल्ड कप जीतने में अहम भूमिका निभाई है और केरलम फिल्म इंडस्ट्री से उनके पुराने और गहरे रिश्ते भी हैं।
ऐसे में फैंस कयास लगा रहे हैं कि यह कोई फिल्म हो सकती है या फिर किसी ब्रांड के लिए दोनों साथ आ रहे हैं।
यहां तक कि IPL टीम चेन्नई सुपर किंग्स ने भी यह तस्वीर साझा करते हुए कैप्शन में 'चेतन और एटन' लिखा, जिससे अब हर कोई यह जानने को और भी बेताब हो गया है कि आखिर क्या आने वाला है।