'लव एंड वॉर' की शूटिंग पूरी, नए साल में रणबीर-आलिया और विक्की कौशल का होगा आगमन
क्या है खबर?
संजय लीला भंसाली की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'लव एंड वॉर' से जुड़ा खुश करने वाला अपडेट आया है। बताया जा रहा है कि रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल ने फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है, जिसके बाद यह अपनी रिलीज की तरफ कदम बढ़ा रही है। हाल ही में, फिल्म के सेट से आलिया और रणबीर की कुछ तस्वीरें सामने आई थीं। दोनों फिल्म के आखिरी शेड्यूल से जुड़े थे और अब शूटिंग पूरी हो चुकी है।
भावुक विदाई
भंसाली ने पूरी टीम को दी भावुक विदाई
पिंकविला के मुताबिक, 'लव एंड वॉर' के सेट से खबर आई है कि कलाकारों ने इसकी शूटिंग पूरी कर ली है, जिसके बाद भंसाली ने सबको भावुक विदाई दी।
अब उनका ध्यान फिल्म के पोस्ट-प्रोडक्शन पर केंद्रित होगा। इसे 21 जनवरी, 2027 को रिलीज करने का लक्ष्य है।
पहले इसे इसी साल जुलाई से अगस्त के बीच में रिलीज किया जाना था, लेकिन शूटिंग पूरी न होने के कारण इसे अगले साल तक के लिए स्थगित कर दिया गया।
फिल्म
रोमांटिक एक्शन ड्रामा होगी भंसाली की फिल्म
खबरों के मुताबिक, 'लव एंड वॉर' एक रोमांटिक एक्शन ड्रामा होने की उम्मीद है, जिसमें आलिया और रणबीर एक बार फिर स्क्रीन साझा करते दिखाई देंगे।
इससे पहले, दोनों को अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' (2022) में देखा गया था।
फिल्म में विक्की भी मुख्य किरदार में हैं और 'राजी' (2018) के बाद उनका भी आलिया के साथ दूसरा सहयोग है।
'गंगूबाई काठियावाड़ी' के बाद, भंसाली की इस फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।