LOADING...
संजय लीला भंसाली का तमिल सुपरस्टार पर दांव, पौराणिक ड्रामा के लिए मिलाया हाथ
संजय लीला भंसाली बनाएंगे पौराणिक जंगल ड्रामा

संजय लीला भंसाली का तमिल सुपरस्टार पर दांव, पौराणिक ड्रामा के लिए मिलाया हाथ

Apr 28, 2026
02:38 pm

क्या है खबर?

दिग्गज फिल्मकार संजय लीला भंसाली इस वक्त आगामी फिल्म 'लव एंड वाॅर' में व्यस्त हैं। इसके अलावा, उनकी बहुप्रतीक्षित परियोजनाओं में वेब सीरीज 'हीरामंडी' का दूसरा सीजन भी शामिल है। इस बीच, खबर है कि भंसाली ने अपनी अगली परियोजना के लिए एक तमिल सुपरस्टार पर दांव लगाया है। यह कोई और नहीं, बल्कि अभिनेता धनुष होंगे जो इसमें मुख्य किरदार निभाएंगे। यह एक पौराणिक जंगल ड्रामा फिल्म होगी, जिसका निर्माण भंसाली प्रोडक्शंस बैनर के तहत किया जाएगा।

शूटिंग

अगले साल से शुरू होगी फिल्म की शूटिंग

वैरायटी इंडिया के मुताबिक, इस बिना नाम वाली फिल्म का निर्देशन पीएस मिथ्रन करेंगे। इससे वह हिंदी सिनेमा में अपना डेब्यू करेंगे। पहले वह भंसाली के लिए 'राउडी राठौर 2' पर काम कर रहे थे। हालांकि जब परियोजना पूरी नहीं हुई तो मिथ्रन ने जंगल की पृष्ठभूमि पर आधारित इस पौराणिक पर काम किया। पहले फिल्म में राम चरण को लिया जाना था, लेकिन अब यह मौका धनुष के हाथ लगा है। फिल्म की शूटिंग 2027 की शुरुआत से होगी।

फिल्म

बॉलीवुड में फिर धनुष का आगमन

धनुष के लिए, यह फिल्म बॉलीवुड में उनकी अब तक की सबसे महत्वाकांक्षी परियोजना है। इससे पहले उन्हें निर्देशक आनंद एल राय के साथ 'रांझना', 'अतरंगी रे' और 'तेरे इश्क में' जैसी फिल्मों में देखा गया है। फिलहाल अभिनेता राजकुमार पेरियासामी की फिल्म 'D55' में व्यस्त चल रहे हैं। उनके पास निर्देशक मारी सेल्वराज की एक फिल्म और निर्देशक पचैमुथु तमिलरसन की 'वाडा चेन्नई 2' भी है। उम्मीद है कि जल्द भंसाली और धनुष के सहयोग की आधिकारिक घोषणा होगी।

Advertisement