क्या निर्देशक संजय लीला भंसाली अस्पताल में हुए भर्ती? परिवार ने जारी किया बयान
क्या है खबर?
मशहूर फिल्म निर्देशक संजय लीला भंसाली ने 24 फरवरी को अपना 63वां जन्मदिन मनाया था। अगले ही दिन सोशल मीडिया पर उनके मुंबई में एक अस्पताल में भर्ती होने की खबरें वायरल हो गईं। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि उन्हें दिल का दौरा पड़ने के बाद डॉक्टर की निगरानी में रखा गया है। कुछ ही देर बाद, निर्देशक के परिवार की ओर से एक आधिकारिक बयान जारी करते हुए इन खबरों का सच बताया गया है।
बयान
भंसाली के परिवार ने जारी किया बयान
निर्देशक के परिवार द्वारा जारी बयान में इन खबरों को पूरी तरह से खारिज कर दिया गया है। बताया गया है कि भंसाली पूरी तरह से स्वस्थ हैं। वह सिर्फ अपना रूटीन चेकअप करवाने के लिए अस्पताल गए थे। चिंता की कोई बात नहीं है। परिवार की ओर से फैंस के बेशुमार प्यार और चिंता के लिए आभार भी व्यक्त किया गया है। दरअसल, अफवाह थी कि निर्देशक को अपने जन्मदिन की रात दिल का दौरा पड़ा था।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
Contrary to reports, #SanjayLeelaBhansali’s family clarifies his hospital visit was for a routine medical check-up. pic.twitter.com/AB34tFQrc4
— vishal chatkara (@vishalchatkara) February 25, 2026
अपील
झूठी खबरें न फैलाने की अपील की
मनी कंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक, परिवार द्वारा बयान जारी करने से पहले एक सूत्र ने सभी अटकलों को खारिज किया था। उन्होंने कहा था, "SLB के अस्पताल में भर्ती होने की खबरें पूरी तरह से झूठी और निराधार हैं। इनमें कोई सच्चाई नहीं है। आपसे अनुरोध है कि कृपया ऐसी कोई भी खबर प्रकाशित न करें, क्योंकि इनका कोई सत्यापित स्रोत नहीं है।" उधर भंसाली के स्वस्थ होने की पुष्टि के बाद फैंस ने भी राहत की सांस ली।